mahila condom se judi mahatvpoorn jankari

mahila condom se judi mahatvpoorn jankari

14 Apr 2022 | 1 min Read

Tinystep

Author | 2574 Articles

विभिन्न गर्भनिरोधकों में से एक है महिला कंडोम। इसके बारे में कई महिलाओं को पता नहीं होगा। इस पोस्ट के ज़रिये हम उन्हें इसके बारे में बताएँगे।

महिला कंडोम क्या होती है?

यह एक लम्बा प्लास्टिक पाउच होती है जो polyurethane नाम की चीज़ से बनी होती है। इसे सम्भोग के समय पहना जाता है। इसमें मौजूद लचीली अंगूठियाँ इसको उतरने से रोकती हैं। इसे योनि पर पहना जाता है। इससे अनचाही गर्भावस्था और सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज से बचा जा सकता है।

महिला कंडोम पुरुष गर्भनिरोधक से बेहतर कैसे होती है?

यह प्रत्येक दम्पति का निजी मसला होता है कि वे कौन सा गर्भनिरोधक इस्तेमाल करना चाहते हैं। महिला कंडोम के नीचे दिए गए लाभ होते हैं।

इसे सेक्स के 8 घंटे से पहले तक पहन सकते हैं। इससे आपको बीच में बदलने की ज़हमत नहीं होगी।

जिन महिलाओं के पति कंडोम पहनना पसंद नहीं करते वे इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह लैटेक्स के बने नहीं होते इसलिए इससे महिलओं को एलर्जी नही होती।

अगर आपके पति का इरेक्शन खतम ह जाये तो भी यह अपने स्थान पर रहते हैं।

ध्यान रहे की अगर आपके पति ने कंडोम पहना है तो इसका प्रयोग करने से बचें।

क्या महिला कंडोम कारगर होती हैं?

जी हाँ। यह पुरुष कंडोम की तरह ही काम करती हैं। इन्हें सही तरह से उपयोग करने से गर्भ नहीं ठहरता।

महिला कंडोम कैसे इस्तेमाल करते हैं?

महिला का आरामदायक अवस्था पता लगानी होगी। कंडोम पकड़ कर अपनी ऊँगली डालकर अपनी योनि में डालिये। यह टैम्पन के प्रयोग जैसा ही होता है।

अपनी ऊँगली को जितनी ज़्यादा हो सके अंदर डाल दीजिये ताकि वह बाहर न निकले। इसे बाहर निकालने के लिए अपनी ऊँगली से इसे नीचे से बाहर के ओर खींचे।

महिला कंडोम से अगर आपको एलर्जी है तो आप इसका प्रयोग न करें। यह केमिस्ट / दवाईखाने पर मिल जाती हैं। अधिक जानकारी के लिए अपनी स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।

यह ब्लॉग को अधिक शेयर करें और अपने पति से इसके फायदे के बारे में बात करें।

हेलो मॉम्स,

हम आपके लिए एक अच्छी खबर ले कर आये हैं।

Tinystep आपके और आपके बच्चों क लिए प्राकृतिक तत्वों से बना फ्लोर क्लीनर ले कर आया है! क्या आपको पता है मार्किट में मिलने वाले केमिकल फ्लोर क्लीनर आपके बच्चे के लिए हानिकारक है?

Tinystep का प्राकृतिक फ्लोर क्लीनर आपको और आपके बच्चों को कीटाणुओं और हानिकारक केमिकलों से दूर रखेगा। आज ही आर्डर करें – http://bit.ly/naturalfc

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.