11 Apr 2022 | 1 min Read
Tinystep
Author | 2578 Articles
नवजात शिशु जो स्तनपान करते हैं अक्सर वज़न बढ़ने और वज़न बढ़ाने में कुछ मुसीबतों का सामना करते हैं| कभी कभार जिस रफ़्तार से उनका वज़न बढ़ता है उतनी रफ़्तार उनके बढ़ने के लिए काफ़ी नहीं होती| ऐसा होने की सही वजह क्या होती है?
1. आपका बच्चा सही मात्रा में दूध नहीं पी रहा
कई मामलों में बच्चे का वज़न नहीं बढ़ पाता क्योंकि वो सही मात्रा में स्तनपान नहीं करते| ये इस कारण भी हो सकता है की आपका बच्चा सही तरीके से स्तन को पकड़ नहीं पा रहा, केवल एक ही स्तन से दूध पीना, केवल विशिष्ट समय पर दूध पीना या फिर हॉर्मोनल प्रॉब्लम के कारण माँ के स्तन में अधिक दूध नहीं बन पाना| यदि आपको लगता है की आपका अधिक दूध नहीं बन पा रहा तो फ़ौरन डॉक्टर से संपर्क करें|
2. बच्चे का ख़राब स्वास्थ
कभी-कभार बच्चे का ख़राब स्वास्थ उनके वज़न ना बढ़ने का कारण बन जाता है| स्वास्थ के प्रॉब्लम जैसे सांस लेने में तकलीफ़, दिल की बीमारी, नस की बीमारी, दूध से एलर्जी, खून की कमी और मांसपेशियों की प्रॉब्लम| कभी-कभी अधिक मात्रा में लैक्टोस होने के कारण भी बच्चों का वज़न नहीं बढ़ पाता| बच्चे की उन बीमारियों पर ध्यान देने से खुद ब खुद उनका वज़न बढ़ जाएग|
3. एक के बाद दूसरी मुसीबत आती है
अगर आपके बच्चे का वज़न कम है तो उन्हें अधिक नींद आएगी और स्तनपान करने में ख़ास दिलचस्पी नहीं होगी| यहाँ तक की वो स्तनपान करते समय बीच में ही सो जाएंगे जिसके कारण वो सही मात्रा में दूध नहीं पी पाएंगे और अगर ऐसा हुआ तो माँ के स्तनों में अधिक मात्रा में दूध नहीं बन पायेगा जो की आखिर में बच्चे का वज़न घटने का कारण बनेगा|
4. क्या आपके बच्चे का सही प्रकार वज़न बढ़ रहा है?
अगर आपके बच्चे की बढ़ती उम्र चल रही हो तो आपको इस बात की उलझन हो सकती है की क्या उसका सही प्रकार से वज़न बढ़ रहा है या अधिक वज़न बढ़ गया है या वज़न बहुत कम है| हम सलाह देते हैं की इस मामले में आप बच्चे के डॉक्टर से राय लें और उस हिसाब से उसका आहार तैयार करें|
हम आशा करते हैं की इन बातों को जान्ने के बाद आपके बच्चे का वज़न सही प्रकार बढे, साथ ही इस पोस्ट को दूसरी महिलाओं के साथ शेयर कर के उनके बच्चे की सेहत सही करने का ज़रिया बनें!
0
Like
0
Saves
0
Shares
A