13 Apr 2022 | 1 min Read
Tinystep
Author | 2578 Articles
ये सब तब शुरू होता है जब एक महिला गर्भवती होती है| वो 9 महीने जब बच्चा अपनी माँ की कोक में रहता है उसी समय से बच्चे और माँ के बीच एक अटूट रिश्ता बन जाता है| जब कोई माँ अपने बच्चे को जन्म देती है तब डॉक्टर इस बात को प्रोत्साहित करते हैं की बच्चा और माँ शारीरिक तरीके से एक दूसरे के करीब रहे और यही वो वजह होती है जिसके कारण बच्चे को जन्म देने के बाद उसे उसकी माँ की छाती पर रखा जाता है, ऐसा करने से एक केमिकल हॉर्मोन जिसे ऑक्सीटोसिन कहते हैं निवारण होता है जिससे माँ और बच्चे के बीच प्यार की भावना जागती है|
हाल ही में एक वीडियो देखकर बहुत सारे लोगों के होश उड़ गए जब उस वीडियो में उन्होंने एक बच्चे को पैदा होते ही अपनी माँ से लिपटा हुआ देखा| कुछ माता-पिता अपने बच्चे के पैदा होने के बाद उसकी साफ़-सफ़ाई होने के बाद गोद में लेने की सोचते हैं लेकिन ये बच्ची तो तुरंत पैदा होते ही अपनी माँ से लिपट गयी और उन्हें छोड़ना नहीं चाह रही थी|
उस बच्चे की माँ, ब्रेंडा कोल्हू खुद अपनी बच्ची को उस तरह देखकर हैरान थीं| सी-सेक्शन के बाद डॉक्टरों ने बच्ची को माँ की छाती से केवल कुछ समय के लिए लगवाया था ताकि उसे फिर साफ़ कर पाएं लेकिन उस बच्ची ने अपनी माँ को छोड़ने से इंकार ही कर दिया|
इस वीडियो को अवश्य देखें और दूसरे लोगों के साथ भी शेयर करें ताकि वो भी ये अद्बुध नज़ारा देख पाएं!
0
Like
0
Saves
0
Shares
A