• Home  /  
  • Learn  /  
  • बच्चों के लिए कपूर युक्त प्रोडक्ट हैं जहरीले, साबित हो सकता है जानलेवा
बच्चों के लिए कपूर युक्त प्रोडक्ट हैं जहरीले, साबित हो सकता है जानलेवा

बच्चों के लिए कपूर युक्त प्रोडक्ट हैं जहरीले, साबित हो सकता है जानलेवा

18 Jul 2022 | 1 min Read

Vinita Pangeni

Author | 549 Articles

बच्चों के लिए कपूर युक्त प्रोडक्ट जहरीले होते हैं। इतने जहरीले की अगर बच्चे ने गलती से इस प्रोडक्ट को छूने के मुंह के अंदर हाथ व उंगली डाल ली, तो यह उसके लिए प्राणघातक बन सकता है। इसी वजह से बच्चों के लिए प्रोडक्ट खरीदने से पहले हमेशा उसका लेबल पढ़ें #labelpadhomoms। चलिए, आगे विस्तार से जानते हैं कि कपूर युक्त प्रोडक्ट बच्चों के लिए जहरीले क्यों होते हैं और बाजार में इसके विकल्प के रूप में कौन-से प्रोडक्ट मौजूद हैं।

कपूर क्या है ? | What is Camphor in Hindi?

कपूर को कैम्फर और सिनामोमम कैम्फोरा (Cinnamomum camphora) कहा जाता है। यह टेरपीन (terpene) नामक ऑर्गेनिक कंपाउंड है, जो मोम की तरह सफेद व पारदर्शी दिखता है। इसे क्रीम, मलहम और लोशन में कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। बड़ों के लिए भले ही कपूर के फायदे अनेक हों, लेकिन बच्चों के लिए कपूर जहरीला होता है। 

इसकी गंध तेज होती है और यह त्वचा में अवशोषित हो जाता है। कपूर आमतौर पर वयस्कों के लिए भी तबतक सुरक्षित माना जाता है, जबतक इसका इस्तेमाल सही से किया जाए। वरना जैसे बच्चों में कपूर के साइड इफेक्ट दिखते हैं, वैसे ही बड़ों में भी दिख सकते हैं। 

बच्चों के लिए कपूर युक्त उत्पाद सुरक्षित क्यों नहीं हैं? | Why Camphor Products are not Safe for Children?

कैम्फर की तेज खुशबू और कपूर के गुण इसे बच्चों के लिए हानिकारक और जहरीला बनाते हैं। बच्चों की आदत होती है किसी भी चीज को मुंह पर डालने की या किसी चीज को छूने के बाद हाथ को मुंह पर डालने की। इसी वजह से यह बच्चों के लिए अच्छा नहीं होता है। डॉक्टर भी शिशुओं के लिए कपूर युक्त उत्पाद का इस्तेमाल न करने की सख्त हिदायत देते हैं।

  1. इसकी कम मात्रा भी बच्चे के शरीर में चली जाए, तो यह जहर का काम करता है।
  2. कपूर से बच्चों की त्वचा में जलन और लालिमा पैदा हो सकती है। कपूर जब खरोंच वाली या चोट वाली त्वचा पर लगता है, तो यह त्वचा में समाकर विषाक्तता का कारण बन सकता है।
  3. छोटे बच्चे मुंह में कपूर युक्त प्रोडक्ट डाल सकते हैं, जिससे विषाक्तता होने की आशंका ज्यादा रहती है।
  4. एक रिसर्च पेपर में लिखा है कि कपूर युक्त प्रोडक्ट के इंजेशन (खाने) के कारण बच्चों को दौरे आ सकते हैं
  5. एक अन्य अध्ययन में साफ तौर से लिखा है कि कैम्फर से बच्चे की मृत्यु तक हो सकती है।
  6. अगर इसे इनहेल यानी सूंघ लिया जाए, तो इससे बच्चों को सांस की बीमारी होने का खतरा रहता है।
  7. कपूर के सेवन से मतली या उल्टी हो सकती है और सबसे खराब स्थिति में दिमाग को क्षति पहुंच सकती है।
बच्चों के लिए कपूर युक्त प्रोडक्ट हैं खतरनाक | Camphor Products Are Dangerous For Kids in Hindi
बच्चों के लिए कपूर युक्त प्रोडक्ट हैं खतरनाक | Camphor Products Are Dangerous For Kids in Hindi

कितने साल की उम्र के बच्चे के लिए कपूर युक्त प्रोडक्ट सुरक्षित हैं? | At what age Camphor is Safe for a Child in Hindi?

