• Home  /  
  • Learn  /  
  • प्रेग्नेंसी के बाद ब्रेस्ट पर स्ट्रेच मार्क्स क्यों आते हैं? इन आसान घरेलू उपाय से हटाएं स्ट्रेच मार्क्स
प्रेग्नेंसी के बाद ब्रेस्ट पर स्ट्रेच मार्क्स क्यों आते हैं? इन आसान घरेलू उपाय से हटाएं स्ट्रेच मार्क्स

प्रेग्नेंसी के बाद ब्रेस्ट पर स्ट्रेच मार्क्स क्यों आते हैं? इन आसान घरेलू उपाय से हटाएं स्ट्रेच मार्क्स

22 Feb 2022 | 1 min Read

Vinita Pangeni

Author | 549 Articles

प्रेग्नेंसी के समय शरीर में कई बदलाव होते हैं, जिसका असर प्रसव के बाद भी दिखता है। ऐसा ही एक बदलाव ब्रेस्ट पर स्ट्रेच मार्क्स बनना भी है। कई महिलाओं के मन में सवाल उठता है कि आखिर प्रसव के बाद ब्रेस्ट पर स्ट्रेच मार्क्स आने के कारण क्या हैं। इसका जवाब आपको इस लेख में मिलेगा। साथ ही इससे राहत पाने के लिए स्ट्रेच मार्क्स हटाने का तरीका व घरेलू उपाय भी यहां बताए गए हैं।

प्रसव के बाद ब्रेस्ट पर स्ट्रेच मार्क्स आने के कारण

डिलीवरी के बाद ब्रेस्ट पर खिंचाव के निशान दिखाई देने का सीधा संबंध प्रेग्नेंसी से है। इस समय शरीर में होने वाले परिवर्तन के कारण ही स्ट्रेच मार्क्स बनते हैं। हम स्ट्रेच मार्क्स के कारण नीचे कुछ बिंदुओं के माध्यम से बता रहे हैं।

  • शरीर का वजन बढ़ना।
  • गर्भ में पल रहे भ्रूण का आकार बढ़ने पर मांसपेशियों में होने वाले खिंचाव से।
  • शरीर में हार्मोनल परिवर्तन होना।
  • कोलेजन (Collagen) का असामान्य रूप से गठन होना। 
  • प्रेग्नेंसी के दौरान रैश कम करने वाली कॉर्टिकोस्टेरॉइड (Corticosteroid) क्रीम लगाने से भी स्ट्रेच मार्क्स पड़ सकते हैं।
  • कोर्टिसोल (Cortisol) स्ट्रेस हार्मोन के अधिक उत्पादन से स्किन इलास्टिसिटी के कमजोर होने से।
  • गर्भावस्था के समय शरीर बढ़ता है, जिससे डिलीवरी के बाद पेट और स्तन के आस-पास स्ट्रेच मार्क्स बनते हैं।

breast stretch marks

डिलीवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स के घरेलू उपाय

प्रसव के बाद स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए घरेलू उपचार भी ट्राई कर सकते हैं। ये स्ट्रेच मार्क्स हटाने के तरीके कुछ हद तक खिंचाव के निशान से राहत दिलाते हैं। स्ट्रेच मार्क्स हटाने के घरेलू उपायों में ये शामिल हैं।

1. ऑयल मसाज

डिलीवरी के बाद स्तन पर बने स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए लिए तेल से मालिश कर सकते हैं। इसके लिए आर्गन ऑयल, रोजहिप ऑयल या जैतून का तेल अच्छा माना जाता है। एक रिसर्च की मानें, तो आर्गन ऑयल स्किन इलास्टिसिटी को बढ़ाता है। इससे स्ट्रेच मार्क्स कम हो सकते हैं।

