video bhai behen ka pyar

video bhai behen ka pyar

14 Apr 2022 | 1 min Read

Tinystep

Author | 2574 Articles

 

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=88iL2cKuE2I]

रक्षा बंधन पुराने ज़माने में युद्ध में जा रहे भाइयों की कलाई पे उनकी बहन द्वारा धागा बाँधने से शुरू हुआ था। यह उनकी रक्षा का प्रतीक माना जाता था। अब इसके मायने बदल गए हैं। अब बहनें भाई को राखी बांधने के अलावा उन्हें कोई तोहफा भेंट कर सकती हैं। तो चलिए हम आपको कुछ सुझाव देते हैं। हमें विश्वास है की यह आपको ज़रूर पसंद आएंगे।

1. सूखे मेवे/ मिठाई/चॉकलेट्स

खाना से बढ़कर कोई सुख नहीं। वैसे भी कहते हैं की इंसान के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर गुज़रता है। आप चाहें तो बाहर से या घर के बने लड्डू भाई को कूरियर करवा सकती हैं।

2. पारिवारिक भोजन

अगर आपके भाई से मिले आपको काफी वक्त हो गया है तो आप उसे फोन कर घर बुला लें। घर में माँ-बाप, आप और आपके भाई और उनकी पत्नी(अगर शादीशुदा है) मिलकर लंच या डिनर कर सकते हैं। इसी बहाने आप सब एक दूसरे से मिल पाएंगे और हल-चाल ले लेंगे।

3. शर्ट-पैंट

आप अपने भाई को अपनी पसंद का कोई वस्त्र दे सकती हैं। आप जींस, टी-शर्ट, पैंट, कुरता, शेरवानी, टाई -बेल्ट में से कुछ भी दे सकती हैं। उसकी पसंद के रंग व नाप का ध्यान रखकर ख़रीदियेगा।

4. जूते-मोज़े

आप अपने भाई के लिए ऑफिस के लिए फॉर्मल या फिर घूमने-फिरने के लिए आरामदायक स्पॉट्स जूते खरीद सकती हैं। आप उसको मोज़े भी दे सकती हैं।

5. रुमाल

कुछ पुरुषों को महंगे या ब्रांडेड रुमाल खरीदना पसंद होता है। अगर आप भाई उनमें से एक हैं तो आप भी उन्हें कीमती रुमाल भेंट कर सकती हैं।

6. वॉलेट/पर्स

आप अपने भाई के पैसे रखने के लिए एक अच्छा पर्स दे सकती हैं जो हमेशा उनके पास रहकर आपकी याद दिलाता रहेगा।

7. ट्रेवल बैग/ यात्रा बैग

अगर आपके भाई कॉलेज में हैं या फिर ऑफिस जाते हैं तो उनकी ज़रूरत के हिसाब से आप उन्हें ट्रेवल बैग , लैपटॉप बैग या सिंपल कॉलेज बैग दे सकती हैं।

8. हाथ की घड़ी / रिस्ट वॉच

आप अपने बजट के अनुसार टाइटन,फास्ट्रैक से लेकर गुची, फॉसिल, या वर्साचे की घड़ी भेंट कर सकती हैं। उनकी ज़रूरत को ध्यान में रखकर लीजियेगा की क्या आप उन्हें रोज़मर्रा या किसी ख़ास मौके पर पहनने के लिए दे रही हैं।

9. मेज़ पर रखने वाली अलार्म क्लॉक

अगर आपके भाई को सुबह उठने में दिक्कत होती है, वे जिम जाते हैं, योग करते हैं या फिर वे पढ़ाई कर रहे हैं तो आप उन्हें एक अच्छी अलार्म क्लॉक दे सकती हैं जिससे उन्हें सुबह उठने में आराम मिले।

10. परफ्यूम

जी हाँ। सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी सुगन्धित परफ्यूम इस्तेमाल करना पसंद होता है।

11. कलम/किताब

आप अपने भाई को विभिन्न प्रकार के पेन दे सकती हैं। अगर आपके भाई पढ़ने में रूचि रखते हैं तो आप उन्हें उनके पसंद के विशय की किताब भेंट कर सकती हैं।

12. हेडसेट

अगर आपके भाई को कान में गाना सुनना पसंद है तो आप उन्हें बड़े ब्रांड का हेडसेट भेंट कर सकती हैं।

13. चाय/कॉफी का कप

आप अपने भाई के लिए आर्चिज जैसी दुकान से कप खरीद कर दे सकती हैं। इनमें विभिन्न डेसाईन उपलब्ध होते हैं।

14. सर या बदन के लिए तेल

आप अपने भाई के लिए किसी विशेष प्रकार का तेल खरीद कर दे सकती है। आज कल वैसे भी आर्गेनिक चीज़ों की लोकप्रियता बढ़ गई है। इसलिए आप उन्हें ऐसा कोई शिया आयल या नीलगिरी तेल दे सकती हैं।

15. स्पा बुकिंग

आप उनके लिए किसी स्पा में बुकिंग करा सकती हैं जिससे की उनको मालिश के बाद आराम मिले। आप चाहें तो उन्हें कोई पिक्चर देखने के लिए सिनेमा के टिकट भी दे सकती हैं।

16. हेयर त्रिम्मेर

अगर आपके भाई दाढ़ी रखते हैं तो आप उन्हें हेयर त्रिम्मेर देने से उनके काफी काम आएगा।

17. ब्लैंकेट और कुशन

आपके भाई के सोने या यात्रा को सुखद बनाने के लिए आप उन्हें रजाई/चादर दे सकती हैं। आप अपने भाई को सोने के लिए कुशन या पिलो भेंट कर सकती हैं। इसके साथ उसका कवर खरीदना मत भूलियेगा।

18. सुगन्धित मोमबत्ती

आपके भाई को अगर कला और शिल्प में रूचि हैं तो आपका उन्हें महकती मोमबत्ती देना पसंद आएगा। इसे वे अपने कमरे में रख सकते हैं। ये देखने में भी मनमोहक होती हैं।

19. मोबाइल या लैपटॉप कवर

आपके भाई मोबाइल तो इस्तेमाल करते ही होंगे। तो आप उनके लिए उनके फोन मॉडल के अनुसार मोबाइल कवर उपहार दे सकती हैं। इसके अलावा लैपटॉप कवर भी खरीदे जा सकते हैं।

20. ब्रेसलेट/ लॉकेट

आपके भाई के हाथ में ब्रेसलेट अच्छा दिखेगा। अगर आपके भाई फैशन करना पसंद करते हैं तो आप उन्हें गले का लॉकेट या हाथ का ब्रेसलेट दे सकती हैं।

ज़रूर देखें – और अपने भाई से यह कहना चाहते हैं तो शेयर करें –

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.