• Home  /  
  • Learn  /  
  • बच्चों की हाइट किस उम्र में कितनी होनी चाहिए, जानिए हाइट कब तक बढ़ती है
बच्चों की हाइट किस उम्र में कितनी होनी चाहिए, जानिए हाइट कब तक बढ़ती है

बच्चों की हाइट किस उम्र में कितनी होनी चाहिए, जानिए हाइट कब तक बढ़ती है

25 Apr 2022 | 1 min Read

Ankita Mishra

Author | 409 Articles

नए पेरेंट्स अक्सर यह सवाल करते हैं कि बच्चे की हाइट कब तक बढ़ती है! वहीं, आमतौर पर देखा जाता है कि बच्चों की हाइट उनके पेरेंट्स व पारिवारिक जीन पर निर्भर करता है। इसके बावजूद भी कुछ पर्यावरणीय कारकों के कारण लंबे पेरेंट्स होने के बावजूद भी बच्चों की लंबाई छोटी रह जाती है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए यहां हम पर हाइट कब तक बढ़ती है इसकी जानकारी दे रहे हैं। साथ ही, बच्चों की लम्बाई बढ़ाने के घरेलू उपाय भी बताए गए हैं।

किस उम्र तक हाइट बढ़ती है

किस उम्र तक हाइट कब तक बढ़ती है, यह विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है, जिसे हम नीचे बिन्दुओं के जरिए समझा रहे हैं।

  • सामान्य तौर पर जन्म के पहले साल के अंदर बच्चों की लंबाई सबसे अधिक बढ़ती है। 
  • जन्म से सबसे पहले साल में बच्चे की लंबाई लगभग 10 इंच तक बढ़ सकती है।
  • इनमें जन्म के एक साल के बाद लड़काें की सबसे ज्यादा हाइट औसतन 9.5 सेमी तक बढ़ सकती है, जो उनके 13 से 14वें साल की उम्र के बीच बढ़ सकती है।
  • वहीं, लड़कियों की हाइट की बात करें, तो जन्म के बाद इनकी सबसे ज्यादा हाइट औसतन 8.3 सेमी तक बढ़ सकती है, जो 11 से 12वें साल की उम्र के बीच बढ़ सकती है।
  • इसके बाद हर साल बच्चे के पारिवारिक जीन्स और आहार के अनुसार बच्चे की हाइट में बढ़ोत्तरी हो सकती है। 

बच्चों की हाइट किस उम्र में कितनी होनी चाहिए

बच्चों की हाइट कब तक बढ़ती है, इसका जवाब विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है। खासकर उनके जेनेटिक हिस्ट्री को लेकर। उम्र के अनुसार, बच्चों की हाइट कब तक बढ़ती है, इसे अधिक सटीकता से जानने के लिए स्क्रॉल करें। नीचे उम्र के अनुसार लड़के व लड़की की हाइट का अनुमान बताया गया है, जिसके आधार पर हर वर्ष बच्चे की हाइट नाप सकते हैं।

हाइट कब तक बढ़ती है
हाइट कब तक बढ़ती है / चित्र स्रोतः फ्रीपिक

लड़के की हाइट का अनुमान

उम्र के अनुसार लड़कों की हाइट कब तक बढ़ती है व उम्र के अनुसार लड़कों की हाइट कितनी होनी चाहिए, इससे समझने के लिए नीचे दिए गया टेबल देखेंः

लड़कों की आयु (वर्ष)उम्र के अनुसार लड़कों की लंबाई (सेमी में)
1 वर्ष75.7 सेमी
2 वर्ष 86.8 सेमी
3 वर्ष95.2 सेमी
4 वर्ष102.3 सेमी
5 वर्ष109.2 सेमी
6 वर्ष115.5 सेमी
7 वर्ष121.9 सेमी
8 वर्ष128 सेमी
9 वर्ष133.3 सेमी
10 वर्ष138.4 सेमी 
11 वर्ष143.5 सेमी
12 वर्ष149.1 सेमी
13 वर्ष156.2 सेमी
14 वर्ष163.8 सेमी
15 वर्ष170.1 सेमी
16 वर्ष173.4 सेमी
17 वर्ष175.2 सेमी
18 वर्ष175.7 सेमी
19 वर्ष176.5 सेमी
20 वर्ष177 सेमी

