14 Apr 2022 | 1 min Read
Tinystep
Author | 2574 Articles
पति-पत्नी शादी के बाद एक दूसरे के साथ कई अच्छे बुरे लम्हे बिताते हैं। वे कभी एक दूसरे से रूठ जाएं तो एक दूसरे को प्यार से मनाते भी हैं। इसलिए आपको अपने साथी का ख्याल रखना चाहिए और उनकी पसन्द-नाक दूसे पसंद का ख्याल रखना चाहिए क्योंकि जिनके साथ उम्र भर का रिश्ता रखना है उनसे मुँह फुला के बैठना ठीक नहीं।
भारत में 2000 लोगों पर की गई शोध में पाया गया है की दंपती का शादी के बाद का पहला साल शादी के सुख भोगने में ही बीत जाता है। कहने का मतलब है की विवाह पश्चात् पति पत्नी एक दूसरे के साथ घूमते-खाते हैं, वक्त गुज़ारते हैं और शादी करने के बाद अपनी ज़िम्मेदारियाँ समझने का प्रयास करने लगते हैं।
शादी के एक साल बाद पति-पत्नी एक दूसरे को बेहतर जानने-समझने लगते हैं। वे इसलिए एक दूसरे के साथ मस्ती मज़ाक के साथ साथ गंभीर या मुश्किल समय में भी साथ रहते हैं और प्यार की परीक्षा को पास करते हैं। इसमें वे एक दूसरे को भली भाँती समझ जाते हैं।
शादी के तीसरा साल पति पत्नी के सबसे ज़्यादा खुशनुमा होता है क्योंकि इस दौरान उनकी एक दूसरे से शर्म मिट जाती है, एक कम्फर्ट लेवल आ जाता है, वे एक दूसरे से खुल कर बात कर पाते हैं जिससे के वे एक दूसरे के साथ खुल कर मज़ा ले पाते हैं।
किसी भी रिश्ते का सम्पूर्ण आनंद तभी प्राप्त होता है जब उसे निभाने वाले लोगों के बीच अच्छी जान पहचान और दोस्ती हो जाये। इसलिए पति पत्नी जिन्हे एक दूसरे के साथ ताउम्र रहना है, उन्हें एक दूसरे के बारे में सब कुछ पता होना चाहिए।
ध्यान रहे की आपके शादी से पहले के अफेयर या दर्दनाक हादसों के बारे में अगर वे आपकी प्रेजेंट ज़िन्दगी में कोई महत्व नहीं रखते या गैर ज़रूरी हैं तो आप उन्हें राज़ ही रहने दें। उनपर मिट्टी डाल उन्हें दफ़न कर दें।
अपने पति के साथ अच्छा वक्त गुज़ारने के लिए आपको उनकी बातों को ठीक से पूरा सुनना होगा। उनसे भावनात्मक रूप से जुड़ने के बाद ही आप दोनों के दिलों और आत्मा के तार एक दूसरे से जुड़ जायेंगे।
इस शोध को 100% हकीकत मत समझ बैठिये। आप शादी के बाद हर पल का आनंद ले सकती हैं बशर्ते आप एक दूसरे की बात सुनें, उन्हें उनके हित में राय दें, उनकी पसंद का खाना बनाना न नज़रअंदाज़ करें क्योंकि हर इंसान के दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है।
जिन पति पत्नी में शादी के बाद के 7 साल तक मधुर सम्बन्ध होते हैं वे आगे चलकर लम्बी पारी खेलते हैं और उनका रिश्ता उम्र भर बहुत ही प्यारा बीतता है।वे अपने पोते-पोती और नाते-नाती को “relationship goals” देते हैं 🙂
तो आप कितने लोगों के साथ यह प्यार बाँटेंगे ? ब्लॉग शेयर करना न भूलें। 🙂
हेलो मॉम्स,
हम आपके लिए एक अच्छी खबर ले कर आये हैं।
Tinystep आपके और आपके बच्चों क लिए प्राकृतिक तत्वों से बना फ्लोर क्लीनर ले कर आया है! क्या आपको पता है मार्किट में मिलने वाले केमिकल फ्लोर क्लीनर आपके बच्चे के लिए हानिकारक है?
Tinystep का प्राकृतिक फ्लोर क्लीनर आपको और आपके बच्चों को कीटाणुओं और हानिकारक केमिकलों से दूर रखेगा। आज ही आर्डर करें – http://bit.ly/naturalfc
A