• Home  /  
  • Learn  /  
  • बेबी को रखना है मच्छर से सेफ, तो आज ही आजमाएं ये रामबाण उपाय
बेबी को रखना है मच्छर से सेफ, तो आज ही आजमाएं ये रामबाण उपाय

बेबी को रखना है मच्छर से सेफ, तो आज ही आजमाएं ये रामबाण उपाय

22 Jul 2022 | 1 min Read

Mona Narang

Author | 163 Articles

बच्चों को मच्छरों के आतंक से कैसे बचाया जाए, इस सवाल का जवाब हर पैरेंट जानना चाहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शिशु मच्छरों को भगाने में सक्षम नहीं होते हैं। यही वजह है कि माता-पिता अपने नन्हे-मुन्ने को मच्छरों से सुरक्षित रखने के लिए हर जरूरी प्रयास करते हैं। इस लेख में बच्चों को मच्छरों से कैसे बचाएं, इसके लिए कुछ असरदार उपाय लेकर हाजिर हुए हैं। तो चलिए शुरू करते हैं लेख।

बच्चों को मच्छरों से कैसे बचाएं? -How to Keep Your Baby Safe from Mosquitoes in Hindi

बच्चों को मच्छरों व उनसे होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए पैरेंट्स निम्नलिखित उपायों को आजमा सकते हैं। ये उपाय काफी आसान और असरदार हैं।

1. पूरे कपड़े पहनाएं

बच्चों को मच्छरों से कैसे बचाएं
बच्चों को मच्छरों से कैसे बचाएं/चित्र स्रोत: फ्रीपिक

बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए सबसे पहली बात जिसका पैरेंट्स को ध्यान रखना चाहिए वो यह कि अपने बच्चे को पूरे कपड़े पहनाएं।

  • जैसे बच्चों को बॉडीसूट पहनाया जा सकता है। इसमें बेबी के शरीर का ज्यादातर हिस्सा कवर रहता है।
  • अपने बच्चे को पैंट्स के साथ पूरी बाजू के कपड़े पहना सकते हैं। इसके साथ पैरों में जुराब पहनाएं।
  • बच्चे को फीटिंग वाले कपड़ों की जगह ढीले कपड़े पहनाएं। क्योंकि बच्चे टाइट कपड़ों में से भी बच्चे को काट सकते हैं।
  • कभी भी गहरे रंग के कपड़े न पहनाएं। मच्छर गहरे रंग की तरफ आकर्षित होते हैं।
  • मच्छरों के सीजन में बच्चों को शॉर्ट्स, शर्ट्स, कैप्री व स्लीवलेस कपड़े पहनाने से बचें। 
  • पूरे कपड़े पहनाने का मतलब यह बिल्कुल नहीं कि बच्चा कंफर्टेबल महसूस न करें। हमेशा लाइटवेट और कॉटन के पूरे कपड़ों का चुनाव करें। इससे बच्चे का शरीर ढका रहेगा और वे आराम भी महसूस करेंगे।

2. बच्चे की इन चीजों को नेट से कवर करें

बच्चे का पालना, बग्गी, स्ट्रोलर (जिसमें बच्चे को कैरी करके ले जाते हैं) आदि को नेट यानी मच्छरदानी से कवर करें। बच्चा घर के अंदर हो या बाहर, मच्छर के प्रकोप से उन्हें बचाने के लिए हमेशा मॉस्किटो नेट से कवर रखें। चाहें तो बच्चे के कमरे की खिड़की व दरवाजे पर मैश स्क्रीन लगवा सकते हैं। कुछ लोग नायलॉन स्क्रीन लगवाते हैं। यह भी एक ऑप्शन हो सकता है। 

3. खुशबूदार प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से परहेज

फ्रेगरेंस फ्री बेबी प्रोडक्ट्स का चुनाव करें। शिशु का लोशन, बॉडी वॉश, हेयर ऑयल, कपड़े धोने वाला डिटर्जेंट आदि मच्छरों को आकर्षित करते हैं। इसलिए बच्चों के प्रोडक्ट्स को खरीदते समय हमेशा इस बात का ख्याल रखें।

4. बच्चों को मच्छरों से कैसे बचाएं: मॉस्किटो रैपलेंट पैचेज

मॉस्किटो रैपलेंट पैचेज भी बच्चों को मच्छरों से सुरक्षित रखने में मददगार है। इसकी खास बात यह है कि इसे इस्तेमाल करना काफी आसान होता है। इन्हें शिशु के कपड़े, पालना या वॉकर पर भी लगा सकते हैं। बस हो गया काम। अब मच्छर शिशु के पास भी नहीं फटकेगा।

5. मॉस्किटो रैपलेंट स्प्रे का इस्‍तेमाल

बच्चों को मच्छरों से कैसे बचाएं, इसका एक जवाब मॉस्किटो रैपलेंट स्प्रे का इस्‍तेमाल हो सकता है।  शाम के समय जब मच्छर का आतंक ज्यादा होते हैं, तब बच्चे के हाथ-पैर व गर्दन के आस-पास स्प्रे लगा सकते हैं। बाजार में कई कंपनी के बच्चों के लिए मॉस्किटो रैपलेंट स्प्रे मौजूद है। लेकिन सभी बच्चों के लिए सेफ नहीं होते हैं। बच्चों के लिए  मॉस्किटो रैपलेंट स्प्रे खरीदने से पहले जरूरी बातों के बारे में जान लें:

  • बेबी मॉस्किटो रैपलेंट में पैरा-मेंथेन-डायोल नहीं होना चाहिए।
  • 100% प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार किया गया हो।
  • डर्मेटोलॉडिस्ट द्वारा एप्रूवड होना चाहिए

6. बच्चों को मच्छरों से कैसे बचाएं: अरोमा थेरेपी का सहारा ले सकते हैं

घर में ऑयल डिफ्यूजर में मिंट, क्लोव, लेमनग्रास, नीम, लैवेंडर, यूकेलेप्टस, सिंट्रोनेला आदि नैचुरल ऑयल का इस्तेमाल कर मच्छरों को बच्चों से दूर रखा जा सकता है। 

उम्मीद करते हैं लेख में दी गई जानकारी आपके लिए ज्ञानवर्धक साबित होगी। इन टिप्स को अपनाएं और अपने बेबी को रखें मच्छरों से सेफ। इस तरह की और जानकारी हासिल करने के लिए जुड़े रहे देश की नंबर वन पैरेंटिंग एप बेबीचक्रा के साथ।

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.