• Home  /  
  • Learn  /  
  • क्या आप इन ६ आश्चर्यजनक गर्भावस्था तथ्यों के बारे में जानते हैं ?
क्या आप इन  ६ आश्चर्यजनक गर्भावस्था तथ्यों के बारे में जानते हैं ?

क्या आप इन ६ आश्चर्यजनक गर्भावस्था तथ्यों के बारे में जानते हैं ?

8 Feb 2019 | 1 min Read

Medically reviewed by

Author | Articles

भावी माता-पिता के रूप में, आप यह सोचने के लिए बाध्य हैं कि गर्भावस्था के विभिन्न चरणों में क्या क्या हो सकता है। भ्रूण के साथ-साथ कुछ आश्चर्यजनक चीजें माँ के शरीर में भी होती हैं! आप हमारे ऍप पर युक्तियों के माध्यम से विशेषज्ञ सलाह और जानकारी अवश्य प्राप्त कर सकते हैं या , #PregnancyMustKnows पर हमारा संग्रह भी देख सकते हैं , यहां कुछ मजेदार तथ्य (स्कैन या डॉक्टरों द्वारा बताए गए तथ्यों से हटकर) ,जो आपको ज़रूर पसंद आएंगे!

 

क्या आप जानते हैं ?

 

बच्चे माँ के गर्भ में रोते भी हैं

इसलिए कोशिश करें और अपने बच्चे से बात करें जब आपको लगे कि वह खुश नहीं है 🙂

 

 

क्या आप जानते हैं ?

 

गर्भावस्था के दौरान एक स्त्री का गर्भाशय ,अपने सामान्य आकार से ५०० गुना अधिक बढ़ता है
चिंता न करें, बच्चे के पैदा होने के बाद आपको अपने आकार को फिर से हासिल करने के लिए पर्याप्त अवसर मिलेंगे!

 

क्या आप जानते हैं ?

 

भ्रूण में उंगलियों के निशान का विकास ३ महीने की गर्भावस्था अवधि तक ही हो जाता है
और ये उंगलियों के निशान सीधे मस्तिष्क के विकास से संबंधित हैं। अपने बच्चे के एक साल का होने के बाद एक डर्मेटोग्लिफ़िक्स मल्टीपल इंटेलिजेंस टेस्ट कराएं । यह आपको आपके बच्चे के बारे में कुछ आश्चर्यजनक तथ्य बताएगा।

 

क्या आप जानते हैं ?

 

कुछ अध्ययनों के अनुसार, बच्चा हर वो स्वाद चख सकता है, जो माँ खाती है

बच्चे के बड़ा होने पर , आप अपने बच्चे को जो भी खिलाना चाहते हैं, उसे खाएं! आप बाद में उसे चूज़ी बनाना ,बिलकुल नहीं चाहेंगे, है न !>>

 

 

क्या आप जानते हैं ?

 

गर्भावस्था के दौरान शिशु में सबसे आखिर में विकसित होने वाला अंग फेफड़े हैं

बच्चे के पैदा होने से पहले तक शायद उनकी जरूरत नहीं है। आखिरकार, आप उसकी जीवन शक्ति हैं जो उसे उसकी ज़रूरत की सारी ऑक्सीजन दे रही हैं। हमेशा गहरी साँस लें – आपके और आपके बच्चे के लिए अच्छा है!

 

क्या आप जानते हैं ?

अधिकांश एमनियोटिक द्रव कीटाणुरहित मूत्र है
एमनियोटिक द्रव- एक गर्भवती महिला के एमनियोटिक थैलीमें भरा सुरक्षात्मक तरल है
एमनियोटिक थैली- वह थैली होती है, जिसमें भ्रूण विकसित होता है, आंतरिक झिल्ली होती है। बाहरी मेमब्रेन प्लेसेंटा का हिस्सा होता है

 

यह तरल पदार्थ आपके बच्चे को किसी भी झटके से बचाने के लिए अवशोषक के रूप में भी काम करता है।

इन नौ महीनों में प्रत्येक इस ग्रह पर सबसे बड़े आश्चर्यों में से एक है। आपको अद्भुत और  सुरक्षित गर्भावस्था का आनंद मिले ! 🙂

  

स्रोत: FB page General Knowledge (Did You Know)

 

यह भी पढ़ें: क्यों होती है प्रेगनेंसी के दौरान पैरों में सूजन?

 

#babychakrahindi

A

gallery
send-btn

Related Topics for you

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.