9 Mar 2022 | 1 min Read
Mona Narang
Author | 69 Articles
रंगों का त्यौहार होली किसको पसंद नहीं होता। बच्चे पिचकारी, गुब्बारे से लेकर रंगों की लिस्ट तैयार करने में जुट गए हैं। ऐसे में सभी माता-पिता को रंगों से होने वाले नुकसान को लेकर चिंता होना लाजमी है। अगर आप सोच रहे हैं कि बच्चों को बिना रंगों के होली पर्व खेलने के लिए कैसे राजी करेंगे, तो अब सोचने की जरूरत नहीं, इको फ्रेंडली गुलाल के बारे में हम आगे बताएंगे।
बिना रंगों के होली का त्यौहार अधूरा है। इसलिए, इस लेख में हम आपके लिए घर पर ही तैयार किए जाने वाले इको फ्रेंडली गुलाल के बारे में जानकारी लेकर आए हैं। इस लेख में हम आपको घर पर 5 अलग-अलग होममेड होली गुलाल (Homemade Holi Gulal) को बनाना सिखाएंगे।
हम सभी इस बात से अच्छे से वाकिफ हैं कि बाजार में बिकने वाले गुलाल केमिकल युक्त होते हैं व इसके कई नुकसान होते हैं। यही वजह है लेख में आगे घर पर रंग कैसे बनाएं, इसके बारे में जानेंगे। चलिए विस्तार से जानते हैं होली कलर्स एट होम (Holi colors at home) के बारे में।
सामग्री
पीला रंग बनाने का विधि:
कुछ अन्य टिप्स:
आप चाहें तो पीले रंग बनाने की इस विधि में बेसन, मुल्तानी मिट्टी या टेल्कम पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप गीला रंग तैयार करना चाहते हैं, तो इसके लिए दो लीटर पानी को उबाल लें। इसमें एक चम्मच हल्दी मिलाएं। इसे तब तक उबलने जब तक यह घोल गाढ़ा न हो जाए। देखना यह इको फ्रेंडली रंग किसी पक्के रंग से कम काम नहीं करेगा।
सामग्री:
हरा रंग बनाने की विधि:
कुछ अन्य टिप्स:
ग्रीन फूड कलर आपको किसी भी राशन की दुकान पर आसानी से मिल जाएगा। इसके अलावा नेचुरल हरा गुलाल एक ओर तरीके से बना सकते हैं। इसके लिए धनिया पाउडर, सूखे पालक का पाउडर और सौंफ के पाउडर की जरूरत होगी। तीनों सामग्रियों को बराबर मात्रा में मिला लें। आपका इकोफ्रेंडली गुलाल बनकर तैयार है।
सामग्री:
केसरिया गुलाल बनाने की विधि:
कुछ अन्य टिप्स:
केसरिया रंग को टेसू के फूलों से भी तैयार किया जा सकता है। टेसू के फूलों को धूप में सुखाकर पीस लें। केसरिया रंग बन जाएगा। चाहें तो टेसू यानी पलाश के फूलों को रातभर पानी में भिगोकर रख सकते हैं। सुबह आप होली खेलने के लिए गीला केसरिया रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सामग्री:
गुलाबी रंग बनाने का तरीका:
अगर आप सोच रहे हैं कि घर पर वाटर कलर कैसे बनाएं, तो यह गुलाबी रंग आपके लिए काम का साबित हो सकता है।
कुछ अन्य टिप्स:
गुलाबी गुलाल बनाने के लिए कचनार के फूल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कचनार के फूलों को रात भर पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन इसे भी गाढ़ें होने तक अच्छे से उबालें। चंद मिनटों में प्राकृतिक गुलाबी गुलाल बनकर तैयार होगा।
सामग्री:
लाल गुलाल बनाने की विधि:
कुछ अन्य टिप्स:
इकोफ्रेंडली गुलाल बनाने के लिए कुमकुम खरीदते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें कि यह शुद्ध गुणवत्ता का हो। इसमें किसी तरह की मिलावट न हो।
लेख में आपने घर पर रंग कैसे बनाएं, इसके बारे में जाना। तो, अब आपको होली त्यौहार को लेकर किसी तरह से डरने की जरूरत नहीं होगी। फिर इस बार बच्चों के साथ-साथ आप भी इस पर्व को धूमधाम से मनाएं।