6 Apr 2022 | 1 min Read
Tinystep
Author | 2578 Articles
विज्ञान की लेखिका फ्लोरेंस विलियम्स की किताब (ब्रेस्ट: ए नेचुरल एंड अननैचुरल हिस्ट्री) कुछ अद्भुत जानकारी से भरी हुई है,जो समाज के साथ ग्रस्त हैं,स्तन।
उदाहरण के लिए क्या आप जानते हैं की स्तनो के दूध में कैनबिस के समान पदार्थ पाया जाता है और यह इंटरनेट पर तेल की कीमत से 262 गुना ज्यादा दामों पर बिकता है। और यह की औसतन स्तन सिर्फ पाउंड से अधिक होता है लेकिन गर्भावस्था में यह दोगुना हो जाता है। और अगर आप दुनिया में सबसे बड़े स्तन के लिए ब्रा की ख़रीददारी करते हैं तो आपको 38kkk ढूंढने की जरूरत होगी, क्योंकि प्रत्येक स्तन का वजन 21 पाउंड है!
हालांकि यह मज़ाक नहीं है। अपनी किताब में उन्होंने आज के दौर में स्तनो और हम उन्हें कैसे बचा सकते हैं, इसपर जानकारी दी है।
वह बताती है की स्तन आपके सबसे मोटे उत्तकों में से एक है और टोक्सिक ओर्गेनोक्लोरिनस जैसे की कई पैस्टासाइड, वसा को बढ़ाते है। वह कहती हैं की यह वहां लम्बे समय तक रहता है।
वास्तव में यह रसायन उनके अपने स्तनों में था, जिस कारण उन्हें यह किताब लिखने की प्ररेणा मिली।
यह है सात महत्वपूर्ण बातें जो महिलाओं को अपने स्तनों के बारे में पता होना चाहिए –
1. उनका कहना है की आधुनिक आहार के कारण स्तन बड़े हो रहे हैं और किशोरावस्था में जल्दी विकसित हो रहे हैं। शोध के अनुसार अमेरिकन महिलाओं के औसतन स्तन का आकार सी कप है और लिंगरी स्टोर एच से केके तक का माप बेचते हैं।
2. स्तनों का दूध पहले पौष्टिकता के लिए था,अब प्रतिरक्षा के लाभ के लिए विकसित हुआ है।
3. गर्भावस्था तक स्तनो की वृद्धि और विकास समाप्त नहीं होता है।
4. हमारे जीवन में रोज़ाना रसायनों का सेहत पर प्रभाव को नहीं जांचा जाता है।
5. जब वैज्ञानिक इन रासायनों का हमारे जीवन में प्रभाव की जांच करते हैं तो वह मममेरी ग्लैंड पर इसके प्रभाव को नहीं जांचते है।
6. नान- मेलानोमा स्किन कैंसर को छोड़कर,ब्रेस्ट कैंसर संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में सबसे आम कैंसर हैं।अमेरिका कैंसर सोसायटी के अनुसार ब्रेस्ट कैंसर, फेफड़ों के कैंसर के बाद मृत्यु का सबसे बड़ा कारण है।
7. ब्रेस्ट सामान्य तौर पर मनुष्य की सेहत को बताता है।
अध्ययन के आधार पर विलयम्स कहती है की अपने स्तनों को स्वस्थ रखना, शरीर को स्वस्थ रखने के बराबर है। स्वस्थ रहने, सही प्रकार से भोजन करने और धूम्रपान या शराब का सेवन ना करने से ना केवल स्तन के लिए मददगार होता है बल्कि शरीर के लिए भी होता है। सबसे महत्वपूर्ण बात अपने स्तनों को जानिए,त्वचा के अलग लगने पर ध्यान दें। थोड़ी सी मोटाई ट्यूमर को प्रर्दशित कर सकती है। अपने डॉक्टर से इस बारे में बात करें की आपको मामोग्राम की जरूरत है या नहीं और कितनी बार। जोखिम को लेकर अपने डाक्टर से परामर्श अवश्य लें।
0
Like
0
Saves
0
Shares
A