mehmaan ke ghar aane par 7 cheezein jo maa karti hai

mehmaan ke ghar aane par 7 cheezein jo maa karti hai

9 May 2022 | 1 min Read

Tinystep

Author | 2574 Articles

पिता के कहने पर कि  ‘मेहमान घर आ रहे हैं’, माँ घर में हलचल मचा देती हैं|यहाँ कुछ दिलचस्प चीज़ें है,जो हर माँ करती हैं जब मेहमान घर आने वाले होते हैं|

1. कमरा साफ़ करवाने का बहाना!

जब घर मेहमान आ रहे हैं, सब माओं को यह लगता है कि वे लोग आपके कमरे पर ध्यान देंगे और देखेंगे कि  आपका कमरा साफ़ है कि नहीं| अपनी माँ से बहस  नहीं करें, क्योंकि यह करने से वे और भी गुस्सा हो जाएँगी|

2. सबसे अच्छे क्रॉकरी का इस्तेमाल करना!

आपको मालूम भी नहीं होगा कि आपके घर में इतने अच्छे बर्तन भी रखें होंगे, लेकिन जब मेहमान घर पर आते हैं यह सब जादू से निकल आएंगे| आपने कभी अपने मेहमानों से यह कहते हुए  सुना भी होगा कि, “वाह , आपके पास कितनी सुन्दर क्रॉकरी  है|”

3. तकियों को ठीक करो!

माओं को लगता है कि सोफे पर रखे कुशन  ठीक और नरम होने चाहिए | माँ, जब मेहमान घर आएंगे और सोफे पर बैठेंगे, तो कुशन पिचकने वाले ही  हैं,यह कहने की हिम्मत हममें से किसीकी भी नहीं होती !

4. घर को ऐसा बनाओ जैसे नया-नया हो!

   माएं घर को ऐसे साफ़ करती हैं कि लगे कि  कोई कभी इस घर में रहा ही नहीं हो|

5. पंखे को साफ़ करो!

भारतीय माओं को पंखा साफ करना बहुत ज़रूरी लगता है| जब मेहमान आ रहे हों, तो माएं पंखा और छत को ठीक से साफ़ करने में लग जाती हैं|

6. गुस्सा करना!

   सबसे पहली चीज़ आपकी माँ करेंगी- चिल्लाना और गुस्सा करना| वे शिकायत करेंगी कि टेबल सजाना, घर साफ़  करना और मेहमानों का स्वागत करने के लिए बिलकुल समय नहीं है| हर बार की तरह इस बार भी सभी काम वह ठीक टाइम पर कर लेती है |

7. मेरा बच्चा सबसे ज़्यादा गुणवान है!

  आपकी माँ आपके सफलता का बड़ा-चढ़ा कर बोलेंगी, भले ही आपके मेहमान जानना चाहते हो या नहीं|

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.