रुके हुए पीरियड्स लाने के उपाय

रुके हुए पीरियड्स लाने के उपाय

10 Aug 2022 | 1 min Read

Vinita Pangeni

Author | 549 Articles

महिलाओं का सेहतमंद और स्वस्थ बनाए रखने में मासिक चक्र का भी अहम योगदान होता है। इनका समय से आना इस बात की ओर इशारा करता है कि शरीर में सबकुछ सही से चल रहा है। यह महीने महिला के शरीर को प्रजनन के लिए तैयार करने वाली मासिक श्रृंखला है। ऐसे में रुके हुए पीरियड्स को लेकर चिंता का सबब बनना लाजमी है। इसी वजह से रुके हुए पीरियड्स लाने का उपाय करना आवश्यक होता है। यहां हम इसी से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं।

रुके हुए पीरियड्स जल्दी लाने के उपाय | Periods Jaldi Lane Ke Gharelu Upay in Hindi

रुके हुए पीरियड्स लाने के उपाय करने से पहले आप एक बार डॉक्टर से संपर्क करें। वो आपको सही सलाह देंगे। डॉक्टर द्वारा बताए गई दवाओं के साथ आप रुके हुए पीरियड्स लाने के घरेलू उपाय कर सकते हैं। जैसे कि हल्दी, दालचीनी, अदरक, आदि का उपयोग। ये रुके हुए पीरियड्स लाने के उपाय विस्तार से जानने से पहले पढ़ें कि आखिर पीरियड लेट क्यों होते हैं।

पीरियड लेट होने का क्या कारण हो सकता है? | Common Causes for Late Periods in Hindi

पीरियड्स लेट होने का कारण कोई एक नहीं है। विभिन्न कारणों के चलते पीरियड्स लेट होते हैं। इन्हीं कारणों पर एक नजर डालते हैं।

  • तनाव लेना
  • धूम्रपान करना
  • प्रजनन अंगों में संक्रमण होना
  • शरीर में पोषक तत्व की कमी
  • स्ट्रेस और मिर्गी की दवाई लेना
  • शरीर के हार्मोन्स में बदलाव होना
  • पॉलिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS)
  • खून में प्रोलैक्टिन नामक हॉर्मोन की मात्रा बढ़ना
  • टाइप-1 व टाइप-2 डायबिटीज की शिकायत होना
  • शरीर में मोटापा बढ़ाने वाला एस्ट्रोजन हॉर्मोन का बनना

पीरियड्स नहीं आने पर क्या करना चाहिए – What to do to regularize periods in Hindi

पीरियड्स नहीं आने पर क्या करना चाहिए, यह बात हर किसी को पता होनी जरूरी है। सबसे पहले तो आप ट्रैक करें कि पीरियड्स कितने दिन लेट हुए हैं।

उसके बाद इससे पहले वाला मासिक चक्र कितने दिन लेट था वो देखें। अगर अंतर 10 या उससे ज्यादा दिनों का है, तो तुरंत आप डॉक्टर से संपर्क करें और पीरियड्स कितने लेट हो रहे हैं, उससे संंबधित जानकारी दें। 

आप इसी बीच एक तुरंत पीरियड लाने का उपाय भी कर सकते हैं। इसके तहत आपको एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन और एक टुकड़ा गुड़ मिलाकर पका लें। उसके बाद इसे छानकर पी लें। गुड़ खाने से पीरियड आता है, इसलिए गुड़ और अजवाइन दोनों और प्रभावी तरीके से कार्य करते हैं।

क्या खाने से पीरियड आता है –  Food items which help in bringing periods fast in Hindi

कुछ खाद्य पदार्थ पीरियड लाने में मदद करते हैं। इसलिए अगर आपके मन में सवाल है कि क्या खाने से पीरियड आता है, तो यह लेख आगे पढ़ें – 

सौंफ – Fennel Seed

करीब एक चम्मच सौंफ को दो कप पानी में उबालकर पका लें। जब पानी का रंग बदल जाए, तो उसे छानकर गुनगुना होने के बाद पी लें। यह एस्ट्रोजेनिक एजेंट जैसा काम करके मासिक धर्म लाने में सहायता करता है। यही नहीं, सौंफ का एम्मेनागॉग इफेक्ट (emmenagogue effect) रक्त प्रवाह को भी बढ़ा सकता है। 

कच्चा पपीता – Raw Papaya

एक कटोरी कच्चा पपीता रोजाना खाने से भी पीरियड्स आ सकते हैं। रिसर्च बताते हैं कि कच्चे पपीते से पीरियड रेगुलर होते हैं। गर्भाशय में कसावट लाकर भी यह माहवारी लाने में मदद करते हैं।

