• Home  /  
  • Learn  /  
  • बच्चों के लिए ईस्टर एग पेंटिंग और अन्य गेम
बच्चों के लिए ईस्टर एग पेंटिंग और अन्य गेम

बच्चों के लिए ईस्टर एग पेंटिंग और अन्य गेम

8 Apr 2022 | 1 min Read

Vinita Pangeni

Author | 549 Articles

ईस्टर पर्व पर बच्चे से कैसी एग पेंटिंग करवा सकते हैं, उसके कुछ उदाहरण इस लेख में हमने प्रस्तुत किए हैं। यहां एग पेंटिंग गेम के साथ ही कुछ पारंपरिक ईस्टर फेस्टिवल गेम की जानकारी भी दी गई है। बच्चों के ईस्टर 2022 (Easter 2022) को रोमांचक बनाने के लिए यहां बताए गए ईस्टर एग पेंटिंग और अन्य गेम्स आप बच्चे को खिला सकते हैं। चलिए, शुरू करते हैं लेख।

बच्चों के लिए ईस्टर एग पेंटिंग गेम (Easter Egg Painting Games)

ईस्टर फेस्टिवल (Easter Festival in Hindi) में बच्चे गेम खेलना बहुत पसंद करते हैं। ऐसे में उन्हें ईस्टर एग पेंटिंग (Easter Egg Painting) गेम खिला सकते हैं। बाद में ये सजाए हुए अंडे ईस्टर एग हंट (Easter Egg Hunt) में भी खूब काम आएंगे।

  1. पफी पेंट एग्स

अंडे की सपाट सताह पर रंग करके कुछ देर के लिए सुखाना होगा। उसके बाद उसमें ऊपर से कोई भी मनपसंद डिजाइन बनाना होगा। यह डिजाइन वाली अतिरिक्त सतह थोड़ी फूली हुई होगी। इसलिए, तो इस ईस्ट एग पेंटिंग गेम का नाम ही पफी पेंट है।

  1. ईस्टर एग ट्री

ईस्टर में खेलते-खेलते एग ट्री भी बना सकते हैं। इसके लिए एक छोटे से पेड़ में अच्छी तरह से डिजाइन किए हुए अंडों को घागे की मदद से लटका दें। छोटा पेड़ नहीं है, तो एक टिन में आर्टिफिशयल पेड़ लगाकर उसपर भी सजाए हुए ईस्टर एग लटका सकते हैं।

  1. विलेज पेंटिंग

ईस्टर फेस्टिवल (Easter Festival in Hindi) पर सब बच्चे मिलकर एक साथ एग में विलेज पेंटिंग भी कर सकते हैं। इस ईस्टर एग पेंटिंग (Easter Egg Painting) के दौरान अंडे में एक घर, कुछ पेड़, घर के बड़े-बुजुर्ग और बच्चे बना सकते हैं। इस पेंटिंग में ज्यादा चीजें होंगी, इसलिए बनाने में थोड़ा समय भी लगेगा और मजा भी आएगा। 

  1. मार्बल एग पेंटिंग

अक्सर बच्चे कुच्ची यानी पेंटिंग ब्रश से इधर-उधर टेढ़ी-मेढ़ी मोटी लाइन खिंचते रहते हैं। अब उन्हें ईस्टर के मौके पर इसी तरह से अंडे पर ब्रश का इस्तेमाल करने के लिए कहें। वो विभिन्न रंगों की मदद से मार्बल पेंटिंग कर सकते हैं। अलग-अलग रंगों की वजह से यह  देखने में भी खूबसूरत लगेगी।

  1. ग्रास पेंटिंग

ब्रश से अंडे पर पहले एक परत कोई भी पसंदीदा रंंग करें। उसके बाद उसमें हरे रंग से घास के कुछ पत्ते बना दें। बस बन गई ग्रास ईस्टर एग पेंटिंग। घास बनाने के बाद उसमें ऊपर से कुछ प्यारे-प्यारे रंग बिरंगे फूल भी बना सकते हैं। 