लड़की की हाइट का अनुमान:

उम्र के अनुसार लड़कियों की हाइट कब तक बढ़ती है व उम्र के अनुसार लड़कियों की हाइट कितनी होनी चाहिए, इससे समझने के लिए नीचे दिए गया टेबल देखेंः

लड़कियों की आयु (वर्ष)उम्र के अनुसार लड़कियों की लंबाई (सेमी में)
1 वर्ष74.1 सेमी
2 वर्ष 85.5 सेमी
3 वर्ष94 सेमी
4 वर्ष100.3 सेमी
5 वर्ष107.9 सेमी
6 वर्ष115.5 सेमी
7 वर्ष121.1 सेमी
8 वर्ष128.2 सेमी
9 वर्ष133.3 सेमी
10 वर्ष138.4 सेमी
11 वर्ष144 सेमी
12 वर्ष149.8 सेमी
13 वर्ष156.7 सेमी
14 वर्ष158.7 सेमी
15 वर्ष159.7 सेमी
16 वर्ष162.5 सेमी
17 वर्ष162.5 सेमी
18 वर्ष163 सेमी
19 वर्ष163 सेमी
20 वर्ष163.3 सेमी

बच्चों की लम्बाई बढ़ाने के घरेलू उपाय (Baccho Ki Height Kaise Badhaye)

बच्चों की लम्बाई बढ़ाने के घरेलू उपाय भी मौजूद हैं। हालांकि, बच्चों की हाइट बढ़ाने के घरेलू उपाय तभी कारगर होते हैं, अगर छोटी उम्र से ही बच्चों की लम्बाई पर ध्यान दिया जाए। अगर आप भी अपने बच्चे को लंबे कद-काठी का बनाना चाहते हैं, तो यहां दिए गए बच्चो की हाइट बढ़ाने के तरीके आपके लिए कारगर हो सकते हैं।

1. संतुलित व स्वस्थ आहार

बच्चों की लम्बाई बढ़ाने के घरेलू उपाय में संतुलित व स्वस्थ्य आहार का होना सबसे अहम माना जा सकता है। संतुलित आहार के सेवन से बच्चे के शरीर के सभी अंगो, ऊतकों, हड्डियों व मांसपेशियों को सही तरह से विकसित होने में मदद मिल सकती है, इससे उनकी ग्रोथ भी बेहतर हो सकती है। 

बच्चों की लम्बाई बढ़ाने के घरेलू उपाय में क्या खाना चाहिए

  • विटामिन सी युक्त खाद्य – अंगूर, संतरा, आम, कीवी, अनानास, पपीता, रसभरी, स्ट्रॉबेरी, तरबज, ब्लूबेरी।
  • विटामिन डी युक्त खाद्य – दूध, पनीर, फलियां, टोफूज
  • आयरन युक्त खाद्य – मछली, मशरूम, पालक
  • जिंक युक्त खाद्य – शतावरी, चॉकलेट, मूंगफली 
  • प्रोटीन युक्त खाद्य – अंडा, दही, दूध, नट्स, सीड्स, मांस, मसूर दाल, बादाम।

बच्चों की लम्बाई बढ़ाने के घरेलू उपाय में क्या नहीं खाना चाहिए

  • गर्भावस्था के दौरान माँ को जंक फूड के सेवन से परहेज करना चाहिए। 
  • बेबी ग्रोथ के लिए बच्चों के आहार में जंक व फास्ट फूड शामिल न करें। 
  • आहार में अतिरिक्त मात्रा में चीनी 
  • कैफिन युक्त खाद्य पदार्थ 

