• Home  /  
  • Learn  /  
  • Outdoor Rashes : बच्चों को होने वाले आम आउटडोर रैशेज
Outdoor Rashes : बच्चों को होने वाले आम आउटडोर रैशेज

Outdoor Rashes : बच्चों को होने वाले आम आउटडोर रैशेज

6 Jul 2022 | 1 min Read

Vinita Pangeni

Author | 549 Articles

सभी माता-पिता के लिए बच्चे को उंगली पकड़कर बाहर घुमाना सबसे सुखदायक समय में से एक होता है। इस तरह बाहर जाना बच्चों के लिए भी काफी नया होता है। इसलिए वो अपने आसपास की सभी चीजों को गौर से देखते हैं और अचंभित भी होते हैं। इस दौरान बच्चों को आउटडोर रैशेज का भी सामना करना पड़ता है। इसी वजह से यहां हम सभी प्रकार के आउटडोर रैशेज (outdoor rashes) के बारे में बता रहे हैं।

बच्चों को होने वाले आउटडोर रैशेज | Common Outdoor Rashes in Hindi

लेख में आगे बढ़ते हुए बच्चों को होने वाले आम आउटडोर रैशेज के बारे में हम विस्तार से बता रहे हैं। यहां आउटडोर रैशेज, उनके कारण और लक्षण जैसी सभी जरूरी जानकारियां मौजूद हैं।

हीव्स – Hives

बच्चों को हीव्स होने का खतरा भी रहता है। क्या है हीव्स (What are hives), यह कम ही लोगों को पता होता है। हीव्स को पित्ती भी कहा जाता है। यह अन्य चकत्तों जैसा ही लाल और उभरा हुआ दिखता है। 

बच्चों को होने वाले आम आउटडोर रैशेज
बच्चों को होने वाले आम आउटडोर रैशेज में से एक हीव्स भी है। चित्र स्रोत – MedlinePlus

पित्ती का कारण – Hives causes in Hindi

  • पराग या पौधे 
  • बिल्ली के बाल
  • वायरल संक्रमण 
  • किसी कीड़े या मधुमक्खी के डंक से

हीव्स के लक्षण – Symptoms of Hives in Hindi

दिखने में हीव्स कैसा लगता है (What do hives look like) सोच रहे हैं तो यह ऐसे दाने हैं, जो गुच्छों में नजर आते हैं। दाने के मध्य का रंग पीला होता है। इन दानों में खुजली, डंक जैसा एहसास और सूजन हो सकती है।

हीव्स होने के साथ ही बच्चे के पेट में दर्द हो सकता है। इस दर्द को कम करने के लिए टमी रिलिफ रोल ऑन मददगार साबित हो सकता है। 

कभी-कभी हीव्स के कारण बच्चों को बिल्कुल भी परेशानी नहीं होती है। कुछ गंभीर मामलों में एनाफिलेक्टिक शॉक भी इसके कारण हो सकता है। एनाफिलेक्टिक शॉक गंभीर एलर्जिक रिएक्शन है।

सनबर्न – Sunburn

क्या है सनबर्न (What is sunburn)? यह धूप के कारण होने वाले रैशेज हैं। सनबर्न के कारण (Sunburn Causes) शरीर में बहुत से लक्षण दिखते हैं।

सनबर्न का कारण – Sunburn Causes in Hindi

सनबर्न का क्या कारण है (What causes sunburn) यह एकदम स्पष्ट है। यह सूरज की यूवी किरणों के लंबे समय तक संपर्क में रहने के बाद होता है। 

शिशु की त्वचा अतिसंवेदनशील होती है, क्योंकि उनकी त्वचा बहुत पतली और नाजुक होती है। ऐसे में बच्चों को सनबर्न होने का खतरा ज्यादा रहता है। यहां तक ​​कि बादल वाले दिन भी सनबर्न हो सकता है। 

इसलिए हमेशा बच्चे की त्वचा पर नेचुरल सनस्क्रीन लगाएं। अगर वो ज्यादा देर तक बाहर रहता है, तो कुछ समय बाद दोबारा सनस्क्रीन लगाएं।

सूरज की किरणों के संपर्क में आने के कुछ घंटों बाद ही सनबर्न के कारण होने वाले रैशेज दिखते हैं। त्वचा गुलाबी या लाल दिखेगी और छूने पर गर्म लगेगी। 

सनबर्न के लक्षण  – Sunburn Symptoms

  • तेज खुजली
  • हल्की जलन
  • गर्म और लाल चकत्ते
  • दर्द और सूजन वाले दाने
  • अधिक गंभीर होने पर छाले हो सकते हैं