हल्दी – Turmeric

पीरियड कैसे लाएं (period kaise laye), सवाल मन में है, तो आप हल्दी पाउडर को गर्म पानी व गर्म दूध में डालकर रोज पीते रहें। इससे पीरियड्स आने में मदद मिलेगी। हल्दी में हार्मोन्स को संतुलित करने और ब्लड फ्लो को बढ़ाने वाला प्रभाव है। इसी वजह से हल्दी खाने से पीरियड्स जल्दी आता है।

अदरक – Ginger

एक चम्मच अदरक के रस में आधा छोटा चम्मच शहद मिलाकर लेते रहें। ऐसा आप पीरियड्स की डेट नजदीक आते ही कर सकते हैं। एक अध्ययन में भी इस नुस्खे का जिक्र मिलता है। रिसर्च के अनुसार, आयुर्वेद में सालों से पीरियड्स लाने के यह उपाय किया जाता रहा है।

दालचीनी – Cinnamon

आधा छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर को आप एक गिलास दूध के साथ रोजाना पिएं। आप दालचीनी की चाय भी पी सकते हैं। इसे रुके हुए पीरियड्स लाने के उपाय में से एक माना जाता है। वजह है इसमें मौजूद हाइड्रोक्सीचैक्लोन कंपाउंड। यही नहीं, दालचीनी के सेवन से पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) के चलते अनियमित होने वाले पीरियड्स को नियमित करने के भी साक्ष्य मौजूद हैं।

अनार – Pomegranate

रुके हुए पीरियड्स लाने के उपाय करना चाहते हैं, तो रोजाना अनार के दाने खाएं। इस फल को मासिक चक्र में देरी को दूर करने के लिए जाना जाता है। रिसर्च पेपर में जिक्र मिलता है कि अनार के सेवन से एमेनोरिया (amenorrhea) से राहत मिलती है। एमेनोरिया वह स्थिति है, जिसमें पीरियड्स नहीं आते हैं।

गाजर – Carrot

एक और पीरियड लाने का उपाय गाजर भी है। इसका जूस, सलाद और सब्जी, जो भी पसंद हो, उसे रोजाना खाएं या पिएं। दरअसल, गाजर में कैरोटीन और बीटा-कैरोटीन होते हैं। इनकी कमी शरीर में हो जाए, तो मासिक चक्र प्रभावित हो सकता है। इसी वजह से गाजर का सेवन करके रुके हुए पीरियड्स लाए जा सकते हैं।  

रुके हुए पीरियड्स लाने के उपाय
रुके हुए पीरियड्स लाने के उपाय घर में भी किए जा सकते हैं।

पीरियड लाने के घरेलू उपाय | Home Remedies for Periods Problems in Hindi

क्या खाने से पीरियड आता है, यह तो आप समझ गए हैं। अब पीरियड लाने के घरेलू उपाय जानना चाहते हैं, तो ये कुछ इस प्रकार हैं। 

  • गर्म पानी की सिकाई करें
  • योगासन करें 
  • पौष्टिक आहार का सेवन करें 
  • वजन पर ध्यान दें

पीरियड खुल के आने के लिए क्या करें – What to do to get the Period in Hindi

पीरियड खुलकर लाने के लिए आपको सबसे पहले पौष्टिक आहार का सेवन करना होगा। उसके बाद आपकी जीवन शैली गतिशील होनी चाहिए। ये दोनों काम के साथ ही आप अनार का सेवन, अजवाइन के दाने और गुड़ का पानी, तुलसी का काढ़ा, आदि पी सकते हैं। 

रुका हुआ पीरियड लाने की दवा का नाम – Medicines for Late Periods in Hindi

रुका हुआ पीरियड लाने की दवा का नाम डॉक्टर से ही पूछ जाए, तो बेहतर होगा। आप अपनी मनमर्जी से कोई भी दवाई का सेवन न करें। आप डॉक्टर से पूछ सकते हैं कि पीरियड्स कैसे लाएं (period kaise laye) और पीरियड मिस होने पर कौन सी दवा लेनी चाहिए। 

फिर भी सिर्फ जानकारी के लिए हम रुका हुआ पीरियड लाने की दवा के कुछ नाम बता रहे हैं। लेकिन इन्हें डॉक्टर से पूछा बिना बिल्कुल भी न लें।

  • मेप्रेट टेबलेट – Meprate Tablet
  • प्रिमोलुट एन टेबलेट – Primolut N Tablet
  • प्रेस्टाकाइंड टेबलेट – Prestakind 200mcg Tablet

सारांश – Conclusion 

अब आप समझ ही गए होंगे कि रुके हुए पीरियड्स लाने के उपाय क्या-क्या हैं। बस आप कोई भी पीरियड लाने का उपाय करने से पहले एक बार डॉक्टर से संपर्क करें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आपको उन पदार्थों से एलर्जी नहीं है। साथ ही रुका हुआ पीरियड लाने की दवा का नाम भी डॉक्टर से ही पूछें। अपने मन से किसी भी दवाई को लेने से बचें। यह समस्या को और बढ़ा सकता है।

चित्र स्रोत – Pexels

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.