गर्भावस्था के दौरान नारियल तेल के फायदे

गर्भावस्था के दौरान नारियल तेल के फायदे

8 Nov 2021 | 1 min Read

Medically reviewed by

Author | Articles

गर्भावस्था वह समय होता है जब शरीर में हार्मोनल बदलाव बहुत तेजी से होते हैं। जिसका असर गर्भवती महिला की त्वचा पर पड़ता है। गर्भावस्था में अपनी त्वचा की देखभाल के लिए आप प्राकृतिक तरीके भी अपना सकते हैं। जैसे कि नारियल तेल, क्योंकि नारियल तेल के कोई भी नुकसान नहीं होते है।

आइये जानते हैं गर्भावस्था के दौरान नारियल तेल कितना फायदेमंद है

  • नारियल तेल रूखी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना गुलाब जल के साथ नारियल तेल की कुछ बूंदों से अपने चेहरे पर मसाज करे।
  • पेट की मालिश के लिए नारियल तेल बहुत लाभदायक है। अक्सर प्रेगनेंसी में पेट में दर्द या मांसपेशियों में दर्द होता है। हल्के हाथों से नारियल तेल से पेट में मसाज करे। लेकिन मसाज करने के लिए डॉक्टर से सलाह अवश्य ले।
  • सर्दियों के दिनों में होंठ अक्सर फट जाते है। खासतौर से गर्भावस्था में तो होठ में बहुत ही रूखापन आ जाता है। इसलिए अपने होठों पर नारियल तेल अवश्य लगाएं।
  • नारियल तेल डेड स्किन को ठीक करने में भी काम आता है।
  • प्रेगनेंसी में स्किन संबंधी कई तरह की एलर्जी हो जाती है। जैसे कि सनबर्न होना, त्वचा पर दाग धब्बे होना। ऐसे में नारियल तेल का इस्तेमाल प्रोटेक्टिव लेयर की तरह काम करता है।
  • गर्भावस्था में थकान और सिरदर्द का असर आपकी त्वचा पर भी दिखाई देता है। नारियल तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों की वजह से यह त्वचा को तरोताजा रखता है।
  • नारियल तेल का इस्तेमाल पूरी तरह से नैचुरल है। नारियल तेल को आप ग्लिसरीन के साथ भी इस्तेमाल कर सकती है।
  • त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी नारियल तेल बहुत फायदेमंद है। गर्भावस्था के दौरान अक्सर बाल झड़ने लगते है। बालों को झड़ने से रोकने के लिए आप नारियल तेल के साथ एलोवेरा जेल मिलाकर मसाज करे।

तो यह थे गर्भावस्था के दौरान नारियल तेल के फायदे। लेकिन प्रेगनेंसी में किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले।

#garbhavastha #pregnancymustknow #momhealth

A

gallery
send-btn