23 Mar 2022 | 1 min Read
Ankita Mishra
Author | 279 Articles
त्वचा की देखभाल के साथ ही गर्मी में हाथ-पैर की देखभाल करनी भी जरूरी होती है। दरअसल, गर्मियों के मौसम में त्वचा संबंधी परेशानियां आम हो जाती हैं। इसी वजह से गर्मी के दिनों में रूखे हाथ-पैर की समस्या होने लगती है। ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए हम पर यहां पर गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू उपाय बता रहे हैं। यहां बताए गए घरेलू उपायों में सभी सामग्रियां आसानी से घर व रसोईघर में मिल सकती है।
गर्मियों के मौसम में त्वचा संबंधी परेशानियां कम करने के लिए नीचे बताए गए घरेलू उपायों को अपना सकती हैं। ये उपाय गर्मी में हाथ-पैर की देखभाल करने में मददगार हो सकते हैं।
गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू उपाय के रूप में नारियल तेल का उपयोग किया जा सकता है। इसमें प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइजिंग गुण होता है, जो त्वचा को बेहतर तरीके से नमी प्रदान करने में मदद कर सकता है।
इस्तेमाल का तरीका- नहाने से 2 घंटे पहले या सोने के पहले रूखी त्वचा पर गुनगुना नारियल तेल लगाकर 5 मिनट तक मसाज करें।
पपीते का इस्तेमाल भी गर्मी में हाथ-पैर की देखभाल के लिए किया जा सकता है। दरअसल, पपीते के छिलके, गूदे व बीज में मॉइस्चराइजर गुण होते हैं, जो गर्मी के दिनों में रूखे हाथ-पैर की समस्या को कम करने में मददगार हो सकते हैं।
इस्तेमाल का तरीका- एक पके पपीते के टुकड़े का पेस्ट बनाएं। फिर उसे रूखे हाथ-पैर पर लगाएं। 20 मिनट बाद बाद सादे पानी से धो लें।
गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू उपाय करना चाहते हैं, तो इसमें अंडा व जैतून तेल मददगार हो सकते हैं। अंडे की जर्दी में मौजूद फॉसविटिन (Phosvitin) नामक प्रोटीन सूर्य की हानिकारक किरणों से हुई त्वचा की क्षति को कम कर सकता है, वहीं जैतून के तेल में एसेंशियल फैटी एसिड (EFAs) होते हैं, जो त्वचा की गहराई में समाकर उसे नमी देने में मदद कर सकते हैं।
इस्तेमाल का तरीका- दो अंडों की जर्दी में एक चम्मच जैतून का तेल अच्छे से मिलाएं। फिर इस मिश्रण को हाथों-पैरों पर लगाएं। 20 मिनट बाद नहा लें सादे पानी से धो लें।
ग्लिसरीन का उपयोग विभिन्न कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाने में किया जाता रहा है। इसके पीछे की वजह है इसमें छिपा हुआ प्राकृतिक मॉइस्चराइजिंग गुण। यही वजह है कि ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से गर्मी में हाथ-पैर की देखभाल करने में मदद भी मिल सकती है।
इस्तेमाल का तरीका- गर्मी के दिनों में रूखे हाथ-पैर की त्वचा पर सीधे तौर पर ग्लिसरीन लगाएं सकते हैं।
गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू उपाय कच्चे दूध और बादाम पाउडर से बने स्क्रब का इस्तेमाल किया जा सकता है। एक तरफ दूध में त्वचा को हाइड्रेट करने का गुण होता है, तो वहीं दूसरी तरफ बादाम के तेल को एक प्राकृतिक एमोलिएंट के रूप में भी जाता है। इस वजह से यह कच्चे दूध व बादाम का यह मिश्रण त्वचा को मुलायम बनाने के साथ ही उसकी रंगत में भी निखार ला सकता है।
इस्तेमाल का तरीका- आधा कप कच्चा दूध में एक चम्मच बादाम का पाउडर मिलाएं। फिर स्क्रब करके त्वचा को धो लें।
गर्मी के दिनों में रूखे हाथ-पैर की समस्या को कम करने में शहद के गुण भी मददगार हो सकते हैं। अध्ययनों के अनुसार, शहद में प्राकृतिक मॉइस्चराइजिंग प्रभाव होता है, जो गर्मियों के मौसम में त्वचा संबंधी परेशानियां कम कर सकता है। यह त्वचा की खोई नमी को लॉक करने में मदद कर सकता है।
इस्तेमाल का तरीका- रूखी त्वचा के लिए घरेलू उपाय में शहद का इस्तेमाल सीधे तौर पर ही करें। इसे सीधे तौर पर हाथों व पैर की त्वचा पर लगा सकती हैं। फिर 20 मिनट बाद सादे पानी से धो लें।
रूखी त्वचा के लिए घरेलू उपाय में एवोकाडो ऑयल का भी इस्तेमाल भी शामिल किया जा सकता है। दरअसल, एवोकाडो एसेंशियल ऑयल विभिन्न पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। यह त्वचा की अंदरूनी परत में आसानी से समा भी सकता है। इसी वजह से यह रूखे, बेजान व कटे-फटे हाथों-पैरों की त्वचा को मुलायम बना सकता है।
इस्तेमाल का तरीका- दो चम्मच एवोकाडो ऑयल में एक चम्मच पानी मिलाकर इसे हाथों व पैरों पर लगाएं।
एलोवेरा जेल में त्वचा में नमी को बनाए रखने वाला मॉइस्चराइजिंग प्रभाव पाया जाता है। इसी वजह से एलोवेरा जेल का इस्तेमाल रूखी, बेजान व कटी-फटी त्वचा को हाइड्रेट करने में किया जा सकता है। इससे गर्मी के दिनों में रूखे हाथ-पैर की समस्या से निजात भी मिल सकती है।
इस्तेमाल का तरीका- दिन में कम से कम तीन बार हाथ व पैर की त्वचा पर एलोवेरा जेल लगाएं।
रूखी त्वचा के लिए घरेलू उपाय की अगली जानकारी में पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल भी शामिल है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। दरअसल, वैसलीन या पेट्रोलियम जेली में लंबे समय तक त्वचा को हाइड्रेटेड करने वाला हुमेक्टेंट (Humectant) प्रभाव होता है। इसी वजह से यह त्वचा में लंबे समय तक कोमल बनाए रखने में मदद कर सकता है।
इस्तेमाल का तरीका- दिन में दो बार गर्मी के मौसम में हाथों व पैरों पर पेट्रोलियम जेली यानी वैसलीन लगा सकती हैं।
ओट्स को भी रूखी त्वचा के लिए घरेलू उपाय में कारगर माना जा सकता है। इसका इस्तेमाल स्क्रब की तरह किया जा सकता है। इससे हाथों व पैरों की डेड स्किन को हटाने में मदद मिल सकती है, साथ ही त्वचा भी मुलायम बनी रह सकती है।
इस्तेमाल का तरीका- शहद या कच्चे दूध में ओट्स मिलाकर उसका स्क्रब तैयार करें। व सप्ताह में कम से कम दो बार इसका इस्तेमाल करें।
भाग-दौड़ भरी लाइफस्टाइल की वजह से गर्मी में हाथ-पैर की देखभाल करना एक मुश्किल काम हो सकता है। ऐसे में हम यह आशा करते हैं कि इस लेख में बताए गए गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू उपाय आपके लिए आसान और लाभकारी साबित होंगे।