16 May 2022 | 1 min Read
Vinita Pangeni
Author | 421 Articles
हर काम सही समय और सही गति पर होना जरूरी है। लेकिन, आजकल तो धूल-धूप-प्रदूषण इन सबके चलते अधिकतर चीजें अपनी गति खोती जा रही हैं। अब आप बालों को ही देख लीजिए हर उम्र के लोग झड़ते बाल से परेशान हैं। बात अब इतनी बिगड़ गई है कि छोटे बच्चों के बाल भी झड़ने लगे हैं। ऐसे में उनके लिए सही और प्रभावकारी तेल का चयन करना आवश्यक है।
दरअसल, छह महीने के बाद बच्चे के बाल अगर अपनी गति से नहीं बढ़ते, तो माता-पिता परेशान हो जाते हैं। परेशान होना लाजमी भी है। इसलिए हम बेस्ट हेयर ऑयल की जानकारी दे रहे हैं। इनसे बच्चों की नाजुक स्कैल्प यानी सिर की त्वचा भी स्वस्थ रहेगी और बाल भी स्वस्थ उगेंगे।
भृंगराज तेल को पारंपरिक रूप से बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। यह स्कैल्प को पोषण देने में मदद करता है। साथ ही यह स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ा सकता है। यही नहीं, डैंड्रफ और उसके कारण स्कैल्प में होने वाली खुजली और अन्य दिक्कतों को कम करने के लिए भी भृंगराज तेल को जाना जाता है। परिणाम स्वरूप बाल के बढ़ने की प्रक्रिया में मदद मिलती है और बालों को झड़ना व टूटना कम हो सकता है।
बादाम तेल में विटामिन-ई भरपूर पाया जाता है। इस विटामिन को बालों की सेहत और विकास दोनों के लिए ही जरूरी माना गया है। यह तेल लाइट होने की वजह से बच्चे के स्कैल्प फॉलिकल्स को बंद भी नहीं करता। इसलिए, बादाम तेल बच्चों के बालों के विकास और उन्हें झड़ने से रोकने में अहम भूमिका निभा सकता है। आप आप बच्चे के स्कैल्प की बादाम तेल मालिश करके इसके फायदे पा सकती हैं।
जैतून का तेल विटामिन ई, फैटी एसिड, मिनरल्स और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। इसी वजह से इसे बालों के विकास के लिए अनुकूल माना जाता है। यह बालों के विकास को बढ़ावा देता है, बालों को झड़ने से रोकता है, बालों के क्यूटिकल्स यानी परत को चमकदार बनाता है।
बालों पर एक तेल लगाने की जगह तेलों का मिश्रण लगाया जाए, तो फायदा दोगुना हो जाता है। इसलिए, बच्चों के लिए किसी हेयर स्ट्रेंथनिंग मिश्रित ऑयल का इस्तेमाल कर सकती है।
वैसे बाओबाब तेल बालों के लिए अच्छा होता है। इसे ऐडनसोनिया या गोरख इमली का तेल भी कहा जाता है। यह बालों को मजबूती देता है। एवोकाडो ऑयल और मरुला ऑयल भी बालों के लिए अच्छे माने जाते हैं। ये बालों को रुखा होने, उलझने और बेजान होने से बचाते हैं।
इसी तरह मेथी का तेल, कुसुम सीड ऑयल और भृंगराज तेल बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं। इन सभी तेलों को मिश्रण बच्चे के स्कैल्प पर हेयर बूस्टर का काम करेगा। इन सभी तेलों का मिश्रण बेबीचक्रा के हेयर स्ट्रेंथनिंग तेल में मौजूद है। मजेदार बात यह है कि डिलीवरी के बाद झड़ते बालों से परेशान महिलाएं भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
तेल के इस्तेमाल के साथ ही बच्चों के बाल तेजी से बढ़ाने के लिए कुछ बातों पर गौर करना जरूरी होता है। आगे हम उसी बारे में बता रहे हैं।
बस तो ये थे बच्चे के बालों को मजबूती देने वाले शैम्पू। झड़ते बाल की समस्या को दूर करने के लिए आप इनमें से किसी भी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। बस ध्यान दें कि वो प्रोडक्ट केमिकल फ्री हो, वरना फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। बच्चे के लिए सुरक्षित प्रोडक्ट की खोज के इस सफर में आप बेबीचक्रा के साथ जुड़ सकती हैं। ये बाल विशेषज्ञ की देखरेख में बच्चों के लिए सेफ प्रोडक्ट बनाते हैं।
11
Like
0
Saves
0
Shares
A