2. याेग

बच्चों की लम्बाई बढ़ाने के घरेलू उपाय में अगली जानकारी योग से जुड़ी है। माना जाता है कि नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से शरीर में लंबाई बढ़ाने वाले हार्मोंस एक्टिव हो सकते हैं, इससे शरीर के अच्छे विकास को बढ़ावा मिल सकता है और कुछ हद तक बच्चों की हाइट भी बढ़ सकती है। 

बच्चों की हाइट बढ़ाने के घरेलू उपाय में शामिल करें ये योग

  • सूर्य नमस्कार
  • प्राणायाम 
  • ध्यान (मेडिटेशन)
  • ताड़ासन
  • मार्जरी आसन

3. व्यायाम 

बच्चो की हाइट बढ़ाने के तरीके में व्यायाम करना भी शामिल किया जा सकता है। दरअसल, नियमित रूप से व्यायाम या एक्सरसाइज करने से शरीर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और वे एक्टिव बने रह सकते हैं। साथ ही, हड्डियों के विकास को भी बढ़ावा मिलता है, जो बच्चे की हाइट बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं। 

बच्चो की हाइट बढ़ाने के तरीके में शामिल करें ये एक्सरसाइज 

  • जॉगिंग (चलना-फिरना)
  • रनिंग (दौड़ना)
  • स्विमिंग (तैराकी)
  • स्किपिंग (रस्सी कूदना)
  • स्ट्रेचिंग
  • एरोबिक्स 

4. हाइट बढ़ाने वाले खेल कूद

कुछ तरह के हाइट बढ़ाने वाले खेल कूद भी बच्चे की लम्बाई बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। लेकिन इन खेलों में ऐसे ही खेल को शामिल करना अधिक लाभकारी हो सकता है, जो आउटडोर वाले गेम्स हो और जिन्हें खेलने में अधिक शारीरिक मेहनत लगती हो।

हाइट बढ़ाने वाले खेल कूद

  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • रेस लगाना

5. शरीर के सही पॉश्चर पर ध्यान देना 

बच्चो की हाइट बढ़ाने के तरीके में हेल्दी डाइट के साथ ही उनके सही फिजिकल पॉश्चर का ध्यान रखना भी जरूरी है। उदाहरण के लिए, अगर बच्चा उठते, बैठते या चलते समय झुककर चलता है, तो इससे उसकी रीढ़ की हड्डी झुक सकती है, जो उसके कद को छोटा कर सकती है। 

बच्चे की हाइट नहीं बढ़ती तो डॉक्टर से सलाह लें (When To Consult A Doctor)

सामान्य तौर पर 20 वर्ष तक मनुष्यों की हाइट बढ़ सकती है। दरअसल, शरीर की हाइट बढ़ाने में हड्डियों का विकास (स्केलप्टल ग्रोथ) अहम होता है। वहीं, हड्डियों के अंत में एफिफाइसिल नामक एक ग्रोथ प्लेट होती है, जो आमतौर पर 20 वर्ष की उम्र में फ्यूज हो जाती है और इसके बाद से हाइट बढ़नी रूक सकती है। 

ऐसे में अगर 14 वर्ष की उम्र तक बच्चे की हाइट में अधिक अंतर नजर आए, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर हो सकता है। 

यह तो स्पष्ट है कि बच्चों की हाइट कब तक बढ़ती है, यह जेनेटिक कारकों के साथ ही, बच्चे के आहार व लाइफस्टाइल के तरीकों पर भी निर्भर कर सकती है। हालांकि, बच्चों की लम्बाई बढ़ाने के घरेलू उपाय से उनके छोटे कद को कुछ हद तक बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसके आलाव, बच्चों की हाइट बढ़ाने के घरेलू उपाय से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर की भी सलाह ले सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: इस तरह शुरू करें बेबी को बिठाना और खिलाना

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.