7 Jun 2022 | 1 min Read
Mona Narang
Author | 171 Articles
Mousumi Dutta
बच्चों को छुट्टियों पर नहीं ले जा पा रहे हैं, तो वीकेंड पर पिकनिक तो प्लान कर ही सकते हैं। बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का यह भी एक अच्छा आइडिया हो सकता है। बच्चों को पिकनिक पर जाना बहुत पसंद होता है। क्या आप जानते हैं दुनियाभर में 18 जून के दिन हर साल इंटरनेशनल पिकनिक डे मनाया जाता है। इस मौके पर हम बात करेंगे पिकनिक पर जाने से पहले ध्यान रखने योग्य बातों के बारे में।
कई बार पिकनिक के दौरान कुछ ऐसी छोटी-छोटी परेशानी हो सकती हैं, जो अच्छे-खासे प्लान का मजा खराब कर सकती हैं। इसलिए, यहां हम कुछ ऐसी टिप्स साझा कर रहे हैं, जो आपके पिकनिक के एक्सपीरियंस में किसी तरह की खलल नहीं पड़ने देंगे। साथ ही इन पलों को हमेशा के लिए बनाएंगे यादगार। लेख में सबसे पहले बच्चों को पिकनिक पर ले जाने के फायदे के बारे में जानेंगे।
दिनभर पेरेंट्स अपने दफ्तर में रहते हैं। दिनभर की थकान के बाद घर लौटने पर पेरेंट्स के लिए बच्चे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना मुश्किल होता है। ऐसे में पेरेंट्स बिजी जिंदगी से कुछ समय बच्चों के लिए निकालकर पिकनिक पर उनके साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। नीचे बच्चों संग पिकनिक पर जाने के फायदों के बारे में बता रहे हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं:
आज के समय में ज्यादातर घरों में दोनों पेरेंट्स वर्किंग होते हैं। इस वजह से बच्चों का घर के दूसरे सदस्यों से ज्यादा अच्छा बॉन्ड होता है। पिकनिक पर जाने से माता-पिता की अपने बच्चों के साथ बॉन्डिंग को मजबूत बनाने में मदद होती है।
कॉम्पिटिशन के दौर में कई बच्चे तनाव की गिरफ्त में आ जाते हैं। तो उनकी मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए आउटिंग का ये आइडिया परफेक्ट रहेगा। बच्चे को रोज-रोज स्कूल, ट्यूशन और होमर्वक से कुछ चेंज मिलेगा। ये बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
तो चलिए जानते हैं पिकनिक पर होने वाली परेशानियों से बचाव के लिए कुछ खास टिप्स:
अब बच्चे हैं, तो वो शरारते तो करेंगे ही। कई बार बच्चों को खेलते-कूदते समय चोट लग ही जाती है। ऐसे में बच्चे के प्राथमिक उपचार के लिए पिकनिक बैग में फर्स्ट-एड-बॉक्स रखना न भूलें। इसमें आप रूई, पट्टी, एंटीसेप्टिक क्रीम व लिक्विड, कैंची, वाटरप्रूफ बैंडेज, दर्द की दवा, थर्मामीटर, बुखार की दवा आदि शामिल करें।
पिकनिक के लिए बैग तैयार कर रहे हैं, तो उसमें पॉलिथिन याद से रख लें। कई दफा ऐसा होता है कि पिकनिक स्पॉट पर डस्टबीन नजर नहीं आता या दूर होता है। ऐसी स्थिति में कचरे को इधर-उधर फैलाने की बजाय एक पॉलीथिन में इकट्ठा करें और जहां कचरे का डिब्बा नजर आए, वहां फेंक दें।
बच्चे के हाथों को कीटाणमुक्त रखने के लिए हैंडवॉश के साथ सैनिटाइजर भी लेकर जाएं। इससे पिकनिक के दौरान यदि कही हैंडवॉश की जगह नहीं भी है तो वो गंदे हाथों से खाने के लिए मजबूर न हो।
बाहर जब घूमने निकलते हैं, तो भूख भी ज्यादा लगती है। ऐसे में बार-बार जंक खाने से बेहतर होगा कि अपने साथ कुछ हेल्दी स्नैक्स लेकर चलें। हैल्दी स्नैक्स के रूप में आप पफ्ड राइस, भूनी हुई मुंगफली, भूने हुए चने, देशी घी में रोस्ट किए मखाने, बादाम, काजू, अखरोट, पंपकीन सीड्स, सनफ्लावर सीड्स, फ्रूट्स आदि रख सकते हैं।
पिकनिक पर अपने साथ भारी भरकम बर्तन ले जाने की बजाय डिस्पोजेबल बर्तन जरूर लेकर जाएं। ये आराम से कैरी तो कर ही सकते हैं। साथ ही इससे बर्तनों की साफ-सफाई का तामझाम नहीं फैलेगा। डिस्पोजेबल बर्तन का इस्तेमाल करने के बाद कहीं भी डस्टबीन में डिस्पोज कर सकते हैं।
पिकनिक पर बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए भी तो कुछ चाहिए। इसके लिए कुछ गेम्स लेकर जाएं। जैसे तंबोला, लूडो, कैरम, बैडमिंटन, चैस आदि। इससे बच्चों का मन भी बहलाने के साथ आप उनके साथ अच्छा समय भी बिता पाएंगे।
इस लेख में आपने बच्चों के साथ पिकनिक पर जाने के फायदों के बारे में जाना। साथ ही इस लेख में पिकनिक पर जाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, यह भी बताया गया है। तो, अब सोच क्या रहे हैं आप भी बनाइए अपने बच्चों को पिकनिक पर ले जाने का प्लान।
0
Like
0
Saves
0
Shares
A