20 Apr 2022 | 1 min Read
Tinystep
Author | 2578 Articles
ये ज़ाहिर सी बात है की लेबर में जाना किसी भी औरत के लिए तकलीफ वाली घडी होती है लेकिन अपने बच्चे को देखने की ख़ुशी उस दर्द से भी अधिक होती है| इस समय आपके पति का आपके साथ रहना बहुत मायने रखता है| जिस तरह आपके लेबर रूम में जाते ही वो परेशां हो उठते हैं और फिर लेबर शुरू होते ही आप उन्हें अपने बगल में पाती हैं वो एहसास सबसे अच्छा होता है| वो आपके हाथ पकड़ कर आपको सहानुभूति देते हैं, आपको आराम देने का प्रयास करते हैं, आपके लिए दवाई लाने के लिए इधर-उधर भागते हैं, ये बातें उनको आपकी नज़र में एक हीरो बना देती हैं और आप बस ये चाहती हैं की वो हर समय आपके पास रहें|
बच्चे को हँसाने के लिए उनका अजीब प्रयास जो की बहुत प्यारा लगता है| उनका बच्चे के सामने खड़े होकर अजीब मुँह बनाना बच्चे का तो पता नहीं आपको ज़रूर हँसा देता होगा, जिस चेहरे को आपने शादी के बाद नहीं देखा होगा अब आपको बच्चा होने के बाद दीखता है! सबसे बढ़िया बात तो तब होती है जब आपका बच्चा खाना नहीं खा रहा और उनकी अजीब आवाज़ और मुँह बनाते ही वो खाना शुरू करदेता है, ध्यान रहे इसका रहस्य केवल पिता को ही पता होता है|
आप एक बच्चे के होने से ही परेशान हो जाती हैं मगर उन्हें और बच्चे प्लान करने में कोई दिक्कत नहीं है| उनके लिए उनका बच्चा ही सब कुछ होता है, चाहे बच्चा उन्हें कितना भी परेशान क्यों ना करे या वो चाहे कितना भी थके क्यों ना हों, बच्चे के साथ खेलने के लिए वो हमेशा तैयार रहते हैं| आपके पति को 10 बच्चे भी कम लगेंगे आखिर उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए एक टीम जो चाहिए!
रात के 3 बजे आपका बच्चा जब पॉटी करता वो कभी उससे परेशान नहीं होते बल्कि आपकी मदद करते हैं बच्चे को साफ़ करने में, अगर उन्हें हल्का सा भी रैश दीखता है वो खुद उसपर रैश क्रीम लगाते हैं, आखिर पिता कभी अपना प्यार ज़ाहिर नहीं कर पाते| बच्चे की उलटी साफ़ करना, डायपर बदलना, रात को बच्चे को चुप कराने के लिए उसे घुमाना, वो इन सारे कामों में बिना शिकायत किये आपकी मदद करते हैं|
अगर आपके पति आपको अपने बच्चे की सबसे अच्छी माँ मानते हैं तो उनका यकीन करें वो सच कह रहे हैं| आखिर आपके पति ही वो होते हैं जो दिन भर आपको अपने बच्चे के पीछे परेशान होते देखते हैं, उन्हें पता होता है की बच्चे के लिए आपने कितनी रातें जाग कर गुज़ारी है| चाहे किसी को नज़र आये या ना आये आपके पति आपकी हर परेशानी को आपके बिना कुछ बोले समझ जाते हैं और फ़ौरन उसका हल भी निकाल देते हैं सिर्फ आपको आराम देने के लिए वो किसी भी हद्द तक चले जाते हैं, चाहे इसके लिए उन्हें रात भर जाग क्र बच्चे की देखभाल ही क्यों ना करना पड़े!
0
Like
0
Saves
0
Shares
A