13 Apr 2022 | 1 min Read
Tinystep
Author | 2578 Articles
आप अपनी बातों को एक दूसरे के सामने रखने से डरते नहीं हैं
आप दोनों एक दूसरे को अपनी बात बोलने का मौका देते हैं और एक दूसरे को ये महसूस करवाते हैं की आपके रिश्ते में झूट और धोके की कोई जगह नहीं है| आप दोनों कभी एक दूसरे की बोली को नहीं दबाते क्योंकि आपको अपने रिश्ते में सब कुछ खुली किताब की तरह चाहिए|
आप दोनों एक दूसरे को आज़ादी और स्पेस देते हैं
आप दोनों एक दूसरे की आज़ादी की इज़्ज़त करते हैं और कभी भी एक दूसरे की ख़ुशी के बीच आना पसंद नहीं करते| आप दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं लेकिन साथ ही ये ज़रूर ध्यान में रखते हैं की आप दोनों अपना जीवन सही तरीके से जीएं|
आप दोनों हर फैसला हमेशा एक साथ लेते हैं
आप दोनों कभी भी एक दूसरे को ग्रांटेड में नहीं लेते, आप ये ध्यान रखते हैं की जीवन की कोई भी दिक्कतें आप एक होकर लड़ें| आप कोई भाई महत्वपूर्ण फ़ैसला एक साथ होकर करते हैं क्योंकि आप दोनों को एक-दूसरे की सलाह चाहिए होती है|
अपने रिश्ते में ख़ुशी और अमन बनाने का प्रयत्न करना
आप दोनों को पता है की एक रिश्ता केवल एक के चलाने से नहीं चलता बल्कि इसमें दोनों का साथ होना अवश्य है| एक रिश्ता ऐसा कभी नहीं चल सकता की एक तरफ़ बहुत अधिक प्यार हो और दूसरी तरफ़ प्यार की कमी हो|
आपको एक दूसरे पर बहुत भरोसा हो और एक दूसरे की अधिक इज़्ज़त करते हैं
आप दोनों के दिल में एक दूसरे के लिए अधिक इज़्ज़त और प्यार है और इसके कारण आप दोनों अपने रिश्ते को इतना मज़बूत बनाकर रखते हैं| आप दोनों को एक दूसरे पर इतना अधिक भरोसा है की कभी भी एक दूसरे पर शक नहीं कर सकते|
आप कभी भी एक दूसरे के साथ शारीरिक और मानसिक तरीके से निर्भर होने से नहीं हिचकिचाते
नज़दीकियाँ आपके लिए अपने रिश्ते में बहुत महत्वपूर्ण है| आप दोनों को जब भी मौका मिलता है कभी भी एक दूसरे को प्यार दिखाने से पीछे नहीं हटते|
0
Like
0
Saves
0
Shares
A