2 May 2022 | 1 min Read
Vinita Pangeni
Author | 421 Articles
गर्भावस्था में महिला को प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ ही स्किन संबंधी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस दौरान त्वचा का ख्याल सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक रखना चाहिए। कैसे प्रेग्नेंसी में स्किन की देखभाल की जाए, यह हम विस्तार से यहां बताएं। बस तो लेख के अंत तक हमारे साथ बने रहें।
प्रेगनेंसी में ड्राई स्किन, कील मुंहासे, स्किन एलर्जी के प्रति त्वचा संवेदनशील हो जाती है। ऐसे में कुछ इस तरह से आप अपनी त्वचा की देखभाल कर सकती हैं।
1. पानी है जरूरी
प्रेग्नेंसी में त्वचा का रूखा होना बेहद आम है। इसलिए त्वचा की देखभाल के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे स्किन ड्राइनेस भी दूर होगी और स्किन हाइड्रेट रहेगी। यही नहीं, पेशाब के माध्यम से बॉडी टॉक्सिन को भी पानी बाहर निकालता है। इससे कील-मुंहासे की शिकायत भी कम हो सकती है।
2. दो बार स्किन वॉश
त्वचा को एक बार सुबह और दूसरी बार शाम को धोना याद रखें। इसे नियम बना लें। कई बार महिलाएं थकान या आलस्य के चलते मुंह धोने के लिए बाथरूम या वॉशबेसिन तक नहीं जा पाती हैं। आपके साथ भी ऐसा है, तो रात का खाना खाने के बाद जब आप हाथ धोतीं व मुंह कुल्ला करतीं हैं, तभी चेहरा भी माइल्ड फेश वॉश से धो लें।
इसके लिए आप बेरी और कोको से युक्त यह फेस वॉश इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें हानिकारक केमिकल भी नहीं है और यह स्किन का पूरा ख्याल भी रखता है।
आप अगर मुंह धोने में ढील बतरेंगी, तो सीबम का उत्पादन चेहर पर अधिक होगा और रोम छिद्र (पोर्स) में बैक्टीरिया व कीटाणु जमने लगेंगे। इससे मुंहासे की शिकायत बढ़ेगी और पोर्स का आकार भी बढ़ा दिखने लगेगा।
3. मॉइस्चराइजर को न भूलें
चेहरा साफ करने के बाद मॉइस्चराइजर भी याद से लगाएं। सुबह के समय मॉइस्चराइजर और रात में नाइट क्रीम भी लगा सकती हैं। दरअसल, मॉइस्चराइजर न लगाने से त्वचा खिंची-खिंची महसूस होती है और रूखापन होने लगता है।
दरअसल, रूखेपन से निपटने के लिए स्किन प्राकृतिक रूप से अधिक सीबम का उत्पादन करने लगती है। इससे त्वचा का चिपचिपा दिखना और स्किन पोर्स के बढ़ने जैसी दिक्कत होने लगती है। आप माय ग्लैम का मॉइस्चराइजर खरीद सकती हैं।
4. ऑर्गेनिक ऑयल
प्रेगने्ंसी में ब्रेस्ट में खिंचाव के निशान और पेट में स्ट्रेच मार्क्स दिखने लगते हैं। कभी-कभी खुजली भी होती है। इससे रात पाने के लिए आप किसी ऑर्गेनिक ऑयल से ब्रेस्ट के आसपास और पेट के आसपास हल्की मालिश कर लें। इससे खुजली भी कम होगी और खिंचाव के निशान से बचाव भी हो सकता है।
इसके लिए आप ब्रेबीचक्रा का ऑर्गेनिक नारियल तेल इस्तेमाल कर सकती हैं। यह तेल पूरी तरह से केमिकल्स से मुक्त है और शुद्ध है। आप इसे अपने लिए ही नहीं, बल्कि प्रसव के बाद बच्चे की मालिश के लिए भी इस्तेमाल में ला सकती हैं।
5. स्क्रब से बचें
प्रेग्नेंसी में त्वचा पहले के मुकाबले संवेदनशील हो जाती है। अगर आपकी त्वचा भी ज्यादा संवेदनशील हो गई है, तो स्क्रब करने से बचें। साथ ही शरीर की किसी भी भाग की त्वचा पर सीधे परफ्यूम या डियोडरेंट स्प्रे करने से बचें। कुछ गर्भवती महिलाओं को ऐसा करने से एलर्जी हो सकती है।
प्रेगनेंसी में त्वचा का ख्याल कैसे रखें, यह तो आप जान ही गए हैं। अब आगे हम कुछ स्किन केयर टिप्स दे रहे हैं, जो गर्भावस्था में आपके काम आएंगी।
प्रेग्नेंसी में कैसे रखें त्वचा का ख्याल, यह आप समझ ही गई हैं। बस तो इन स्किन केयर टिप्स और तरीकों को फॉलो करें और गर्भावस्था में स्किन प्रॉबल्म को बाय-बाय कहें।
10
Like
0
Saves
0
Shares
A