• Home  /  
  • Learn  /  
  • Raksha Bandhan: राखी बाधेंगे बॉलीवुड के नन्हे स्टार्स, भाई-बहन की ये जोड़ियां खूब बटोरती हैं लाइमलाइट
Raksha Bandhan: राखी बाधेंगे बॉलीवुड के नन्हे स्टार्स, भाई-बहन की ये जोड़ियां खूब बटोरती हैं लाइमलाइट

Raksha Bandhan: राखी बाधेंगे बॉलीवुड के नन्हे स्टार्स, भाई-बहन की ये जोड़ियां खूब बटोरती हैं लाइमलाइट

10 Aug 2022 | 1 min Read

Mona Narang

Author | 163 Articles

रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन के लिए बेहद खास होता है। इसलिए पूरे साल सभी को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। जहां भाई बहनों की राखी से अपनी सुनी कलाई को सजाने के इंतजार में रहते हैं, तो वहीं बहनें भी अपने भाई से ढेर सारे गिफ्ट्स लेने के लिए एक्साइटेड रहती हैं। बॉलीवुड के गलियारों में भी यह त्यौहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस लेख में हम बॉलीवुड के फेमस स्टार किड्स भाई-बहन की जोड़ियों के बारे में जानेंगे, जो इस साल राखी के त्यौहार को जमकर सेलिब्रेट करने वाले हैं।

स्टार किड्स भाई बहन की जोड़ियां

सेलिब्रिटी के बच्चों के प्रति लोगों में एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। लेख में नीचे बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन स्टार किड्स भाई-बहनों की जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं।

1. तैमूर और ईनाया 

स्टार किड्स सेलिब्रेट करेंगे राखी का त्यौहार
तैमूर और ईनाया/ चित्र स्रोत: इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार किड्स में से तैमूर एक हैं। सोशल मीडिया पर हमेशा उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। तैमूर राखी का त्यौहार ईनाया खेमू और सारा अली खान के साथ मनाते हैं। लेकिन इस बार इनके साथ एक नया सदस्य शामिल होगा वो है जेह अली खान। जेह की यह पहली राखी है। बता दें, करीना कपूर ने इसी साल फरवरी के महीने में जेह को जन्म दिया है।

2. मीशा और जैन कपूर

स्टार किड्स सेलिब्रेट करेंगे राखी का त्यौहार
मीशा और जैन कपूर/ चित्र स्रोत: इंस्टाग्राम

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की बेटी मीशा भाई जैन के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार सेलिब्रेट करती हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की क्यूट तस्वीरों को लोग काफी पसंद करते हैं।

3. मेहर और गुरिक सिंह धूपिया

बॉलीवुड रक्षाबंधन
मेहर और गुरिक सिंह धूपिया/ चित्र स्रोत: इंस्टाग्राम

नेहा धूपिया के बेटे गुरिक की भी इस साल पहली राखी है। भाई बहन के प्यार को मजबूत करने के लिए गुरिक के हाथों पर उनकी बहन मेहर राखी का धागा बांधेंगी। सोशल मीडिया पर लोगों के बीच मेहर और गुरिक की एक झलक देखने के लिए लोग काफी उत्सुक रहते हैं। लेकिन नेहा और अंगद अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। 

4. अशर, नोआ और निशा

रक्षाबंधन मनाएंगे ये सेलेब्स
अशर, नोआ और निशा/ चित्र स्रोत: इंस्टाग्राम

सनी लियोन के बच्चों की क्यूटनेस के चलते सोशल मीडिया पर आए दिन उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। सनी लियोन की एक बेटी निशा और दो जुड़वा बेटे अशर और नोआ हैं। तीनों भाई-बहन मिलकर राखी का त्यौहार मनाएंगे।

5. रूही और यश जौहर

स्टार किड्स सेलिब्रेट करेंगे राखी का त्यौहार
रूही और यश जौहर/ चित्र स्रोत: इंस्टाग्राम

करण जौहर आए दिन बेटे यश और बेटी रूही के बेहद प्यारे वीडियोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते रहते हैं, जो लोगों को काफी पसंद भी आते हैं। यश जौहर को रूही के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी राखी बांधती हैं।

6. समीशा और वियान

स्टार किड्स सेलिब्रेट करेंगे राखी का त्यौहार
समीशा और वियान/ चित्र स्रोत: इंस्टाग्राम

शिल्पा शेट्टी के दोनों बच्चे भी सोशल मीडिया पर काफी छाए रहते हैं। राखी के मौके पर उनकी बेटी समीशा भाई वियान के हाथ पर प्यार का धागा बांधेगी।

तो ये थे इंडस्ट्री के कुछ चार्मिंग स्टार किड्स जो हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। उम्मीद करते हैं आपको यह लेख पसंद आया होगा। 

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.