• Home  /  
  • Learn  /  
  • मेनोपॅाज के लक्षणों होने पर घबराएं नहीं बल्कि इन तरीकों से निपटे
मेनोपॅाज के लक्षणों होने पर घबराएं नहीं बल्कि इन तरीकों से निपटे

मेनोपॅाज के लक्षणों होने पर घबराएं नहीं बल्कि इन तरीकों से निपटे

12 Oct 2021 | 1 min Read

Medically reviewed by

Author | Articles

महिलाओं को शारीरिक तौर से 40 की उम्र में कई बदलाव आते है। उसमें सबसे बड़ा बदलाव होता है मेनोपाॅज के दौरान महिलाओं में पीरियड बंद हो जाते है। मेनोपाॅज जल्दी भी आ सकते है, जिसकी वजह होती है हार्मोनल बदलाव। वैसे तो डिलीवरी के बाद से पीरियड में काफी बदलाव आने लगते है। लेकिन अगर 40 के बाद 1 साल तक पीरियड नहीं आए तो यह स्थिति मेनोपाॅज कहलाती है।

  • मेनोपाॅज ऐसी समस्या होती है जब एक महिला के साथ शारीरिक और मानसिक परिवर्तन दोनों होते है। लेकिन अगर आपने डिलीवरी के बाद से ही कुछ बातों का ध्यान रखे तो मेनोपॉज के दौरान काफी हद तक कुछ चीजें कंट्रोल की जा सकती है।
  • डिलीवरी के बाद सबसे ज्यादा जरूरत होती है मानसिक तौर से खुश रहने की। क्योंकि जल्दी मेनोपॉज की वजह हार्मोनल बदलाव भी होते हैं। डिलीवरी के बाद अक्सर डिप्रेशन की समस्या हो जाती है। इसकी वजह से पीरियड का लेट होना, वजन बढ़ना यह सारे कारण भी जल्दी मेनोपॉज की वजह हो सकती है।
  • प्रसव के बाद अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखे। आप सही डाइट शामिल करे जो पीरियड्स को जल्दी लाने में लाभदायक हो। जैसे कि पंजीरी यह एक खास तरह की पंजीरी होती है जिसमें ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जिसके सेवन के बाद पीरियड सही तरीके से आते है।

 

मेनोपॉज के लक्षण

  • पीरियड का बंद होना एक ऐसा लक्षण है जो जल्द मेनोपाॅज का संकेत देता है। अगर डिलीवरी के बाद लंबे समय तक पीरियड नहीं आते हैं तो अपनी डॅाक्टर से इस बारे में अवश्य बात करे।
  • नींद में कमी आना अगर 35 की उम्र के बाद आपकी नींद में कमी हो रही है तो सचेत हो जाए।
  • चिड़चिड़ापन महसूस होना यह समस्या बहुत सी महिलाओं में होती है इसकी वजह है हार्मोन की गडबडी।
  • गुस्सा आना मेनोपॅाज के दौरान गुस्सा आना स्वाभिवक है क्योंकि आपके शरीर में नए तरह के परिवर्तन आ रहे है।
  • अगर आपको बिना किसी बात के थकान महसूस हो रही है। तो आप अपने पीरियड को भी ट्रैक करे।
  • प्रेगनेंसी हो या फिर पीरियड मूड स्विंग सामान्य है। लेकिन मेनोपॉज के दौरान यह समस्या ज्यादा होती है।
  • वेजाइनल ड्राईनेस इसमें आपकी वजाइना में एक अलग तरह का सूखापन महसूस होता है।
  • अगर आपको ऐसा लगता है कि सेक्स की इच्छा पूरी तरह से खत्म हो रही है। तो मेनोपाॅज का यह एक बड़ा लक्षण है।
  • लाइफस्टाइल में बदलाव भी जल्दी मेनोपाॅज का कारण है। एक्सरसाइज नहीं करना, थायराइड, पीसीओडी इन सब की वजह से पीरियड में भी काफी बदलाव आते है।

 

जल्दी मेनोपॉज से बचने के लिए अपनी रूटीन में कुछ बदलाव अवश्य करे।

  • योगा, एक्सरसाइज और वॉक करना उनको नियमित तौर से करे।
  • अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करे जो वजन घटाने में मदद करती है।
  • स्ट्रेस से दूर रहे, क्योंकि तनाव का सीधा असर हार्मोन पर पड़ता है।
  • जीवनशैली में बदलाव अपने ब्रेकफास्ट से लेकर लंच डिनर का एक टाइम फिक्स करे।

मेनोपाॅज एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे हर महिला इसे अनुभव करती है। इसलिए सबसे ज्यादा इसमें आवश्यक है पति का सपोर्ट और स्वयं को खुश रखना।

#swasthajeevan #momhealth

A

gallery
send-btn

Related Topics for you

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.