• Home  /  
  • Learn  /  
  • गर्भावस्था में भूख ज्यादा लगना : कारण और टिप्स
गर्भावस्था में भूख ज्यादा लगना : कारण और टिप्स

गर्भावस्था में भूख ज्यादा लगना : कारण और टिप्स

14 Jun 2022 | 1 min Read

Vinita Pangeni

Author | 549 Articles

गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलाव काफी आम हैं। इनका असर शरीर पर बहुत तरीकों से होता है। क्या हार्मोन्स का असर गर्भावस्था में भूख पर पड़ता है। गर्भावस्था में ज्यादा भूख लगाना सामान्य है या नहीं। प्रेग्नेंसी में ऐसे तमाम सवाल महिलाओं के मन में आते हैं। इन सबका जवाब हम आपके लिए बेबीचक्रा के इस लेख में लेकर आए हैं।

गर्भावस्था में भूख बढ़ना कितना आम है?

हां, प्रेग्नेंसी में ज्यादा भूख लगना सामान्य है। साइंस डायरेक्ट में पब्लिश एक रिसर्च पेपर में लिखा है कि गर्भावस्था में सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक खाने की इच्छा हो सकती है। शोधकर्ताओं ने इसे सामान्य बताया है। इसकी वजह महिलाओं को होने वाली फूड क्रेविंग हो सकती है। 

गर्भावस्था की कौन-सी तिमाही से महिला की भूख बढ़ती है?

प्रेग्नेंसी में महिला की भूख बढ़ना पहले ट्राइमेस्टर के अंत से शुरू हो सकती है। दरअसल, पहली तिमाही के अंत में फूड क्रेविंग होने लगती है। यह क्रेविंग दूसरी तिमाही में बढ़ जाती है। फूड क्रेविंग के चलते पहली तिमाही के अंत व दूसरी तिमाही में गर्भावती महिला को अलग-अलग तरह की चीजें खाने का मन होता है। तकरीबन ५० से ९० प्रतिशत महिलाओं में क्रेविंग होती है। इसके चलते गर्भवती महिला सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा खा सकती हैं। 

प्रेग्नेंसी में ज्यादा भूख लगने के कारण क्या हैं?

प्रेग्नेंसी में भूख बढ़ने के कारण में हार्मोन में होने वाला बदलाव शामिल हो सकता है। दरअसल, भूख से संबंधित हार्मोन न्यूरोपेप्टाइड और घ्रेलिन दोनों ही गर्भावस्था के समय बढ़ सकते हैं। इसके चलते गर्भावस्था में ज्यादा भूख लग सकती है। यही नहीं, प्रोजेस्टोरोन हार्मोन का भी असर भी भूख पर पड़ता है। इस हार्मोन का स्तर गर्भावस्था के दौरान अधिक रहता है। ऐसे में इसके चलते भी भूख बढ़ सकती है।

गर्भ में बढ़ते शिशु की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी महिला की भूख बढ़ सकती है। दरअसल, गर्भस्थ शिशु को माँ के आहार से ही ऊर्जा और जरूरी पोषण मिलता है। इसे पूरा करने के लिए शरीर की भोजन की आवश्यकता बढ़ सकती है। नतीजन गर्भवती महिला को ज्यादा भूख लग सकती है।

गर्भावस्था में शरीर की जरूरतों को पूरा करने के लिए महिला को नेचुरली उस पोषक तत्व से संबंधित खाद्य पदार्थ की क्रेविंग होने लगती है। इन प्रेग्नेंसी क्रेविंग को शांत करने के लिए महिला कुछ अधिक खा सकती है।

गर्भावस्था में भूख बढ़ना व प्रेग्नेंसी में ज्यादा भूख लगना कैसे नियंत्रित करें । Tips to manage Increased Appetite During Pregnancy
गर्भावस्था में भूख बढ़ना आम है/ स्रोत – पिक्सेल्स

गर्भावस्था में बढ़ी हुई भूख को नियंत्रित करने के उपाय

गर्भावस्था में ज्यादा भूख लगना तब तक परेशानी का सबब नहीं बनता है, जब तक आप हेल्दी खा रही हैं। हां, बहुत ही ज्यादा खाने का मन कर रहा है और खाने के बाद बार-बार प्रेग्नेंसी में उल्टी हो रही है, तो इसे नियंत्रित करना आवश्यक है। आगे हम गर्भावस्था में बढ़ी हुई भूख को नियंत्रित करने के उपाय बता रहे हैं। इन्हें फॉलो करके आप भूख को नियंत्रित कर सकती हैं। 

  • भूख और प्यास में अंतर भी समझना जरूरी है। कई बार हम प्यास को भूख समझकर कुछ खा लेते हैं। इस स्थिति से बचने के जरूरत के अनुसार पानी पिएं और खुद को हाइड्रेट रखें।
  • खाने को अच्छे से चबाकर खाएं। खाने को चबा-चबाकर खाने से पहला तो पाचन बेहतर होता है। दूसरा पेट को भरने के लिए बहुत अधिक खाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इससे गर्भावस्था में ज्यादा खाने की दिक्कत कम हो सकती है।
  • थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाना खाएं। एक ही बार में बहुत ज्यादा खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है। जब आप थोड़ा-थोड़ा खाना अच्छे से चबाकर खाएंगी, तो बहुत अधिक खाने की इच्छा धीरे-धीरे खत्म होती जाएगी।
  • टीवी, मोबाइल, लैपटॉप पर सिरियल, वेबसीरिज, कॉमेडी शो या कुछ अन्य प्रोग्राम देखते हुए न खाएं। ऐसा करने पर इंसान अधिकतर भूख से ज्यादा खाता है। 

ऐसा नहीं है कि सभी महिलाओं को गर्भावस्था में ज्यादा भूख लगने लगती है। कुछ की बढ़ती है, कुछ की कम हो जाती है और कुछ की सामान्य रहती है। जी हां, इस पर हुए एक शोध के दौरान पाया गया कि ३ प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को पहले महीने में भूख कम लगी। इस समय करीब ५७ प्रतिशत महिलाओं को भूख दूसरे महीने में कम लगी। ८९ प्रतिशत महिलाओं को सातवें महीने में और करीब ६ प्रतिशत महिलाओं को ९वें महीने में कम भूख लगी।

अगर प्रेग्नेंसी में आपकी भूख न बढ़े या ज्यादा बढ़ जाए, तो परेशान होने न लगें। हर महिला की गर्भावस्था अलग होती है। इसलिए भूख में कमी या बढ़ोत्तरी हो सकती है। कम भूख लगती है, तो डॉक्टर से संपर्क कर सकती हैं। ज्यादा भूख लगने की शिकायत कुछ समय बाद खुद-ब-खुद दूर हो सकती है। 

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.