बच्चों के लिए अन्य ईस्टर गेम (Easter Games for Kids in Hindi)

ईस्टर फेस्टिवल (Easter Festival in Hindi) में एग पेंटिंग के अलावा भी कई अन्य ईस्टर गेम (Easter Games) बच्चे खेल सकते हैं। उन्हीं में से कुछ रोमांचक गेम हम नीचे बता रहे हैं।

  1. ईस्टर एग हंट (Easter Egg Hunt)

ईस्टर एग पेंटिंग (Easter Egg Painting) के अलावा इस त्योहार में कुछ सबसे ज्यादा रोमांचक होता है, तो वो है ईस्टर एग हंट गेम। इसमें बच्चों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न डिजाइन के एग को घर के अंदर, बाहर छुपाना या फिर कहीं लटकाना होगा। 

इसके बाद टीम के बाकी के लोग मिलकर एग हंट शुरू करेंगे। यह गेम खेलते समय एक समय सीमा निर्धारित कर सकते हैं। जैसे कि पांच मिनट के अंदर जिसने सबसे ज्यादा ईस्टर एग हंट किए होंगे, वो इन हंट ईस्टर गेम (Easter Games) का विजेता होगा।

  1. ईस्टर बास्केट (Easter Basket)

ईस्टर बास्केट गेम को दो तरीके से खेला जा सकता है। सबसे पहले तो सभी बच्चों के बास्केट में किसी एक डिजाइन का ईस्टर एग रख दें। अब सभी को कहें कि उन्हें उसी डिजाइन वाले एग अपने बास्केट में भरने हैं।

अब एक अन्य बास्केट बच्चों के सामने लाकर रख दें, जिसमें विभिन्न तरह के ईस्टर पेंटेड एग होंगे। इसमें से सभी बच्चों को एक समय सीमा के अंदर-अंदर अपनी बास्केट को भरने के लिए कहें।

इसी गेम में एग पास करने वाला नियम भी बना सकते हैं। यह दूसरे तरीके का ईस्टर बास्केट गेम होता है। सारे नियम पुराने ही होंगे। बस बच्चों के पास एक मिनट अतिरिक्त होगा, ताकि वो अपने पास आए डिजाइन वाले एग को अपने डिजाइन वाले एग से दूसरे बच्चे की सहमति से बदल ले। 

इस गेम में आखिरी में जिसके पास अपने डिजाइन वाले एग सबसे ज्यादा होंगे, वो गेम जीत जाएंगे।

  1. एग स्पून रेस गेम (Egg Spoon Race Game)

ईस्टर (easter in Hindi) में चम्मच में अंडा डालकर की जाने वाली रेस खेलने में भी बच्चों को बड़ा मजा आएगा। इसके लिए आपको पहले निर्धारित दूरी पर दो रेखा खिंचनी होगी। पहली जहां से रेस शुरू होगी, दूसरी जहां पर खत्म। 

अब एक बड़ा चम्मच चाहिए होगा, जिसमें अंडा फिट आ जाए। ये चम्मच बच्चों को मुंह में रखने के लिए कहें, उसके बाद चम्मच पर अंडा रख दें।

अब एक साथ सभी बच्चों को 1-2-3-गो बोलें। गो बोलने पर ही बच्चों को चलना शुरू करना होगा। इस दौरान जो बच्चा सबसे पहले निर्धारित सीमा पर पहुंचेगा या आखिर तक जिसके चम्मच से अंडा नहीं गिरेगा वो विजेता घोषित हो जाएगा।

ये थे ईस्टर एग पेंटिग और अन्य मजेदार गेम। इन सभी ईस्टर खेलों (Easter Games) से बच्चा पूरे दिन व्यस्त रहेगा। इस फेस्टिवल पर बच्चे को खुलकर ईस्टर एग पेंटिंग (Easter Egg Painting) करने दें। कपड़ों पर पेंट लगने, मुंह पर रंग लगने की फिक्र से उसे दूर रखें। तभी बच्चा खुलकर इस दिन को एंजॉय कर पाएगा। हैप्पी ईस्टर!

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.