• Home  /  
  • Learn  /  
  • जानें 8 बेस्ट प्रेग्नेंसी एप्लीकेशन के फायदे
जानें 8 बेस्ट प्रेग्नेंसी एप्लीकेशन के फायदे

जानें 8 बेस्ट प्रेग्नेंसी एप्लीकेशन के फायदे

5 Apr 2022 | 1 min Read

Ankita Mishra

Author | 409 Articles

हमारा यह लेख आपके लिए लेकर आया है बेस्ट प्रेग्नेंसी एप्लीकेशन से जुड़ी जानकारी। यहां पर आपको प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बेहतरीन प्रेग्नेंसी ऐप्स, उनके फीचर्स व इस्तेमाल की जानकारी भी दी गई है। यहां बताए गए सभी बेस्ट फ्री प्रेग्नेंसी ऐप्स एंड्राइड व आईओएस यानी आईफोन ( Best Pregnancy Apps in Hindi) के लिए भी डाउनलोड किए जा सकते हैं। इन ऐप्स की खासियत है कि ये गर्भावस्था की जानकारी के साथ ही शिशु के लिए जरूरी वस्तुओं की खरीददारी का भी विकल्प देते हैं। 

प्रेग्नेंसी ऐप्स के फायदे

बेस्ट प्रेग्नेंसी एप्लीकेशन
बेस्ट प्रेग्नेंसी एप्लीकेशन / चित्र स्रोतः फ्रीपिक

गर्भावस्था का पूरा चरण कई बदलावों से भरा होता है। इस दौरान गर्भवती महिला के शरीर में कई बदलाव होते रहते हैं और शिशु के विकास का चरण भी बढ़ता रहता है। भ्रूण में कैसे शिशु अंडे के रूप से होते हुए, एक बच्चे के शरीर में परिवर्तित हो जाता है, इसी रोचक जानकारी को जानने में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए प्रेग्नेंसी ऐप्स मददगार हो सकते हैं। 

गर्भावस्था ऐप का इस्तेमाल करके सप्ताह-दर-सप्ताह शिशु की हड्डियों से लेकर उसकी त्वचा व आकार के बारे में जानकारी पाई जा सकती है। इन प्रेग्नेंसी ऐप्स के फायदे कितने लाभकारी हो सकते हैं, इसकी पुष्टि अध्ययनों के जरिए भी की जा चुकी हैं। 

गर्भावस्था ऐप का इस्तेमाल करने से मिलने वाले फायदे:

  • गर्भवती महिला व गर्भ में भ्रूण के स्वास्थ्य की सारी जानकारी से अपडेट रहना।
  • उनके स्वास्थ्य की निगरानी करना।
  • गर्भावस्था के लिए जरूरी दवाओं की जानकारी देना।
  • डॉक्टर से मिलने के समय को याद दिलाना।
  • प्रसव का अनुमान बताना।

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बेहतरीन 8 प्रेग्नेंसी ऐप्स 

बेस्ट प्रेग्नेंसी एप्लीकेशन
बेस्ट प्रेग्नेंसी एप्लीकेशन / चित्र स्रोतः फ्रीपिक

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बेहतरीन प्रेग्नेंसी ऐप्स कई मौजूद हैं। ऐसे में हमने यहां पर आपके लिए 8 बेस्ट फ्री प्रेग्नेंसी ऐप्स की जानकारी विस्तार से दी है।

1. बेबीचक्रा प्रेग्नेंसी बेबी ऐप (BabyChakra Pregnancy Baby App)

बेबीचक्रा एप्लीकेशन डाउनलोड लिंक गूगल प्ले स्टोर के लिए और आईफोन व आईपैड के लिए

बेस्ट प्रेग्नेंसी ऐप में हमारी सबसे पहली जानकारी बेबीचक्रा प्रेग्नेंसी बेबी ऐप की है। इसे भारत का सबसे बड़ा प्रेग्नेंसी ऐप भी माना जा सकता है, जो बिल्कुल फ्री है। इसकी खासियत है कि इस प्रेग्नेंसी ऐप को भारतीय गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के आधार पर बनाया गया है। यही इसकी खास वजह है कि अधितकर गर्भवती महिलाएं इस ऐप से जुड़ी हैं। 

ऐप की खासियत: 

