• Home  /  
  • Learn  /  
  • पॉलिएस्टर बेबी वाइप्स को कहें ‘नो मीन्स नो’ क्यों?
पॉलिएस्टर बेबी वाइप्स को कहें ‘नो मीन्स नो’ क्यों?

पॉलिएस्टर बेबी वाइप्स को कहें ‘नो मीन्स नो’ क्यों?

30 Aug 2022 | 1 min Read

Mousumi Dutta

Author | 387 Articles

जो लोग पहली बार माता-पिता बनते हैं, उनके मन में हजारों सवाल उठते हैं कि शिशु की देखभाल कैसे करें। शिशु का ख्याल रखने का यह मतलब नहीं कि सिर्फ खाने-पीने, वैक्सिनेशन देने, ब्रेस्टफीडिंग करवाने आदि का ही ध्यान रखें। इसके साथ आपको शिशु के बेबी प्रोडक्ट्स का भी ध्यान रखने की जरूरत होती है। कहने का यह मतलब है कि पॉलिएस्टर बेबी वाइप्स जैसी यूज एंड थ्रो करने वाली चीजों का भी ध्यान रखने की जरूरत होती है। 

सच तो यह है कि शिशु के लिए जब बेबी प्रोडक्ट्स खरीदने का समय आता है तो हमेशा नेचुरल चीजों से बने प्रोडक्ट्स ही खरीदने चाहिए। केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स बेबी के नाजुक स्किन के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। आप सोच रहे होंगे कि टेलकम पाउडर, बेबी क्रीम, बेबी लोशन जैसे चीजें ही सिर्फ प्रोडक्ट्स में शामिल हैं तो आप गलत हैं।

बेबी वाइप्स भी ऐसा बेबी प्रोडक्ट है जो पैराबेन, अल्कोहल और पॉलिएस्टर फ्री होना चाहिए। पॉलिएस्टर वाले वाइप्स का इस्तेमाल करने से बच्चों की नाजुक त्वचा में रैशेज हो सकते हैं।

बेबी वाइप्स क्या होता है? What is Baby wipes 

आप सोच रहें होंगे कि आखिर बेबी वाइप्स का क्या काम होता है?  बेबी वाइप्स  शिशु  के चेहरे या शरीर के अन्य हिस्सों को पोंछने के काम आता है। डायपर बदलने के समय प्राइवेट पार्ट्स की गंदगी या पसीना आदि को साफ करने के लिए, गर्मी के दिनों में पसीना पोंछने के लिए , बर्प करने के समय जो उल्टी करता है उसको साफ करने के लिए बेबी वाइप्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए खुशबू रहित, प्राकृतिक और सौम्य चीजों से बने वाइप्स का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

पॉलिएस्टर बेबी वाइप्स का इस्तेमाल क्यों नहीं करना चाहिए? Why you avoid Polyester based Baby wipes

क्या आपको पता है कि पॉलिएस्टर बेबी वाइप्स बचे हुए प्लास्टिक से बने होते हैं जो शिशुओं की त्वचा के लिए हानिकारक होते हैं। पॉलिएस्टर असल में वाटर रिपलेंट होते है, इसलिए यह त्वचा से नमी को पूरी तरह से सोख लेते हैं। इसलिए यह बच्चे की नाजुक त्वचा के संपर्क में आने पर शिशुओं में चकत्ते, जलन, लालिमा और संक्रमण का कारण बनते हैं।

अब तो आप समझ ही गए होंगे कि क्यों पॉलिएस्टर बेबी वाइप्स लेने की जगह पर आपको प्राकृतिक चीजों से बने बैम्बू बेबी वाइप्स खरीदने चाहिए। नेचुरल चीजों से बने वाइप्स में बैंबू वाइप्स भी आते हैं, जो बेबी स्किन के लिए बिल्कुल सुरक्षित होते हैं।

बैंबू बेबी वाइप्स क्या होता है? What is Bamboo Baby wipes

बैम्बू बेबी वाइप्स किन चीजों से बने होते हैं?/ चित्र स्रोत-फ्रीपिक

बैम्बू वाइप्स बांस से बनी मुलायम शीट्स से बनी होती हैं और प्राकृतिक रूप से प्राप्त की जाती हैं। इनका इस्तेमाल शिशु के शरीर के अंगों और चेहरे को सुरक्षित रूप से पोंछने के लिए किया जा सकता है। इनका उपयोग आमतौर पर डायपर बदलने और बच्चे के शरीर को पोंछने के दौरान किया जाता है।

क्यों बेबीचक्रा ऑर्गैनिक बैम्बू वाइप्स का इस्तेमाल करना चाहिए? Why uesd Organic Bamboo Baby wipes 

  • वे पॉलिएस्टर फ्री होते हैं।
  • इनमें एलोवेरा, बादाम का तेल और विटामिन ई जैसे प्राकृतिक तत्व होते हैं।
  • बच्चे की किसी भी त्वचा संबंधी समस्या और रैशेज को शांत करने में मदद करता है।
  • बच्चे की संवेदनशील त्वचा पर सुरक्षित रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि ये टॉक्सिन्स और केमिकल फ्री होते हैं।
  •  कपड़ों का इस्तेमाल करने के बजाय इसका इस्तेमाल करना बढ़िया विकल्प बनता है, जिन्हें नियमित रूप से लॉन्ड्रिंग की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि यह यूज एंड थ्रो होते हैं।
  • वाइप्स में 99% बांस का पानी होता है, जो पावरफूल एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है।

आशा करते हैं कि आप अब समझ ही गए होंगे कि क्यों पॉलिएस्टर बेबी वाइप्स को कहे ‘नो मीन्स नो’ और ऑर्गैनिक बैंबू बेबी वाइप्स को कहें हां। 

संबंधित लेख:

शिशुओं में घमौरी या डायपर रैशेज होने पर इस तरह चुनें बेबी वाइप्स

बच्चे के लिए बेस्ट बेबी वाइप्स का चुनाव कैसे करें?

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.