मॉस्किटो बाइट रैश – Mosquito Bite Rash

क्या है मॉस्किटो बाइट रैश (Mosquito Bite Rash), यह समझना जरूरी है। दरअसल, मादा मच्छर बच्चों को काटकर त्वचा पर लार छोड़ती है। मच्छर के इसी लार के कारण मच्छर के काटने पर शरीर पर चकत्ते, गांठ और अन्य लक्षण दिखते हैं। इसलिए, बच्चे की कपड़े पर मॉस्किटो रिपेलेंट पैच लगाकर इस मॉस्किटो बाइट रैश (Mosquito Bite Rash) से बचा जा सकता है।

मॉस्किटो बाइट रैश का कारण – Mosquito Bite Rash Causes

मॉस्किटो बाइट रैश का कारण मादा मच्छर है यानी फीमेल मॉस्किटो। इसे अपने अंडे को निषोचित करने के लिए खून की जरूरत होती है। इसलिए यह इंसान को काटती है। इसके काटने से मच्छर से होने वाली बीमारियां भी होती हैं।

मॉस्किटो बाइट से बचने के लिए बच्चों के लिए मॉस्किटो बाइट रिपेलेंट बॉडी स्प्रे का उपयोग किया जा सकता है। बच्चे के लिए पूरी तरह प्राकृतिक मॉस्किटो रिपेलेंट स्प्रे ही खरीदें।

मॉस्किटो बाइट रैश के लक्षण – Mosquito Bite Rash Symptoms 

मच्छर के काटने के लक्षण रैश के रूप में ही दिखते हैं। रैश होने पर अन्य क्या कुछ स्किन पर होता है, आगे समझिए – 

  • कठोर उभार
  • दाने में दर्द होना
  • दाने में बहुत खुजली होना 
  • काले धब्बे जो खरोंच जैसे दिखते हैं
  • एक फूला हुआ और लाल दाने होना
बच्चों को होने वाले आम आउटडोर रैशेज
बच्चों को होने वाले आम आउटडोर रैशेज में से एक मच्छर के काटने से होने वाले दाने भी है। स्रोत – पिक्सेल्स

मच्छर के काटने के बाद इन लक्षणों से बचने के लिए आफ्टर बाइट रोल ऑन का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह इन सभी लक्षणों से तुरंत आराम पहुंचाता है। 

दाद – Ringworm

दाद क्या है (What is ringworm)? यह एक तरह का फंगल इंफेक्शन है, जो शरीर में या स्कैल्प पर हो जाता है। आमतौर पर दाद संक्रमण हल्के होते हैं, लेकिन बच्चे को असहज कर देते हैं। इससे राहत पाने के लिए बच्चे के लिए फंगल इंफेक्शन क्रीम और नारियल तेल मददगार साबित हो सकते हैं। नारियल तेल से दाद के कारण शुष्क हुई त्वचा से राहत मिल सकती है।

दाद का कारण – Ringworm Causes in Hindi

दाद, शरीर में मौजूद उस कवक यानी फंगस के कारण होता है, जो गर्म या नम वातावरण के कारण अनियंत्रित हो जाता है। यह दाद इस तरह से एक से दूसरे तक फैल सकता है।

  • बाहर खेलते हुए जानवर को छूना खासकर बिल्ली और कुत्तों से
  • साथ के बच्चों की टोपी पहनने से

दाद के लक्षण – Symptoms of Ringworm in Hindi

हर माता-पिता को दाद कैसा दिखता है (What does ringworm look like), यह पता होना चाहिए। इसे दाद के लक्षण से समझ सकते हैं। 

  • दाद के संक्रमण को लाल होते हैं
  • दाद के कारण पपड़ीदार पैच होते हैं
  • यह गोल रंग का यानी रिंग जैसा दिखता है
  • एक या अनेक पैच दिख सकते हैं
  • स्कैल्प या त्वचा पर कहीं भी यह हो सकता है, जहां पर भी यह रिंगवॉर्म होता है, उस हिस्से के बाल भी झड़ जाते हैं।

ये हैं कुछ बच्चे को घर के बाहर होने वाले रैशेज। इन आम आउटडोर रैशेज से बच्चे को आसानी से बचाया जा सकता है। आप उन्हें हमेशा पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाएं।

मुख्य चित्र स्रोत – freepik

संबंधित लेख –

बच्चों के ट्रैवल बैग में क्या होना चाहिए?
सर्दी-जुकाम के लिए नीलगिरी का तेल?
मॉस्किटो रिपेलेंट स्प्रे में क्या होना चाहिए?
हल्दी तेल मच्छर से कैसे बचाएगा

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.