• Home  /  
  • Learn  /  
  •  Priyanka Chopra ने पहली बार दिखाया Malti का चेहरा, जानें प्रियंका और निक के पेरेंटिंग स्टाइल में क्या है अनोखापन
 Priyanka Chopra ने पहली बार दिखाया Malti का चेहरा, जानें प्रियंका और निक के पेरेंटिंग स्टाइल में क्या है अनोखापन

 Priyanka Chopra ने पहली बार दिखाया Malti का चेहरा, जानें प्रियंका और निक के पेरेंटिंग स्टाइल में क्या है अनोखापन

31 Jan 2023 | 1 min Read

Mousumi Dutta

Author | 387 Articles

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का दीदार करने के लिए फैंस एक साल से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार 30 जनवरी 2023, सोमवार को प्रियंका ने अपनी बेटी मालती मैरी का पब्लिक एपियरंस हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार के इंवेंट में करवा ही दिया। उसके पहले तक वह दूसरे सेलेब्स की तरह अपनी बेटी का चेहरा इमोजी से ढककर रखती थीं, तो क्या उनकी पेरेंटिंग स्टाइल भी पुराने जमाने की पेरेंटिंग करने के तरीकों की तरह ही है। चलिए इस के बारे में मशहूर अदाकारा  प्रियंका चोपड़ा का क्या है कहना जानते हैं।

प्रियंका ने अपनी बेटी का चेहरा ढककर रखने के स्टाइल को देखकर शायद फैंस सोच रहे थे कि उनकी पेरेंटिंग में पुराने जमाने के पेरेंटिंग की झलक होगी। लेकिन आप यह जानकर आश्चर्य हो जाएंगे कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स की पेरेंटिंग स्टाइल में कितना नयापन है। उनको सोच कितनी आधुनिक है। 

पिछले साथ जनवरी में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के माध्यम से बेटी को जन्म दिया था। सोशल मीडिया लिली सिंह के साथ एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि पेरेंट्स के तौर पर वह दोनों किस तरह के पेरेंट है और न्यू पेरेंट के तौर पर उनका पेरेंटिंग गोल या स्टाइल क्या है। लिली के साथ उनकी किताब बी ए ट्रायंगल: हाउ आई वेंट फ्रॉम बीइंग लॉस्ट टू गेटिंग माई लाइफ इनटू शेप के बारे में बातचीत के दौरान, प्रियंका ने न्यू पेरेंट के रूप में अपनी विचार सबके साथ शेयर किया था।

प्रियंका और निक जोनस का पेरेंटिंग स्टाइल। Parenting Style of Priyanka Chopra and Nick Jones

बेटी की परवरिश: यह तो सभी को पता है कि  प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सरोगेसी की मदद से बेटी मालती को जन्म दिया है। मालती के जन्म के बाद से ही प्रियंका को बहुत तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। नन्ही परी को जन्म के बाद से 100 दिनों तक इंटेंसिव केयर यूनिट में रहना पड़ा था। बेटी के जन्म की खबर को इंस्टाग्राम में बड़े ही इमोशनल तरीके से प्रियंका और निक जोनस ने शेयर किया था।

हर माँ की तरह ही वह भी अपनी बेटी की सेहत, उसकी जरूरतें और पालन- पोषण पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं। उनकी जिंदगी की प्राथमिकता मालती है। 

पेरेंटिंग स्टाइल में आधुनिकता:  यह तो सच है प्रियंका का दिल भी हर माँ की तरह अपनी बेटी के धड़कनों के साथ धड़कता है। लेकिन उनके पेरेंटिंग स्टाइल को लेकर जो आधुनिकता की पहचान दी है,वह काबिले तारीफ है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का पेरेंटिंग स्टाइल/चित्र स्रोत: इंस्टाग्राम

उनका कहना है कि अपनी सपनों, इच्छाओं, डर और परवरिश के तरीकों को वह कभी बेटी पर थोपना नहीं चाहती हैं। उनका मानना है कि बच्चे माता-पिता से नहीं बल्कि माता-पिता के माध्यम से आते हैं। 

प्रियंका का माँ के रूप में रोल–  देसी गर्ल प्रियंका का माँ के रूप में भूमिका दूसरी आम माँ से थोड़ी अलग है। उनका मानना है कि माँ की भूमिका बेटी के जीवन को आकार देना होता है। बच्चे माँ के माध्यम से अपना जीवन खोजने और बनाने के लिए आते हैं। इसलिए पेरेंट का कर्तव्य होता है उनको जीवन को रूप देने में सहायता करना होता है।

प्रियंका का माँ के रूप में भूमिका/चित्र स्रोत: इंस्टाग्राम

डैड के रूप में निक जोन्स-  पिता के रूप में निक जोनस का रियेक्शन अनोखा था। उन्होंने एक साक्षात्कार में बताया था कि मालती मैरी चोपड़ा जोनस का उनके जीवन में आना वह मैजिकल फीलिंग जैसा था। 

प्रियंका और निक जोनस के पेरेंटिंग स्टाइल, न्यू पेरेंट्स को यह सीख देते हैं कि माता-पिता को बच्चों को खुद के सपनों के उड़ानों को पूरा करने में सहायता करनी चाहिए। पेरेंट्स को कभी भी अपने सपनों का बोझ बच्चों पर नहीं देना चाहिए। 

पेरेंटिंग टिप्स: इसके साथ ही न्यू पेरेंट्स को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि वह जब भी अपने बच्चों को लेकर बाहर जाएं सनस्क्रीन और लिप बाम लगाना न भूलें। 

 इसके साथ ही बेटी हो या बेटा पेरेंट्स का दायित्व होता है कि बच्चों की सेहत के साथ-साथ उनकी त्वचा के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चीजों का भी अच्छी तरह से ध्यान रखें जैसे कि बेबी वाइप्स। बेबी वाइप्स स्किन फ्रेंडली होने के साथ-साथ केमिकल और टॉक्सिन फ्री होने चाहिए।

आशा करते हैं कि प्रियंका और निक जोनस का आधुनिक पेरेंटिंग स्टाइल आपके बहुत पसंद आएगा। 

संबंधित लेख:

23 बॉलीवुड सेलेब पेरेंट्स जैसे पठान हीरो शाहरुख खान, सोनम कपूर, प्रियंका जैसे पेरेंट्स के इंस्पिरेशनल कोट्स

7 पेरेंटिंग क्वालिटी ‘पठान’ हीरो शाहरुख खान को बनाता है सबसे कूल और प्यारा फादर

Fit Father: बॉलीवुड के सुपर फिट डैड, जिन्होंने बदल दी है फिटनेस की परिभाषा

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने वायु की नई तस्वीर के साथ अपने पेरेंटिंग स्टाइल का किया खुलासा

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.