• Home  /  
  • Learn  /  
  • इन 8 चीजों की उम्मीद करनी चाहिए अगर आपका विवाह एक तमिल ब्राह्मण से हो रहा हो!
इन 8 चीजों की उम्मीद करनी चाहिए अगर आपका विवाह एक तमिल ब्राह्मण से हो रहा हो!

इन 8 चीजों की उम्मीद करनी चाहिए अगर आपका विवाह एक तमिल ब्राह्मण से हो रहा हो!

4 Apr 2022 | 1 min Read

Tinystep

Author | 2574 Articles

एक तमिल ब्राह्मण से शादी करना आपके लिए एक नई दुनिया खोल देता है |  उनकी जीवनशैली बहुत विशिष्ट होती है और शादी के बाद भी वो उसे जारी रखना चाहते हैं, चाहे आप एक तमिल ब्राह्मण हों या नहीं !

यहां कुछ चीजें हैं जो आप अपने तमिल ब्राह्मण जीवन साथी के बारे में जानेंगी और साथ ही वो आपके भी दैनिक जीवन का एक हिस्सा बन जाएगा।

1. दही चावल!

इसे तो सूची में होना ही था। एक तमिल ब्राह्मण का पसंदीदा भोजन बिना किसी शक दही चावल ही होता है | दही चावल में थोड़े अंगूर, अनार और किशमिश के साथ अचार मिलाएं, और इससे आप उनका दिल ज़रूर जीत लेंगी |

2. टमाटर तोक्कू(टमाटर और प्यास का पेस्ट)!

वो टमाटर तोक्कू के साथ कुछ भी खाएंगे और आप मानें या ना मानें, यह सबसे साधारण भोजन को भी स्वादिष्ट बना देता है |

3. अपलम और कोई अचार!

खाने में ये मिलाने से आप ज़रूर उनका दिल जीत लेंगी | उनका कोई भी खाना इन साइड डिशों के बगैर अधूरा होता है | ये उन्हें शादी से पहले घर के खाने की याद दिलाएंगे और निश्चित रूप से आप उनका दिल और तारीफ दोनों जीत लेंगी |

4. शुद्ध शाकाहारी!

लगभग ज़्यादातर आपको शाकाहारी तमिल ब्राह्मण मिलेंगे | आपको बहुत कम नॉन-शाकाहारी ताम्ब्रह्म मिलेंगे जिसे आपके मांस खाने से कोई परेशानी नहीं होगी |

5. तमिल गाने

उन्हें पुराने समय से लेकर अब तक के सारे तमिल गाने आते होंगे। बैकग्राउंड में कोई भी तमिल गाने को सुनकर वो भी गुनगुनाना शुरू कर देंगे भले ही वो अच्छे गायक हों या ना हों |  

6. कॉफ़ी

सुबह उठते ही उन्हें सबसे अच्छी फ़िल्टर कॉफ़ी पीने की आदत है, तो आपको समझ लेना चाहिए कि या तो सुबह कॉफ़ी बनाकर आप उन्हें पिलाएं या वो आपको पिलाएं | चाहे जो भी बनाये, एक साथ कॉफ़ी का मज़ा लेना सबसे अच्छी बात होती है, है ना?

7. नाश्ता और डिनर मैच

उनका नाश्ता और डिनर बहुत बार एक तरह का होता है जैसे नाश्ते में इडली और रात के खाने में भी इडली | ध्यान रखें कि आपके फ्रिज में इडली बैटर हर समय मौजूद रहे | दोपहर के भोजन में अक्सर अलग-अलग स्वादों के चावल का पकवान होता है |

8. वेदिक वेडिंग

उनकी शादियों में सबसे सुंदर रस्में हुआ करती हैं | ऊंजल उनमें से एक रस्म है जिसमें विवाहित जोड़े को झूला झुलाया जाता है और सबसे सुंदर फूलों से उस झूले को सजाया जाता है | यह रस्म दोनों जोड़ों के बीच प्रेम का प्रतीक है।

आपकी शादी आपको उनके नए परिवेश में लेकर जाएगी ,भले ही कुछ समय ये लाइफ स्टाइल आपको अटपटी लगे पर धीरे धीरे आपको आपके पति के साथ उनके जीवन शैली से भी प्यार हो जायेगा ऐसी हमारी गारंटी है !

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.