20 May 2022 | 1 min Read
Tinystep
Author | 2574 Articles
वैसे तो दायरे में वो आप की सास हैं, आपके पति की माँ और आप उनकी बहुत इज्जत भी करती हैं। परन्तु हर माँ को यह डर रहता है कि कहीं उनकी जगह कोई और न ले। तो इसी डर के कारण ऐसे कई जगह वो ये जताती हैं की वो आपके पति की ज़िन्दगी की पहली महिला हैं।
आइये जानते हैं कुछ ऐसे जगह
वो बार बार अपने बेटे की खाने की पसंद आपको ज़रूर याद दिलाएंगी। इसके साथ वो ये भी बताएंगी की आप से बानी वो चीज़ उन्हें कितनी पसंद है। खाना चाहे जैसा भी हो ,वो ये टिपण्णी देना की वो आपके पति को कैसा लगेगा ,कभी नहीं भूलेंगी।
यदि आपने अपने पति के लिए कुछ ख़रीदा है तो वो ज़रूर बताएंगी की वो उन्हें पसंद आएगा या नहीं। भले ही वो आपको कितने ही अच्छे से पता हो। उससे जुडी बचपन की कई बातें भी वो आपको बताएंगी।
हालाँकि पति की सारी अच्छे- बुरी आदतें आप जानती हों , फिर भी वो आपको ज़रूर बताएंगी। और अच्छी आदतें काफी बार दोहराई भी जाएँगी ।
यदि आपके पति किसी चीज़ में बहुत अच्छे हैं जैसे की कोई खेल तो वो उसे आपको ज़रूर बताएंगी मानो आपको वो पता ही न हो। साथ में उन्हें मिले पुरूस्कार भी आपको दिखाएंगी।
आपके पति जिस घर में पले-बढ़े हैं , उससे आप इतना वाक़िब नहीं जितना की आपकी सास , तो वो उसके बारे में आपको सूचित करना कभी नहीं भूलेंगी। वो ज़रूर बताएंगी की आपके पति सफाई पसंद है या नहीं , उनके खाने का वक़्त आदि।
हालाँकि माँ अपने बेटे को अच्छी तरह जानती हैं , लेकिन एक पत्नी अपने पति का स्वाभाव अच्छे से जान जाती है। आपके और आपके पति के बीच कोई बहस हुई हो और आपकी सास को पता चले जिसमे गलती पति की हो तो वो उनके स्वाभाव के बारे में आपको बताएंगी जैसे की – “जाने दो उसका स्वाभाव ही तेज़ है” .
A