• Home  /  
  • Learn  /  
  • बच्चों की स्मरण शक्ति बढ़ाने के सरल और असरदार उपाय
बच्चों की स्मरण शक्ति बढ़ाने के सरल और असरदार उपाय

बच्चों की स्मरण शक्ति बढ़ाने के सरल और असरदार उपाय

25 Mar 2019 | 1 min Read

Kanch N

Author | 7 Articles

क्या आपका बच्चा कोई भी जटिल जानकारी को याद रखने में असमर्थ हो जाता है? क्या वह एक काम करते हुए दूसरे काम को करना भूल जाता है। उदाहरण के लिए, यदि वह पेंटिंग कर रहा है और फोन की घंटी बज जाती है , तो क्या वह भूल जाता है कि उसे वापस जाना है और पेंटिंग को पूरा करना है ? यदि वह अक्सर ऐसे कार्यों से परेशान रहता है, तो उसके पास काम करने की स्मृति संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

 

आप अपने दैनिक जीवन में कुछ बदलाव करके ,अपने बच्चे की स्मरण शक्ति बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

 

1. खेल खेल में सिखाएं

 

बच्चों के दिमाग के विकास और याददाश्त तेज करने के लिए शारीरिक गतिविधियां व खेलकूद जरूरी है। आप बच्चे के साथ घर में दिमाग वाले खेल खेलें। इससे उनके दिमाग की कसरत होगी और दिमाग के विकास के साथ ही उसकी याददाश्त तेज होगी। अपने लाडले के साथ अलग-अलग चीजों के साथ खेलें, उन वस्तुओं को छिपा दें और बाद में बच्चे से पूछें कि क्या चीज मिसिंग है। इसके अलावा खेल-खेल में बच्चों को पहेली, गिनती आदि सुनाएं और फिर दोहराने को कहें।

 

2. कहानी और गाना भी करेगा मदद

 

अक्सर बच्चे कहानी सुनना पसंद करते हैं। बच्चों को कहानी याद भी हो  जाती है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि बच्चे की स्मरण शक्ति बढ़े तो उसे ज्यादा से ज्यादा कहानी सुनाएं और फिर उसे सुनाने को कहें। इसके अलावा;गाना;भी इस काम में आपकी मदद कर सकता है। म्यूजिक की वजह से गाना किसी को भी जल्दी याद आ जाता है।

 

3. 8-9 घंटे की नींद जरूरी

 

अगर आप चाहते हैं कि आपके;लाडले का दिमाग तेज रहे, तो उसके सोने के साथ कोई समझौता न करें। इस बाद का ध्यान रखें कि बच्चे के लिए कम से कम 8-9 घंटे की नींद बहुत जरूरी है।

 

4. बीच-बीच में सवाल पूछते रहें

 

अपने बच्चे से बीच-बीच में स्कूल व घर से जुड़ी गतिविधियों को लेकर सवाल पूछते रहें। जैसे स्कूल में क्या-क्या हुआ, मैडम ने क्या कहा, किस दोस्त के साथ क्या खेले, क्या खाया। इन सबसे उसका दिमाग चलता रहेगा और याद करने की क्षमता मजबूत होगी।

 

5. बच्चे को दें बादाम

 

बादाम;खाने से भी याददाश्त तेज होती है। आप 5 बादाम रात को पानी में भिगो लें। सुबह छिलके उतारकर इसे पीस लें और गर्म दूध में डालकर उसमें 3 चम्मच शहद (honey) डालें और इसे बच्चे को नियमित पिलाएं। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि यह दूध पीने के बाद कम से कम डेढ़ घंटे तक बच्चा कुछ और न खाए।

 

 

6. उड़द की दाल

 

रात में 2-3 चम्मच उड़द की दाल भिगोकर रख दें। सुबह इसका पेस्ट बना लें और इसे दूध में मिलाएं। इसके बाद दूध में थोड़ी सी मिश्री डालकर बच्चे को रोजाना पिलाएं। इससे भी बच्चे की याददाश्त बढ़ेगी।

 

 

7. पालक खिलाएं

 

पालक में मैग्निशियम, पोटेशियम, विटामिन बी-6, विटामिन ई और फोलेट की मात्रा अधिक होती है। यह याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है। ऐसे में आप बच्चे को अधिक से अधिक पालक खिलाने की कोशिश करें।

 

 

8. आंवले का मुरब्बा

 

बच्चे को एक चम्मच आंवले के रस में 2 चम्मच शहद मिलाकर रोजाना पिलाएं। इससे उसकी स्मरणशक्ति बढ़ेगी। इसके अलावा आप उसे रोजाना सुबह के वक्त खाली पेट आंवले का मुरब्बा खाने को दें, यह भी याददाश्त बढ़ाने में उपयोगी होगा।

 

 

9. अखरोट खिलाएं

अखरोट खाने से भी याददाश्त बढ़ती है। बच्चे को रोजाना 20 ग्राम अखरोट और 10 ग्राम किशमिश खाने को दें। हालांकि गर्मियों में इसकी मात्रा कम कर दें।

 

10. सेब भी बनाएगा तेज

 

रोज सुबह खाली पेट एक सेब खाने से याददाश्त तेज होती है। यह मस्तिष्क की कोशिकाओं को चार्ज करता है और सोचने व समझने की शक्ति का विकास करता है।

 

11. गाजर व तिल दें

 

गाजर खाने से भी याददाश्त तेज होती है। इसके अलावा आप तिल व गुड़ का मिश्रण बच्चे को रोजाना खाने को दें। इससे भी उसका दिमाग तेज होगा।

 

 

12. काली मिर्च में भी है दम

 

रोजाना 5 काली मिर्च को पीसकर उसका पाउडर बनाएं। इसके बाद उसमें मक्खन व मिश्री मिलाकर बच्चे को खाने के लिए दें। इससे भी उसकी स्मरणशक्ति बढ़ेगी।

 

 

 

13. गुलकंद

 

दिन में 2-3 बार गुलकंद खिलाने से भी बच्चे को फायदा होगा।

 

यह भी पढ़ें: बच्चों के लिए एक्स्ट्रा करीकुलर एक्टिविटीज जरुरी है या नहीं

 

#babychakrahindi

A

gallery
send-btn

Related Topics for you

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.