purusho ke baare mei wo 10 baatein jinka pata aapko shaadi ke baad chalta hai Zindagi

purusho ke baare mei wo 10 baatein jinka pata aapko shaadi ke baad chalta hai Zindagi

19 Apr 2022 | 1 min Read

Tinystep

Author | 2574 Articles

इनमें से कुछ चीजें आपको गुस्सा दिला सकती हैं, अन्य आपको उनसे अधिक प्यार करने पर मजबूर कर सकती हैं|

1. वो घर कितना गन्दा रखते हैं

 

 

इस तथ्य से निपटना बहुत कठिन हो सकता है कि आपके पति घर गन्दा रखने वालों में से एक हैं| वह काम से घर आते हैं, फर्श पर अपना बैग फेंकते हैं और सोफे पर गिर पड़ते हैं| इसके बाद वो बाथरूम जाते हैं वो भी अपने मोज़े पहने हुए- ये बात आपको गुस्सा दिलाती है|

लेकिन फिर भी ये सब गड़बड़ करते समय वो इतने प्यारे लगते हैं की आप उन्हें माफ़ कर बैठती हैं|

2. उन्हें ठण्ड पसंद होती है

अगर गर्मी का मौसम नहीं भी है तब भी उन्हें ऐसी और पंखा चालु चाहिए| इसका कोई मतलब नहीं बनता| बाहर अगर 20 डिग्री से कम तापमान है तो उन्हें जैकेट और मोज़े पहनने की आवश्यकता नहीं लगती|  हालांकि उन्हें गर्मी 24 डिग्री तापमान में लगती है| लेकिन जैसे ही उन्हें पता चलता है की आपको ठण्ड लग रही है वो बड़े प्यार से आपको अपनी जैकेट पहनाते हैं, ये बहुत प्यारा लगता है|

3. उन्हें दरवाजा बंद करने पर भरोसा नहीं होता

चाहे वह बाथरूम का दरवाजा हो, रसोई की कैबिनेट या बाथरूम की दवा कैबिनेट हो- आपके पति कभी उन्हें बंद नहीं रखते हैं| आप कभी उनके मूत्र पे पैर रख देती हैं, एक खुली अलमारी से टकरा जाती हैं या एक खुले शेल्फ के दरवाज़े से ठोकर खा जाती हैं| आपने एक बच्चे से शादी की है इसमें कोई दो राये नहीं है|

4. वह अति भावनात्मक हैं

वह सबसे मज़बूत आदमी हो सकता है जिससे आप कभी मिली थीं- आखिर और कौन आपकी बाइक को किकस्टार्ट करने में मदद कर सकता है? लेकिन जब बात छोटी चीज़ों पर आती है जैसे ‘तारे जमीं पर’ देखना या आपके पिल्लै का थोड़ा बू-बू करना, वो बस रो पड़ते हैं| वास्तव में, अब शादीशुदा होने के बाद वह इसे छिपाने की कोशिश भी नहीं करते हैं|

वो पूरी तरह से आप पर निर्भर हैं और आप शिकायत भी नहीं कर सकती हैं|

5. वह कितने आलसी हैं

अपने पसंदीदा क्रिकेट या फुटबॉल टीम को चीयर करने के लिए उनके पास दुनिया का सारा समय और ताकत है, लेकिन जब यह एक गिलास पानी लेने या खाने की एक प्लेट को मेज से उठाने की बात आती है, तब उन्हें बहुत आलस आती है लेकिन जब तक वह आपके कपडे की तारीफ़ करने का समय निकाल लेते हैं तब तक ठीक है|

6. वो एक अच्छे प्रेमी हैं

वह हर रोज़ वो सारी चीज़ें करते हैं जिनपर उन्हें लगता है की आप ध्यान नहीं देती- आपके माथे को चूमना जब उन्हें लगता है की आप सो रही हैं, आपको चादर उढाना ताकि आप अच्छे से सो पाएं और झूट कहकर की उनका पेट भर गया है आपके लिए पिज़्ज़ा का आखरी टुकड़ा छोड़ना ताकि आप उनसे नाराज़ ना रहें| जब आपको एहसास होता है की वो आपसे कितना ज़्यादा प्यार करते हैं आपको उनसे और प्यार हो जाता है|

7. चीज़ों को उनकी जगह पर वापस नहीं रखना

वह अपने टूथब्रश और टूथपेस्ट को बाथरूम से लेकर लिविंग रूम में आएंगे और फिर व्यायाम करने में वो इतना मशगूल हो जायेंगे की टूथपेस्ट के बारे में भूल जायेंगे| ये बात गाडी की चाभी, शेविंग क्रीम और उन सभी चीज़ों पर लागू होती है जिन्हें वो छूते हैं| और जब वह ऑफिस के लिए देर होते हैं तब वो परेशान होकर उन चीज़ों को ढूँटते हैं, वो उन्हें सब जगह ढूंढेंगे सिवाए उस जगह के जहा उन्होनें सचमुच छोड़ा है- और आप हमेशा उन्हें वो ढूंढकर देती हैं क्योंकि आप उन्हें बेहतर जानती हैं|

अंत भला तो सब भला|

8. बाथरूम का फर्श कभी सूखा नहीं रहता

जब वह बाथरूम में होते हैं तो आपके पति समुद्र के राक्षस में बदल जाते हैं| वह हर जगह पानी स्प्रे करते हैं, ना कि केवल शावर कक्ष के भीतर| शौचालय के पास, धोने के बेसिन के चारों ओर कक्ष के बाहर- जब तक की उनका नहाना होता है तब तक बाथरूम के फर्श के चारो ओर पानी भर जाता है| वो ये कैसे करते हैं ये बात अज्ञात रहती है|

9. उनके बचपन की तसवीरें

ये वो चीज़ हैं जो आप अपने जीवन के बाकी हिस्सों में ख़ज़ाने की तरह सजा के रखेंगी| ये तस्वीरें आपको उनके रिश्तेदारों द्वारा दिखाई जाएंगी| आपके पति का वो प्यारा सा, छोटा सा डायपर पहने वो रूप, उन्हें देख आपको उनकी कॉपी बनाने का दिल करेगा, है ना?

10. भोजन के बारे में तय ना कर पाना

शादी दो लोगों को एक अलग स्तर पर ही करीब ले आती है| एक दूसरे के साथ आरामदायक होने के इलावा आपको अपने पति का ऐसा रूप दीखता है जिससे आप अनजान थी| भले ही शादी से पहले आप अपने पति से कितना भी करीब रही हूँ ऐसी कुछ बातें होती हैं जिनकी जानकारी शादी के बाद ही होती है|

वह कहेंगे की उन्हें वो चॉकलेट नहीं खानी लेकिन जैसे ही आप उसे खोलकर खाने जाएंगी वो उसे आपके हाथ से छीनकर झट से खा जायेंगे| चाहे आप उनसे कितनी बार क्यों ना पूछलें के उन्हें भूक है या नहीं उनसे कभी आपको सही तरह से जवाब नहीं मिलेगा जब तक की आप खाना बनाना शुरू ना कर दें| 

 

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.