  • ब्रेबीचक्रा चार अलग-अलग भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, तमिल व कन्नड़ भाषा में मौजूद है। 
  • इसे किसी भी एंड्राइड स्मार्टफोन व आईफोन पर फ्री डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • यहां पर हर दिन प्रसूति विशेषज्ञ, बाल विशेषज्ञ व गर्भावस्था की सटीक जानकारी रखने वाले विशेषज्ञों से लाइव चैट किया जा सकता है। 
  • यह ऐप न सिर्फ गर्भावस्था से जुड़ी जानकारी देता है, बल्कि नवजात शिशु, छोटे बच्चों व बड़े बच्चों के लिए भी जरूरी पेरेंटिंग टिप्स को साझा करता है।
  • इस ऐप के जरिए पेरेंट्स अपने बच्चों के लिए सुरक्षित व जरूरी बेबी केयर प्रोडक्ट जैसे – हैंडवॉश, हैंड सैनिटाइजर, टॉय वॉश आदि को खरीद भी सकते हैं। बता दें इस ऐप पर मिलने वाले सभी उत्पाद पूरी तरह से नेचुरल हैं और उन्हें भारत में ही निर्मित किया गया है। 
  • यह ऐप सप्ताह दर सप्ताह के अनुसार गर्भावस्था से जुड़ी जानकारी देता है। 
  • यहां पर हर सप्ताह गर्भ में शिशु का विकास कितना होता है, माँ के शरीर में किस तरह के बदलाव आ सकते हैं इसकी भी जानकारी विस्तार से दी जाती है। 

2. मॉमी मेड्स ऐप (Mommymeds App)

मॉमी मेड्स एप्लीकेशन डाउनलोड लिंक – गूगल प्ले स्टोर के लिए और आईफोन व आईपैड के लिए

बेस्ट प्रेग्नेंसी एप्लीकेशन में अगली जानकारी मॉमी मेड्स की है। यह एप्लीकेशन टेक्सास टेक यूनिवर्सिटी हेल्थ साइंसेज सेंटर के इन्फैंटरिस्क सेंटर द्वारा बनाया गया है। गर्भवती महिलाओं के लिए यह किस तरह से लाभकारी ऐप है, जानने के लिए स्क्रॉल करें।

ऐप की खासियत :

  • गर्भावस्था के पूरे चरणों में गर्भवती महिलाओं के लिए किन दवाओं का सेवन करना सुरक्षित हो सकता है, इसकी जानकारी मिलता है। 
  • गर्भावस्था के दौरान डॉक्टर द्वारा निर्देशित दवाओं की सूची प्रदान करता है।
  • इस ऐप से दवाओं के बारकोड को स्कैन किया जा सकता है, जो उस दवा के इस्तेमाल, खुराक, सावधानी व अन्य जरूरी बातों की जानकारी दे सकता है।
  • स्तनपान कराने वाली महिलाएं किन दवाओं का सेवन कर सकती हैं व कितनी मात्रा में, इसकी भी जानकारी इस ऐप के जरिए मिल सकती है।

3. प्रेग्नेंसी ट्रैकर (Pregnancy Tracker)

प्रेग्नेंसी ट्रैकर एप्लीकेशन डाउनलोड लिंक – गूगल प्ले स्टोर के लिए 

गर्भवती महिलाओं के लिए ऐप की अगली जानकारी में प्रेग्नेंसी वीक बाय वीक ऐप को भी शामिल किया गया है। यह बेस्ट फ्री प्रेग्नेंसी ऐप्स गर्भावस्था के सभी चरणों की सटीक जानकारी दे सकता है। इससे जुड़ी अन्य खासियत के बारे में नीचे पढ़ें।

ऐप की खासियत :

  • गर्भावस्था के सभी चरणों, इस दौरान होने वाले शारीरिक व मानसिक बदलाव की जानकारी।
  • गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य की निगरानी कर सकता है।
  • गर्भवती महिला के वजन को ट्रैक कर सकता है।
  • बच्चे के किक को मॉनिटर कर सकता है और उसका रिकॉर्ड रख सकता है।
  • प्रसव की तारीख का अनुमान लगा सकता है।
  • इस दौरान होनी वाली मॉनिंग सिकनेस या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लक्षणों की पुष्टि कर सकता है।

4. माई प्रेग्नेंसी जर्नी (My Pregnancy Journey)

माई प्रेग्नेंसी जर्नी एप्लीकेशन डाउनलोड लिंक – गूगल प्ले स्टोर के लिए और आईफोन व आईपैड के लिए

