inn 5 karano ki vajah se dumpati abhi tak alag nahi hue hai

inn 5 karano ki vajah se dumpati abhi tak alag nahi hue hai

22 Apr 2022 | 1 min Read

Tinystep

Author | 2574 Articles

बोला जाता है कि शादियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन कुछ लोगों के किस्मत में कुछ और ही होता है| इन लोगों के लिए शादी नरक के समान है, जहाँ से वे निकलना चाहते हैं लेकिन कुछ कारणों के वजह से ऐसा नहीं कर पाते हैं| वे एक पिंजरे में बंद पक्षी की तरह हैं |

भारत के ऐसे रूढ़िवादी समाज में,जहाँ अपने पति को तलाक देना पाप करने के बराबर माना जाता है|

हमे यह याद रखना चाहिए कि. “ज़िन्दगी छोटी है, पूरे दिल से जियो और खुश रहो”, लेकिन यह सिर्फ बोलने में आसान है| यह हैं कुछ सामान्य कारण है कि क्यों शादी-शुदा जोड़े, जो शादी के बिना ज़्यादा खुश रहेंगे, अभी भी अपने साथी के साथ हैं|

1. बच्चे

बच्चे अपने माता-पिता की दुनिया हैं| माता-पिता अपने बच्चों से इतना प्यार करते हैं कि कभी कुछ लोग अपने बच्चों को खुश रखने के लिए एक अपमानजनक शादी में रहने के लिए राज़ी हो जाते हैं| यह इसलिए है क्योंकि बच्चा अपने माता-पिता को हमेशा एक साथ देखना चाहता है| घर वह जगह है जहाँ बच्चे ज़िन्दगी के पाठ सीखते हैं, जहाँ उनके भविष्य का नीव पड़ती है, इसलिए एक उजड़ा हुआ घर बच्चों के लिए अच्छा नहीं है| कुछ दम्पति इससे भी डरते हैं कि अगर वे अपने साथी से बिछड़ जायेंगे तो वे कस्टडी के लड़ाई के कारण अपने बच्चों से फिर मिल नहीं पाएंगे या बहुत थोड़ी देर के लिए ही मिल पायेंगें |

2. ससुराल और माता-पिता के प्रति लगाव

कभी-कभी ऐसा होता है कि ससुराल वालों और माता-पिता के प्रति इंसान के प्यार के कारण, वे दोनों शादी में रहते हैं| ससुराल वाले और माता-पिता संकट में तब बीच में आते हैं जब जोड़े के बीच रिश्ते में कुछ ख़ास नहीं रहता| अगर दोनों या फिर एक साथी किसी भी माता-पिता से जुड़े रहते हैं तो जोड़ा थोड़े और समय के लिए एक साथ रहते हैं|

3. पैसा

पैसा एक प्रमुख कारक है जिससे पति-पत्नी साथ रहते हैं| तलाक एक बहुत महंगा फैसला है| इसलिए कई जोड़े पारस्परिक लाभ के लिए एक साथ रहना उचित समझतें हैं|

4. प्रोत्साहन राशि

शानदार जीवनशैली, अपने बच्चे के चेहरे की ख़ुशी, एक घर, पैसे और कई और चीज़ें पति-पत्नी के एक साथ रहने की वज़ह बन जाती है हैं| यह सच है, बाहर घूमने जाने से भी लोग अपने साथी से अलग नहीं होते हैं| यह पक्की बात कि शादी एक घर देती है, इस कारण लोग एक बुरे शादी से दूर नहीं जा पाते हैं|

5. अकेले रहना का डर 

हम सब सामाजिक प्राणी हैं और लोगों से बात करने पसंद करते हैं| समय के दौरान ज़िन्दगी में जो लोग हमारे दोस्त बनते हैं, उनसे बिछड़ना हमे पसंद नहीं करतें | तलाक अपने साथी को दूर ही नहीं रखता, बल्कि साथी से जुड़े लोगों से आप दूर हो जाते हैं| इसका यह मतलब है कि आधे से ज़्यादा लोग आपसे दूर हो जायेंगे भले ही आपका उनसे कैसे भी रिश्ता रहा हो| आपका साथ देने वाले लोग आपके जीने के लिए महत्वपूर्ण है और ज़िन्दगी गुज़ारने के लिए लोगों का साथ चाहिए|

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.