in paanch bollywood jodiyon ka lakshya

in paanch bollywood jodiyon ka lakshya

19 Apr 2022 | 1 min Read

Tinystep

Author | 2574 Articles


फिल्मों और वास्तविक जीवन में इनकी ज़बरदस्त जोड़ी। इनके ला-जवाब रेड कार्पेट फ़ोटो और कैसे यह जोड़ियाँ स्वर्ग में बनी जोड़ियों सी लगती है? यह सब, किसी परियों की कहानी का एहसास दिलाता है और हम इसे बहुत पसंद करते हैं।

यह है वह पांच बॉलीवुड जोड़ियाँ जो आपको सच्चे प्यार पर यकीन दिला देंगी।

1. करीना कपूर खान और सैफ अली खान 

इनकी शाही प्रेम कहानी में सबकुछ है, जो हम भी चाहते बल्कि इससे कहीं ज्यादा है। इसमें कोई शक की बात नहीं है की सैफिना बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी है। जहां भी यह साथ जाते हैं,तो सारा समा बांध लेते हैं। आजकल यह दोनों अपना ज्यादातर समय अपने नवजात शिशु के साथ बिताते हैं।

2. गौरी खान और शाहरूख खान 

 इनकी प्रेम कहानी रोमियो और जूलियट की कहानी जैसी ही है। यह दोनों बिल्कुल अलग पृष्ठभूमि वाले परिवारों से थे और फिर एक दिन इनकी मुलाकात हुई और यह दोनों इस बात को जान गए की यह एक दूसरे के लिए ही बने हैं। आज छ्ब्बीस साल बाद यह तीन बच्चों के माता-पिता है।

3. ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन

 इस जोड़ी को हमने इनके जीवन के उतार चढ़ाव में साथ देखा है। और अभिषेक और ऐश्वर्या ना सिर्फ अपनी हाई प्रो-फ़ाइल शादी के लिए चर्चा में रहे हैं बल्कि इसलिए भी क्योंकि यह दोनों साथ में बेहद सहज,सरल और अच्छे लगते है। यह एक प्यारी बच्ची के माता-पिता भी है।

4. जेनेलिया डिसूजा देशमुख और रितेश देशमुख

यह बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ी है। यह काफी समय से एक दूसरे के साथ रिश्ते में रहे हैं लेकिन शादी से पहले वह कभी भी रेड कार्पेट या किसी बड़े अवसर पर साथ नहीं दिखे है। इनके दो बेटे भी हैं। इन्होंने अपने रिश्ते को हमेशा इस चकाचौंध से दूर रखा है। लेकिन वह ऐसा कैसे कर पाते, अगर वह साथ इतने अच्छे लगते है तो?

5. काजोल देवगन और अजय देवगन 

 पहली नज़र में आपको यह लगेगा की इतने विपरीत व्यक्तित्व के लोग,इतनी अच्छी जोड़ी कैसे हो सकते हैं! लेकिन इनका मजबूत और भरोसेमंद रिश्ता सभी के संदेह को दूर कर देता है। यह बहुत ही कमाल की जोड़ी है। इन्हें शादी किए अट्ठारह साल हो चुके है और इनके दो बच्चे भी हैं।

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.