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए प्रेग्नेंसी ऐप्स की लिस्ट में माई प्रेग्नेंसी जर्नी ऐप की जानकारी भी शामिल है। गर्भावस्था से जुड़ी विभिन्न जानकारियां देने वाला यह एक विदेशी ऐप है, जिसका इस्तेमाल फ्री में किया जा सकता है।

ऐप की खासियत :

  • किसी भी स्मार्टफोन में डाउनलोड किया जा सकता है। 
  • सप्ताह-दर-सप्ताह के अनुसार गर्भावती महिला के गर्भ को ट्रैक कर सकता है।
  • हर हफ्ते नए लेख व वीडियो के जरिए गर्भावस्था सी जुड़ी जानकारियों का अपडेट मिलता। 
  • प्रसव को ट्रैक करने के लिए रिवर्स काउंट की सुविधा।
  • किस सप्ताह या महीने में डॉक्टर के पास चेकअप के लिए जाना चाहिए, इसका रिंमाइंडर कराता है।
  • प्रसूति रोग विशेषज्ञ से लाइव वीडियो के जरिए गर्भवास्था से जुड़ी जानकारी पाएं।
  • 3डी चित्रों व 4डी वीडियो के जरिए शिशु के बढ़ते विकास को दिखाता है।
  • प्रसव के दौरान हॉस्पिटल जाते समय मैटेरनिटी बैग में क्या-क्या होना चाहिए, इसकी चेक लिस्ट देता है।
  • माँ के साथ ही पिता भी किस तरह अपने शिशु के करीब आ सकते हैं, इसके लिए उचित टिप्स व जानकारी साझा करता है।
  • इस ऐप पर मौजूद अन्य नई मां बनी महिलाओं से कनेक्ट कर उनसे बात करने की सुविधा भी मिल सकती है।

5. ओविया प्रेग्नेंसी ट्रैकर: बेबी ड्यू डेट काउंटडाउन (Ovia Pregnancy Tracker: Baby Due Date Countdown)

ओविया प्रेग्नेंसी ट्रैकर एप्लीकेशन डाउनलोड लिंक – गूगल प्ले स्टोर के लिए और आईफोन व आईपैड के लिए

ओविया प्रेग्नेंसी ट्रैकर ऐप को भी हमने बेस्ट प्रेग्नेंसी एप्लीकेशन की लिस्ट में शामिल किया हुआ है। सप्ताह के अनुसार गर्भ में शिशु का कितना विकास हो चुका है, इसे ट्रैक करने का यह एक बेस्ट फ्री प्रेग्नेंसी ऐप्स माना जा सकता है। 

ऐप की खासियत :

  • सप्ताह दर सप्ताह के अनुसार गर्भ में शिशु के शारीरिक विकास की जानकारी देता है।
  • शिशु के जन्म की तारीख बताए।
  • प्रेग्नेंसी में होने वाले मानसिक व शारीरिक लक्षण, जैसे – मूड स्विंग, अनिद्रा, वजन, रक्तचाप का स्तर और कितनी मात्रा में कितना पोषण युक्त आहार खाया जाना चाहिए, इसकी जानकारी पा सकते हैं।
  • हर सप्ताह बेबी बंप कितना बड़ा हो सकता है, इसका अनुमान जारी करता है।
  • प्रसव के दौरान माँ को अस्पताल में अपने साथ क्या-क्या चीजें लेकर जानी चाहिए, इसकी सूची बनाए।
  • इस ऐप से शिशु के नामकरण के लिए अच्छे नामों की सूची भी प्राप्त की जा सकती है। 
  • वीडियो व लेख के जरिए हर सप्ताह गर्भावस्था से जुड़ी नई जानकारी पा सकती हैं।

6. प्रेग्नेंसी + ट्रैकर ऐप (Pregnancy + Tracker App)

मॉमी मेड्स एप्लीकेशन डाउनलोड लिंक – गूगल प्ले स्टोर के लिए और आईफोन व आईपैड के लिए

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बेहतरीन प्रेग्नेंसी ऐप्स में शामिल यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए ही फ्री में उपलब्ध है। इसे अभी तक 3 करोड़ से अधिक लोग इस्तेमाल कर चुके हैं। इसकी खासियत नीचे पढ़ें।

ऐप की खासियत :

