• Home  /  
  • Learn  /  
  • वेपर पैच से बच्चों को सर्दी की परेशानी से मिलेगी राहत, मिनटों में खुलेगा बंद नाक
वेपर पैच से बच्चों को सर्दी की परेशानी से मिलेगी राहत, मिनटों में खुलेगा बंद नाक

वेपर पैच से बच्चों को सर्दी की परेशानी से मिलेगी राहत, मिनटों में खुलेगा बंद नाक

5 Jul 2022 | 1 min Read

Vinita Pangeni

Author | 549 Articles

बरसात के मौसम की शुरुआत होते ही बच्चों को सर्दी-बंद नाक की समस्या होने लगती है। इससे चुटकियों में राहत पाने के लिए बाजार में वेपर पैच मौजूद हैं। ये पैच कुछ ही देर में बच्चों की सर्दी, बंद नाक और बहती नाक को मात दे सकते हैं। क्या है वेपर पैच, किस तरह से वेपर पैच का उपयोग करें, यह सब हम इस लेख में बताएंगे। यहां वेपर पैच (Vapour patch) में क्या होना चाहिए, इसकी भी जानकारी मौजूद है।

क्या है वेपर पैच?

वेपर पैच (vapour patch) को आप इस तरह से समझ सकते हैं कि यह सभी औषधीय गुणों से भरपूर एक पाउच है। इसे बच्चों के आसपास चिपका देने से उसे सर्दी व नाक में होने वाली जमावट यानी बंद नाक से तुरंत राहत मिलती है। यह पैच करीब 8 घंटे तक शक्तिशाली रहता है। वेपर पैच के एक बॉक्स में करीब 5 पैच होते हैं। यह एक बार लगने वाले कोल्ड कफ को ठीक कर सकता है। 5 पैच को रोजाना रात के समय बच्चे के आसपास लगाने से वो 5 शांतिपूर्ण रातें बीता सकता है।

वेपर पैच में क्या विशेषताएं होनी चाहिए?

वेपर पैच (Vapour patch) में कुछ खासियत होना आवश्यक है। क्या हैं ये खासियत व विशेषताएं, आगे जानते हैं।

  • सबसे पहले कपूर रहित
  • 8 घंटे की प्रभावी राहत
  • 100% प्राकृतिक सामग्री
  • हैंडी और इस्तेमाल करने में आसान
  • बहती और भरी हुई नाक से तुरंत राहत (Instant relief from runny nose )
  • बाल रोग विशेषज्ञों के साथ मिलकर सह-निर्मित
बच्चों की सर्दी और बंद नाक के लिए वेपर पैच
बच्चों की सर्दी और बंद नाक के लिए वेपर पैच प्रभावी हो सकते हैं। स्रोत – पिक्सेल्स

बच्चों के लिए वेपर पैच में कौन-सी सामग्री होनी चाहिए?

वेपर पैच (vapour patch) में नीलगिरी का तेल और पेपरमिंट ऑयल होना चाहिए। यह तेल क्या काम करते हैं, इस लेख में आगे जानिए।

नीलगिरी का तेल – इसे तेल को अंग्रेजी में यूकेलिप्टस ऑयल कहा जाता है। नीलगिरी का तेल सिरदर्द को कम कर सकता है। इसमें एंटीवायरल और रोगाणुरोधी गुण होते हैं। यह सांस संबंधी समस्याओं से भी सुरक्षा दे सकता है। बस वेपर पैच में इसकी मात्रा बच्चों के अनुरूप होनी चाहिए। 

पेपरमिंट ऑयल – यह एक प्राकृतिक डिकॉन्गेस्टेंट तेल है। मतलब यह नाक  में होने वाली जमावट को खोलने का काम करता है। बहती नाक से भी तुरंत राहत देता है (instant relief from runny nose)। साथ ही इससे बच्चे को होने वाले बुखार से राहत दिला सकता है। यही नहीं, कई बार बच्चे को होने वाले सर्दी से भी लड़ता है।

यह दोनों तेल बच्चे को सर्दी-जुकाम-खांसी-बंद नाक, इन सबसे राहत देने के लिए काफी है। सर्दी-बंद नाक की वजह से बच्चे की नाक और आसपास के हिस्से शुष्क हो गए हैं, तो आप ऑर्गेनिक नारियल तेल उसकी त्वचा पर लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें – नारियल तेल में क्या होना चाहिए?

वेपर पैच का इस्तेमाल कैसे करें?

रात के समय बच्चे की नाक को मुलायम बेबी वाइप्स से अच्छे से पोंछ दें। उसके बाद कमरे में इस पाउच को काटकर लगा देने से बच्चा सुबह बेहतर स्थिति में उठेगा।

यह भी पढ़ें – बेबी वेट वाइप्स कैसे होने चाहिए?

बच्चों के लिए वेपरब (vaporub for babies) का इस्तेमाल कुछ लोग करते हैं। लेकिन ध्यान दें कि इन वेपररब में कैम्फर यानी कपूर होता है। यह कपूर बच्चे की नाजुक त्वचा में जलन पैदा कर सकता है। इसलिए वेपर पैच का इस्तेमाल करना सुरक्षित होगा। प्राकृतिक वेपर पैच में कोई कपूर नहीं होता है, कोई पेट्रोलियम जेली नहीं होती, कोई पैराफिन और रसायन व विषाक्त नहीं होते हैं।

मुख्य चित्र स्रोत – freepik

संबंधित लेख

बच्चे के पेट दर्द को कैसे ठीक करें?
बच्चे को डकार दिलाना क्यों जरूरी है?
बच्चे के लिए टैल्क पाउडर कैसा होना चाहिए?
बेबी वेट वाइप्स में क्या नहीं होना चाहिए?

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.