• Home  /  
  • Learn  /  
  • बच्चों को कीड़ा काट ले तो तुरंत आजमाएं ये 5 नुस्खे
बच्चों को कीड़ा काट ले तो तुरंत आजमाएं ये 5 नुस्खे

बच्चों को कीड़ा काट ले तो तुरंत आजमाएं ये 5 नुस्खे

20 Jul 2022 | 1 min Read

Vinita Pangeni

Author | 549 Articles

बरसात के मौसम में कीड़े बढ़ने लगते हैं। ऐसे में बच्चों को कीड़ा काट ले, तो खुजली, सूजन, लाल दाने और जलन होने लगती है। अगर त्वचा में अन्य गंभीर लक्षण दिखे, तो अस्पताल जरूर जाएं। अगर नहीं, तो आप कीड़े के डंक मारने के बाद घरेलू नुस्खों से बच्चे को राहत दिला सकती हैं। कीड़े के काटने के बाद बच्चे को होने वाली मामूली दिक्कतों ये घरेलू नुस्खे (home remedies for insect bites) चुटकियों में दूर कर देते हैं। चलिए, मामूली बग बाइट्स (bug bites) पर क्या करना चाहिए, यह जानते हैं।

कीड़ा काट ले तो करें ये उपाय | Home Remedies for Insect Bites in Hindi

बच्चे को कीड़ा काट ले (Bug bites), तो आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं। हम विस्तार से आगे घर में किए जाने वाले नुस्खे (Home remedies for insect bites) बता रहे हैं। 

1. नारियल तेल – Coconut Oil

ऑर्गेनिक नारियल तेल कीड़े के काटने के बाद होने वाली खुजली को आराम दे सकता है। साथ ही त्वचा की लालिमा को कम करने का कम करता है। इतना ही नहीं, कीड़े के काटने के बाद उस जगह में धूल और गंदगी को जाने से बचाता है।

2. शहद – Honey

कीड़े के काटने से बच्चे की त्वचा पर होने वाली दिक्कत को दूर कर सकता है। शहद में मौजूद एंजाइम कीड़े के डंक के कारण होने वाली परेशानी को बेअसर कर सकता है। साथ ही इसमें एंटीबैक्टीरियल प्रभाव भी होता है। यह इंफेक्शन को बढ़ने से रोकता है और खुजली को भी कम कर सकता है। बस आपको बच्चे की त्वचा पर शहद लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ना होगा।

3. हल्दी, हल्दी शहद पेस्ट या हल्दी तेल -Turmeric, Turmeric Honey Paste or Turmeric Oil

आप बच्चे की त्वचा पर कीड़े के काटने के बाद हल्दी का पेस्ट, हल्दी शहद का पेस्ट या हल्दी तेल भी लगा सकती है। हल्दी में एंटी बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी प्रभाव होते हैं। यह कीड़े के डंग के कारण होने वाली शिकायत को दूर करने का काम करते हैं।

4. एलोवेरा – Aloe vera

एलोवेरा का एंटी इंफ्लेमेटरी प्रभाव कीड़े के काटने के बाद बच्चे को होने वाली तकलीफ को कम कर सकता है। यह एंटी इंफ्लेमेटरी प्रभाव जलन, दर्द और सूजन तीनों को कम करने के लिए जाना जाता है। सबसे पहले प्रभावित जगह को बेबी वाइप्स से साफ करके ऊपर से एलोवेरा जेल लगाकर छोड़ दें।

5. नीम की पत्तियां या नीम का तेल – Neem Leaves and Neem Oil

कीड़े के काटने के बाद आप बच्चे की प्रभावित स्किन पर नीम की पत्तियां रगड़ सकते हैं। इससे त्वचा पर कीड़े का डंक लगने से होने वाली जलन, खुजली, चकत्ते और सूजन कुछ कम हो सकते हैं। यही नहीं, आप नारियल तेल के साथ मिलाकर नीम का तेल भी त्वचा पर लगा सकते हैं। 

नीम की पत्तियों और नीम के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी प्रभाव होते हैं। ये प्रभाव त्वचा पर कीड़े के काटने के बाद दिखने वाले सभी लक्षण को शांत कर सकता है।

सारांश – Conclusion

मौसम के बदलते ही कीड़े-मकोड़ों का प्रकोप बढ़ने लगता है। ऐसे में अगर कभी बच्चे को कोई कीड़ा काट दे, तो आप एलोवेरा, हल्दी तेल, नारियल तेल, नीम या नीम का तेल, आदि का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, कीड़ा घर के आसपास न फटके यह चाहते हैं, तो घर के आंगन में लेमन ग्रास लगाएं। इसकी तेज सुगंध से कीड़े दूर भागते हैं। 

चित्र स्रोत – Freepik

संबंधित लेख –

हल्दी तेल मच्छर से कैसे बचाता है?

बच्चों को होने वाले आम आउटडोर रैशेज

शिशु को मच्छरों से बचाएंगे तुलसी और एलोवेरा, जानें कैसे

बच्चे को मच्छर के काटने से होने वाली बीमारियां और बचने के उपाय

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.