• Home  /  
  • Learn  /  
  • Masturbation during pregnancy: प्रेगनेंसी में मास्टरबेशन करना क्या सही है?
Masturbation during pregnancy: प्रेगनेंसी में मास्टरबेशन करना क्या सही है?

Masturbation during pregnancy: प्रेगनेंसी में मास्टरबेशन करना क्या सही है?

1 Sep 2022 | 1 min Read

Mousumi Dutta

Author | 387 Articles

प्रेगनेंसी के दौरान ऐसे बहुत सारे सवाल हैं, जिनको लेकर प्रेगनेंट महिला के मन उलझन बना रहता है। ऐसे ही उलझनों में से एक विषय है सेक्स, जिसको लेकर वो न तो किसी को पुछ पाती है और न सुलझा पाती हैं। वह यह नहीं समझ पाती कि प्रेगनेंसी में मास्टरबेशन सही है या नहीं। तो फिर चलिए आज आप ही के सवाल को लेकर चर्चा करते हैं।

पहली प्रेगनेंसी में आप अपने अनुभवों और दूसरों के अनुभवों से बहुत कुछ सिखती हैं। आप अपने सवालों के लिए ऑनलाइन सर्च भी करती हैं पर बहुत बार जवाब आपको संतुष्ट नहीं कर पाती है। प्रेगनेंसी में मास्टरबेशन करना माँ और विकसित बच्चा के लिए सेफ है या नहीं।

इसका जवाब बिल्कुल सिंपल है। मास्टरबेशन एक स्वाभाविक, सामान्य क्रिया है। जब तक आपकी गर्भावस्था में कोई कॉम्प्लिकेशन न हो, गर्भावस्था के दौरान हस्तमैथुन करना ठीक है। यहां आपको और क्या पता होना चाहिए, आगे जानते हैं।

क्या प्रेगनेंसी में मास्टरबेशन करना सेफ है। Is it safe to masturbate during pregnancy in Hindi?

सच तो यह है कि प्रेगनेंट होने पर सेक्स की इच्छा चली नहीं जाती है। हाँ, कुछ महिलाओं में लिबिडो बढ़ जाती है तो कुछ में कम हो जाती है। इसका एकमात्र दोषी है हॉर्मोनल चेंजेज। जैसे-जैसे प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन का लेबल बढ़ता है, सेक्सुशल एपिटाइट बढ़ जाता है।

इसके उल्टा भी होता है, कुछ महिलाओं को लगता है कि उन्हें सेक्स या हस्तमैथुन में कोई दिलचस्पी नहीं है। यह मतली और उल्टी, थकावट और उनकी इच्छा को मार देती है। इसलिए रूची न होना भी नॉर्मल है। कुछ महिलाओं को सेक्स या हस्तमैथुन के दौरान ऑर्गैज्म तक पहुंचने के बाद हल्की ऐंठन महसूस होने लगती है। यह कॉन्टैक्शन या संकुचन से संबंधित है, और यह ब्रेक्सटन-हिक्स संकुचन को ट्रिगर कर सकती है, एक प्रकार का अनियमित गर्भाशय संकुचन जो बाद में बंद हो जाता है।

अगर आपको प्रीमैच्योर डिलीवरी का रिस्क है तो ऑर्गैज्म लेबर के संभावना को बढ़ा सकता है। लेकिन जो महिलाएं हाई-रिस्क में नहीं हैं, उनके लिए सेक्स और ऑर्गेज्म ठीक है।

प्रेगनेंसी में मास्टरबेशन/चित्र स्रोत: पिक्सेल

प्रेगनेंसी में मास्टरबेशन करने के फायदे। Benefits of Masturbation during pregnancy in Hindi

कई महिलाओं को प्रेगनेंसी में मास्टरबेशन करने पर टेंशन से राहत मिलती है। शरीर और मन अच्छा महसूस करता है। जैसे-जैसे पेट का आकार बढ़ता है, सेक्स एन्जॉय करना मुश्किल हो जाता है, ऐसे समय यह बहुत मदद करता है। 

कुछ मेल पार्टनर्स को गर्भावस्था के दौरान सेक्स को लेकर चिंता होती है कि कहीं इससे अपने साथी या बच्चे को चोट पहुंचान दे। ऐसे में आप दोनों के लिए आपसी हस्तमैथुन एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

कुछ महिलाओं को लगता है कि प्रेगनेंसी में मास्टरबेशन उनके बदलते शरीर का पता लगाने का अच्छा तरीका होता है। प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में जो बदलाव होते हैं, उसके साथ कंफर्टेबल रहना अच्छा विकल्प होता है।

प्रेगनेंसी मे मास्टरबेशन करने से आपको अगर अच्छा फिल होता है तो बहुत अच्छी बात है-

  • मॉर्निंग सिकनेस
  • पीठ के निचले हिस्से में दर्द
  • साइटिका
  • पैर में सूजन

इसके अलावा एक बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि डिवाइस या सेक्स टॉयज का इस्तेमाल करने से क्रैम्प यह निम्नलिखित समस्याएं हो रही हैं तो न करें-

  • वाटर ब्रेक होना
  • ब्लीडिंग होना
  • प्रिमैच्योर लेबर का खतरा होना
  • लो-लाइंग प्लेसेंटा होना 

मास्टरबेट करने के बाद सेक्स टॉयज को साफ करने के साथ अपने प्राइवेट पार्ट्स का हाइजिन मेंटेन करना बहुत जरूरी होता है। जैसा कि आप जानते हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान स्किन बहुत सेंसिटिव हो जाती है, इसलिए केमिकल फ्री बॉडी वाश का ही इस्तेमाल करना चाहिए। मॉइश्चराइजिंग बेबी वाश नेचुरल चीजों से बना होने के कारण शिशु से लेकर बड़े सब इसका इस्तेमाल टेंशनफ्री हो कर सकते हैं।

प्रेगनेंसी में मास्टरबेशन कब नहीं करना चाहिए। When should masturbation be avoided during pregnancy in Hindi

कुछ मामलों में, आपका डॉक्टर आपको गर्भावस्था के दौरान सेक्स करने से मना कर सकता है। वह ये हैं-

  • प्रीटर्म लेबर का खतरा हो या पहले ऐसे हो चुका हो
  • प्लेसेंटा प्रीविया या अक्षम गर्भाशय ग्रीवा (incompetent cervix) डायग्नोस किया गया हो
  • वजाइनल ब्लीडिंग हो रहा हो

डॉक्टर से अच्छी तरह से समझ ले किन-किन कंडिशन्स में सेक्स नहीं कर सकते हैं, वह पेनिट्रेटिव हो या नॉर्मल हो। अब आप समझ गईं होगीं कि यदि कॉम्प्लिकेशन्स कम है, हेल्दी प्रेगनेंसी है तो प्रेगनेंसी में मास्टरबेशन, सेक्स और ऑर्गैज्म सेफ और नॉर्मल है।

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.