2 साल से ऊपर के बच्चों के लिए आप कपूर युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे कम उम्र के बच्चे के शरीर में न तो कपूर युक्त प्रोडक्ट नहीं लगाना चाहिए और न ही इसकी सुगंध उनके नाक तक जानी चाहिए। साथ कपूर युक्त प्रोडक्ट को बच्चों से दूर रखें, ताकि वो इसे मुंह में न डाल लें।

दो साल से कम उम्र के बच्चे के लिए कपूर युक्त प्रोडक्ट का विकल्प | Camphor products alternative’s for Child in Hindi

अधिकतर दर्द, सर्दी-जुकाम और छाती की जमावट को दूर करने के लिए प्रोडक्ट में कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में बच्चों के लिए आप कपूर रहित प्रोडक्ट वेपर पैच का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सर्दी-जुकाम-छाती में जमावट, बंद नाक, बहती नाक सबसे छुटकारा दिला सकता है।

यह भी पढ़ेंवेपर पैच से मिनटों में मिलेगी सर्दी और बंद नाक से राहत

अगर बच्चे के कभी पेट में दर्द हो, तो उसके पेट में कपूर रहित टमी रोल ऑन लगा सकते हैं। इस टमी रोल ऑन से बच्चे का पेट दर्द एकदम ठीक हो जाएगा। साथ ही उसे कपूर से होने वाले नुकसान से भी बचाया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें – शिशु के पेट दर्द को कैसे शांत करें

कपूर उत्पादों से बच्चों को कैसे सुरक्षित रखें? | How to keep children safe from Camphor products?

अपने बच्चे को गलती से कपूर खाने से बचाने के कुछ तरीके नीचे बताए गए हैं –

  • पूजा के लिए इस्तेमाल होने वाले कपूर की गोलियों को पूजा घर में थोड़ी ऊंचाई पर रखें। ऐसा करने से बच्चे उस तक नहीं पहुंच पाएंगे। 
  • कपूर युक्त सफाई का सामान स्टोर रूम में बंद करके रखें या ऊंची सेल्फ पर रख दें।
  • विक्स वेपररब जैसे कैम्फर युक्त उत्पाद को बच्चों से दूर किसी दराज में लॉक करके रखें।
  • बच्चों को समझाएं कि किसी भी चीज को मुंह पर नहीं डालना चाहिए। खासकर कपूर युक्त उत्पाद के बारे में उन्हें शिक्षित करें।
  • कपूर आधारित उत्पादों को खाद्य और पेय पदार्थ के कंटेनरों में न डालें।

अगर बच्चा कपूर खा ले तो क्या करें? | What to do if a Child eats Camphor in Hindi?

कपूर खाने से या सूंघने से बच्चों को बीमारी होना, दौरे पड़ना, दिमाग को क्षति और मृत्यु तक हो सकती है। इसलिए, जब भी बच्चा कपूर खा ले, सूंघ ले या उसकी त्वचा पर कपूर लग जाए, तो तुरंत बच्चे को अस्पताल लेकर जाएं। 

बच्चों को कपूर वाले उत्पादों से बचाने की पूरी कोशिश करें। छोटी-सी लापरवाही भी बच्चों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसलिए, लेख में बताई गई सावधानियों का पूरा ध्यान रखें।

चित्र स्रोत – Freepik

#CareComesFirst #LabelPadhoMoms

संबंधित लेख –

यात्रा के दौरान बैग में ये बेबी सेफ प्रोडक्ट जरूर रखें
शिशु को डकार दिलाना क्यों जरूरी है
बच्चों की सांसों की दुर्गंध कैसे दूर करें

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.