वहीं, रोजहिप ऑयल में मॉइस्चराइजिंग गुण और जैतून के तेल में एंटीऑक्सीडेंट और हाइड्रेटिंग प्रभाव होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और मॉइस्चराइज रखते हैं। इससे भी स्ट्रेच मार्क्स कम हो सकते हैं। इन तीन तेल में से किसी एक तेल को हल्का गुनगुना करके स्ट्रेच मार्क्स वाले भाग पर लगाकर हल्के हाथ से 5 मिनट तक मालिश करें।

2. शहद

स्ट्रेच मार्क्स के घरेलू उपाय में शहद भी शामिल है। दरअसल, शहद में हीलिंग प्रॉपर्टिज होती हैं, जिससे स्ट्रेच मार्क्स कम हो सकते हैं। स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए शहद को स्ट्रेच मार्क्स पर सीधे लगा सकते हैं। इसे लगाने के बाद 15 -20 मिनट तक सूखने दें। फिर साफ पानी से स्किन धो लें।

3. एलोवेरा

प्रसव के बाद स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए एलोवेरा का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए एलोवेरा के पत्ते से ताजा जेल निकालकर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें। इसमें हीलिंग और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो कोलेजन को बढ़ाने और नमी को बनाए रखने का काम करते हैं। इससे स्ट्रेच मार्क्स से राहत मिल सकती है।

breast stretch marks

4. हल्दी और चंदन

प्रसव के बाद ब्रेस्ट पर स्ट्रेच मार्क्स दिखाई दे रहे हैं, तो इन्हें कम करने के लिए हल्दी और चंदन का पेस्ट लगा सकते हैं। दरअसल, हल्दी में वुंड हीलिंग, एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो खिंचाव के निशान को कम कर सकते हैं। साथ ही चंदन त्वचा की इलास्टिसिटी को बढ़ावा देने और त्वचा को मुलायम करने में मदद करता है।

इसके लिए आधा-आधा चम्मच हल्दी और चंदन पाउडर को अच्छी तरह मिला लें और उसमें पानी डालकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और 15 से 20 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।

5. आलू का रस

प्रसव के बाद खिंचाव के निशान हटाने के लिए आलू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आलू के रस का ब्लीचिंग और मॉइस्चराइजिंग गुण मददगार साबित होता है। ये त्वचा को मॉइस्चराइज रखने और स्ट्रेच की वजह से दिखने वाली गहरी रंगत को साफ करते हैं। इसके लिए आलू के टुकड़ों को काटकर स्ट्रेच मार्क वाले भाग पर रगड़ें। इसे रगड़ने के बाद 10 मिनट तक सूखने दें। जब यह अच्छी तरह सूख जाए, तब गुनगुने पानी से इसे धो लें।

6. शिया बटर

स्ट्रेच मार्क्स के घरेलू उपाय में शिया बटर भी शामिल है। एक मेडिकल रिसर्च में दिया है कि शिया बटर में स्किन इलास्टिसिटी को सुधारने की क्षमता होती है, जो स्ट्रेच मार्क्स को ठीक करने में सहायता कर सकता है। साथ ही यह त्वचा को मॉइस्चराइज भी करता है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स को बढ़ने से रोका जा सकता है। इसके लिए शिया बटर को स्ट्रेच मार्क्स वाले भाग पर लगाकर 20 मिनट बाद धो लें।

प्रसव के बाद ब्रेस्ट पर स्ट्रेच मार्क्स दिखाई देना काफी आम है। इसे दूर करने के लिए स्ट्रेच मार्क्स हटाने का सही तरीका पता होना भी जरूरी है। इस लेख में हमने स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के बेहतरीन घरेलू उपाय की जानकारी दी है। इन उपाय को नियमित रूप से अपनाकर स्ट्रेच मार्क्स से कुछ राहत पाई जा सकती है। बस ध्यान दें कि गहरे स्ट्रेच मार्क्स को कम करना आसान नहीं है। इसके लिए स्ट्रेच मार्क्स ट्रीटमेंट लेना जरूरी है।

#stretchmarks #stretchcream #postpregnancy

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.