28 Jun 2022 | 1 min Read
Ankita Mishra
Author | 408 Articles
गर्भवती होने और न होने से जुड़ी कई भ्रांतियां फैली हुई हैं। इसी में एक मिथक शामिल है पीरियड के दौरान सेक्स करने से प्रेग्नेंसी नहीं होती है। अधिकांश लोगों का मानना है कि अगर माहवारी के दिनों में शारीरिक संबंध बनाया जाए, तो इससे गर्भवती होने की संभावना नहीं होती है। लेकिन, बता दें यह सच नहीं है।
पीरियड के दौरान सेक्स करने से प्रेग्नेंसी होती है या नहीं, इसी की जानकारी हम इस लेख में देंगे। साथ ही, पीरियड के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से क्या होता है, इस बारे में भी चर्चा करेंगे।
हां, बिल्कुल। अगर बिना गर्भनिरोधक व असुरक्षित तरीके से माहवारी के दिनों में शारीरिक संबंध बनाया जाए, तो पीरियड के दौरान सेक्स करने से प्रेग्नेंसी ठहर सकती है। इसकी संभावना बहुत ही कम है, लेकिन इससे इंकार नहीं किया जा सकता है कि पीरियड्स के समय सेक्स करना गर्भावस्था को शुरू कर सकता है।
पीरियड्स के दौरान कैसे हो सकती हैं प्रेग्नेंट? यह पूरी तरह से महिला के ओवुलेशन चक्र पर निर्भर कर सकता है। कई बार महिलाओं को बिना माहवारी के ही ब्लीडिंग होती है। जिसे अक्सर वे पीरियड्स समझ लेने की भूल कर सकती हैं। अगर इस दौरान वे बिना किसी गर्भनिरोधक के संबंध बनाती हैं, तो उनके गर्भवती होने की संभावना 90% तक बनी रह सकती हैं।
दूसरी तरफ, पीरियड्स की बात करें, तो माहवारी चक्र (Menstrual Cycle) का पहला दिन पीरियड के पहले दिन से शुरू होता है, जो अगले पीरियड आने तक चलता रहता है। इस पूरे चक्र में महिला के अंडाशय (Ovaries) से अंडे बाहर आने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है, जो पीरियड के दिनों में धीमी हो जाती है और धीरे-धीरे बढ़ने लगती है।
वहीं, दूसरी तरफ पुरुष का स्पर्म भी अंडाशय में 7 दिनों तक जीवित रह सकता है। यही वजह है कि पीरियड में संबंध बनाना गर्भावती होने के चांसेस को जरूर कम कर सकता है, लेकिन गर्भावस्था को रोक नहीं सकता है।
आम दिनों में अंडाशय से परिपक्व अंडो के निकलने की संभावना अधिक रहती है, जिससे गर्भ ठहरने के 90 से 95% संभावना बनी रह सकती है। वहीं, पीरियड के दौरान अंडाशय से अंडो के आने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। ऐसे में इस दौरान सेक्स करने से प्रेग्नेंसी की संभावना लगभग 9% तक बनी रह सकती है।
अगर पीरियड के दौरान सेक्स करने से प्रेग्नेंसी नहीं चाहती हैं, तो सबसे बेहतर और सुरक्षित उपाय है गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करना। इस दौरान पुरुष साथी जहां कंडोम का इस्तेमाल कर सकते हैं, वहीं महिलाएं गर्भनिरोधक दवाओं का सेवन कर सकती हैं।
इसके अलावा, अगर पीरियड के दौरान असुरक्षित तरीके से सेक्स करते हैं, तो आपातकालीन उपाय के तौर पर डॉक्टर की सलाह पर आपातकालीन गर्भनिरोधक (Emergency Contraception) का सेवन किया जा सकता है। आपातकालीन गर्भनिरोधक के तौर पर डॉक्टर निम्नलिखित सुझाव दे सकते हैं।
ध्यान रखें कि अगर अभी गर्भवती नहीं होना चाहती हैं और पीरियड्स के समय सेक्स करना है, तो गर्भनिरोधकों को इस्तेमाल जरूर करें। कुछ महिलाएं पीरियड सेक्स को सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक पसंद करती हैं, लेकिन इस दौरान भी सावधानी बरतनी जरूरी है। ताकि आने वाली गर्भावस्था नियोजित व स्वस्थ हो।
0
Like
0
Saves
0
Shares
A