9 May 2022 | 1 min Read
Tinystep
Author | 2578 Articles
तो अब आप गर्भवती हों गई हैं, आपकी किताब तैयार है, आपका आहार अब सही है, आप वो हर एक चीज़ कर रहीं हैं जो आपको करनी चाहिए और अब आपके पास हर तरह की प्रेरणा है, व्यायाम करने के लिए भी| आपके पास एक सुपर मम्मी बनने की सभी सामग्री है पर फिर भी आपको लगता कि कुछ कम है… ये हैं वो 7 चीज़ें जिनके लिए आप सभी माँओं को पछताना नहीं चाहिए:
माना कि ये ज़रूरी आप एक पौष्टिक आहार का सेवन करती रहें, कभी कभार बाहर का थोड़ा खाना हानिकारक नहीं होगा| जंक फ़ूड खाने से आप एक बुरी माँ नहीं बन जाएंगी| इन छोटी छोटी चीज़ों का आनंद लें|
ऐसा हो सकता है कि आपके अंदर की छोटी सी जान आपकी जान निकाल रही हो| इस समय आपका चिड़चिड़ापन स्वाभाविक है| फिर चाहे वो आपके पति पर हो या ड्राइवर पर, कभी कभी गुस्सा करना कुदरती है क्योंकि वो आपकी स्थिति को नहीं समझ पाते|
जिस पल से आप गर्भवती हुई हैं, उस पल से थकान आपकी दिनचर्या का हिस्सा बन गयी है| किसी भी तरह के सामाजिक फंक्शन में न जा पाने के लिए आपको बुरा नहीं लगना चाहिए| अब आपको शायद सालों में चैन की नींद न आए, तो इस समय का फायदा उठाएं और शांति से सो जाएं|
इंटरनेट की वजह से आपके पास लाखों विकल्प हैं, अपने शिशु का कमरा सजाने के लिए पर इसके साथ साथ आपको खुद पर संदेह होने लगेगा| मैटर्निटी फोटोशूट की बढ़ती संख्या के साथ, आपका अपने शरीर और पेट के प्रति सचेत होना स्वाभाविक ही है| फिर चाहे आपका पेट बड़ा, छोटा, ज़्यादा गोल या कम गोल हो, ध्यान रखें कि कोई आदर्श पेट का आकर नहीं होता| हर गर्भावस्था अलग होती है और हर पेट, हर बच्चे की तरह, अद्वितीय और सुंदर होता है।
हर होने वाली माँ को पता होता है कि गर्भावस्था में हर तरफ से सलाहों का पहाड़ उनपर टूट पड़ता है| फिर चाहे वो आपकी सास हो या सास की सहेलियां, आपकी पड़ोसन या उसकी जेठानी, आपको हर दिशा से हर पल सलाहें मिलती रहेंगी| ऐसे में आपका परेशान होना या चिड़चिड़ाना सामान्य है| आपको इसके लिए बुरा नहीं लगाना चाहिए|
आपके और आपके बच्चे के लिए ये ज़रूरी है कि आपकी गर्भावस्था स्वस्थ हो| अगर आपके डॉक्टर ने आपको व्यायाम करने की अनुमति दी है और आपसे नहीं हो पा रहा हो, तो इसकी ज़्यादा चिंता न करें| गर्भावस्था के दौरान, कई बार ऐसा हो सकता है कि आपको व्यायाम करने की प्रेरणा न मिले और थकान बढ़ जाए तो, ये साधारण सी बात है ,जितना हो पाए उतना कीजिए|
आप अपने बच्चे से बेहद प्यार करतीं हैं पर इसका ये मतलब नहीं कि आपको अपनी गर्भावस्था के हर पल से प्यार हो| कई महिलाओं को गर्भावस्था बिलकुल भी पसंद नहीं होती| हो सकता है कि आपकी कमर में ज़्यादा दर्द हो, आपकी मॉर्निंग सिकनेस बहुत गंभीर हो या आप बस ये अधिक भार उठा-उठा कर थक गईं हों| जो भी कारण हो, अपनी गर्भावस्था को नापसंद करना स्वाभाविक अनुभूति है|
0
Like
0
Saves
0
Shares
A