  • 3डी चित्रों व वीडियों के जरिए गर्भ में भ्रूण के विकास की जानकारी दे।
  • हर सप्ताह गर्भ में शिशु कितना बड़ा हो चुका होता है, इसका आकार यह ऐप फलों व मिठाईयों की तुलना से बता सकता है।
  • गर्भ में शिशु का किक करना इसका भी रिकॉर्ड यह ऐप रख सकता है।
  • गर्भावस्था के दौरान, प्रसव के समय और स्तनपान के दौरान नई माँ को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसकी भी जानकारी इस ऐप से प्राप्त की जा सकती है।
  • इतना ही नहीं यह ऐप शिशु के नामकरण के लिए एक हजार से अधिक नामों का विकल्प भी देता है।

7. ग्लो प्रेग्नेंसी एंड बेबी ट्रैकर+बेबी रजिस्ट्री ऐप (GLOW. Pregnancy & Baby Tracker+Baby Registry App)

ग्लो प्रेग्नेंसी एंड बेबी ट्रैकर+बेबी रजिस्ट्री एप्लीकेशन डाउनलोड लिंक – गूगल प्ले स्टोर के लिए और आईफोन व आईपैड के लिए

गर्भावस्था ऐप का इस्तेमाल करने के लिए ग्लो प्रेग्नेंसी ऐप का भी चयन किया जा सकता है। इसे भी सबसे अच्छे गर्भावस्था ऐप्स में शामिल किया जा सकता है। यह फ्री है और अपनी इच्छानुसार इसका सब्सक्रिप्शन भी खरीदा जा सकता है। 

ऐप की खासियत :

  • यह ऐप गर्भवती महिला के स्वास्थ्य की स्थिति व मेडिकल हिस्ट्री का रिकॉर्ड रखता है।
  • डॉक्टर से मिलने के लिए रिमाइंडर भेजता है।
  • प्रसव की तारीख को ट्रैक करता है।
  • गर्भावस्था के लक्षणों के साथ ही दवाओं की सूची की भी जानकारी देता है।
  • इस ऐप पर गर्भावस्था व शिशु के देखभाल के विषय पर 1500 से भी अधिक आर्टिकल्स मौजूद हैं।
  • यहां पर छोटे बच्चों के लिए जरूरी चीजों को भी खरीद सकती हैं।
  • इस ऐप का इस्तेमाल करने वाली अन्य दूसरी गर्भवती व माँ बन चुकीं महिलाओं से भी संपर्क किया जा सकता है।

8. द बंप – प्रेग्नेंसी एंड बेबी ट्रैकर (The Bump – Pregnancy & Baby Tracker)

द बंप – प्रेग्नेंसी एंड बेबी ट्रैकर एप्लीकेशन डाउनलोड लिंक – गूगल प्ले स्टोर के लिए और आईफोन व आईपैड के लिए

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए प्रेग्नेंसी ऐप्स में हामरी आखिरी जानकारी द बंप – प्रेग्नेंसी एंड बेबी ट्रैकर ऐप की है। यह ऐप सभी ऐप्स से कई मायनों में अलग है। यहां पर 3डी विजुअलाइजेशन के जरिए गर्भावस्था की स्थिति की जानकारी दी जाती है।

ऐप की खासियत :

  • ऐप निर्माता के अनुसार, हर 10 लाख नए पेरेंट्स इनके ऐप का हिस्सा बनते हैं।
  • यह ऐप प्रेग्नेंसी प्लानिंग से लेकर, शिशु के जन्म के बाद देखभाल से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां देता है।
  • शिशु के विकास को हफ्ते-दर-हफ्ते के हिसाब से मॉनिटर करता है।
  • छोटे शिशु के लिए किस तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना सुरक्षित हो सकता है, इसकी भी जानकारी इस ऐप से जान सकते हैं।
  • इस ऐप में बेबी बंप और प्रेग्नेंसी की यादों को भी संजो सकती है। इस ऐप के अंदर आप बेबी बंप और अन्य यादगार पलों की तस्वीरे क्लिक करके उनका एल्बम बना सकती हैं।

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बेहतरीन प्रेग्नेंसी ऐप्स कई तरह से लाभकारी हो सकते हैं। सबसे अच्छे गर्भावस्था ऐप्स प्रेग्नेंसी के सफर को रोचक बनाने में मदद कर सकते हैं। इस बेस्ट प्रेग्नेंसी एप्लीकेशन की मदद से गर्भवती महिला चित्रों व 3डी विडियो के जरिए अपने शिशु के विकास का अंदाजा लगा सकती है। हालांकि, ध्यान रखें कि गर्भवती महिलाओं के लिए ऐप का इस्तेमाल करने के साथ ही, समय-समय पर डॉक्टर से चेकअप के लिए भी जरूर जाएं।

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.