suniye aapke periods aapse

suniye aapke periods aapse

14 Apr 2022 | 1 min Read

Tinystep

Author | 2574 Articles


1. क्या आपको खून की कमी है?

 

 

पीरियड्स के समय अगर आपका हेवी फ़्लो हो रहा हो तो ये बताता है की आपके शरीर में खून की कमी है| इसके होने के लक्षन हैं अधिक थकन होना, पीला पड़ जाना, चक्क्र आना या बेहोश होना और सांस लेने में तकलीफ़ होना| सावधान रहे क्योंकि एनीमिया(खून की कमी) आपके पीरियड्स के समय को और ख़राब बना सकता है और पेट दर्द सहने की आपकी सेहन शक्ति को कम कर सकता है| ऐसा अधिकतर वेगन महिलाओं में होता है क्योंकि वो शरीर में आयरन देने वाले ख़ास खाना को नहीं खातीं- रेड मीट| वो वेजीटेरियन खाना खा सकती हैं जो आयरन से भरपूर हों जैसे खजूर, बादाम, पालक, ब्रोकोली आपके शरीर में आयरन की खपत दूर करेंगे|

 

2. क्या आपकी थाइरोइड लेवल सही है?

 

 

आपके पीरियड्स आपके हॉर्मोन के माध्यम से होते हैं और आपका थाइरोइड ग्लैंड आपके पीरियड्स के रेगुलेट होने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है, साथ ही वो आपका मेटाबोलिज्म और वज़न में संभालता है| अगर आपको अपने पीरियड्स में कुछ बदलाव लग रहा हो जैसे हल्का या अधिक फ्लो, सही डेट पर ना होना आदि तो आप फ़ौरन अपने डॉक्टर को दिखाएं और अपने थाइरोइड की जांच करवाएं|

 

3. क्या आपका एंडोमेट्रिओसिस का चेकअप हुआ है?

 

 

पीरियड्स के समय क्या आपको असहनीय पेट दर्द होता है? अगर ऐसा है तो आपको एंडोमेट्रिओसिस(endometriosis) होने का खतरा हो सकता है, ये एक ऐसी बीमारी है जब आपके शरीर के पुरे हिस्सों में आपके गर्भ की लाइनिंग वाले सेल फैल जाते हैं| उनका आपके शरीर से बाहर निकलने के एक ही जरिया होता है- आपका पीरियड्स| पीरियड्स के समय अगर आपके पेट में खतरनाक तरीके से दर्द हो जो 2 दिनों तक रहे और वो आपको इतनी तकलीफ़ पहुँचा रहे हों की आपका हिलना मुश्किल हो जाए तो आपको फ़ौरन डॉक्टर को दिखाना चाहिए|

4. क्या आप सही तरीके से खाना खा रही हैं?

अगर आप कम मात्रा में खाना खाती हों तो ये एक वजह हो सकती है आपके पीरियड्स में पेट दर्द होने की| दुरुस्त खाना ना खाना या सही मात्रा में खाना ना खाने से आपके फ्लो पर असर पड़ सकता है| पीरियड्स का सही वक़्त पर ना होना और उसी के साथ आपका अचानक वज़न कम होना इस बात का संकेत है की आप सही ढंग से खाना नहीं खा रही हैं| अधिक व्यायाम करने से भी पीरियड्स पर असर पड़ता है|

5. आपको भरोसा है की आपको डायबिटीज नहीं है?

भारी वज़न वाली महिलाएं जिनका पीरियड्स अक्सर मिस हो जाता है वो टाइप 2 डायबिटीज का शिकार हैं| इन्सुलिन का इस्तेमाल आपकी ओवरीज़ पर पड़ सकता है, जिन महिलाओं को डायबिटीज होती है उन्हें 30 साल की उम्र तक पहुँचते-पहुँचते पीरियड्स के समय काफ़ी परेशानी आ सकती है| डायबिटीज के कारण उन्हें लम्बे समय तक पीरियड्स होता है जो की काफी भारी होते हैं और ऐसा हर महीना होना अनिवार्य है|

6. आप अधिक तनाव की शिकार हैं

अगर आप काफी तनाव में हैं तो आपका पीरियड्स सही वक़्त पर नहीं होगा और शायद कुछ महीने पीरियड्स ना भी हो| अगर आपके जीवन में कुछ घटना घाटी हो तो ये ज़ाहिर सी बात है की उस बात के तनाव के कारण आपका पीरियड्स सही समय पर नहीं होगा, अपने पीरियड्स को सही रखने के लिए खुदको तनाव से दूर रखें|

इन बातों को जानकर अगली बार अपने पीरियड्स पर ध्यान दें और कुछ तकलीफ आने पर डॉक्टर को ज़रूर दिखाएं और इस पोस्ट को शेयर कर के दूसरी औरतों को भी सतर्क करें!

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.