• Home  /  
  • Learn  /  
  •  Bipasha Basu और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी ‘बेटी देवी’ की नन्हीं यादों को संजोकर रखने के लिए बनवाया हैंड फीट कास्टिंग
 Bipasha Basu और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी ‘बेटी देवी’ की नन्हीं यादों को संजोकर रखने के लिए बनवाया हैंड फीट कास्टिंग

 Bipasha Basu और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी ‘बेटी देवी’ की नन्हीं यादों को संजोकर रखने के लिए बनवाया हैंड फीट कास्टिंग

28 Feb 2023 | 1 min Read

Mousumi Dutta

Author | 387 Articles

माता-पिता अपने बच्चे के हर पल को यादों को संजोकर रखना पसंद करते हैं, विशेष रूप से पहले साल की यादों को बार-बार देखना और जीना चाहते हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने भी अपने बेटी देवी  के पहले साल की यादों को सहेज कर रखने के लिए हैंड फीट कास्टिंग करवाया है, ताकि बेटी की नन्हीं यादों को संजोकर रख सके। बिपाशा बसु ने कहा भी है कि पेरेंट्स को खुद गिफ्ट देने के लिए यह बेस्ट आइडिया है।

बिपाशा बसु की बेटी के लिए जो हैंड फीट कास्टिंग करवाया, उसका एकमात्र उद्देश्य है, बेबी की नन्हीं यादों की एक टाइम कैप्सूल बनाना, जिसको आप जिंदगी भर जब चाहे देख सकते हैं, या यादों के पलों को बार-बार जी सकते हैं। हाल ही में बिपाशा बसु ने अपनी बेटी को लेकर एक क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेटी की यादों को जिंदगी भर सहेज कर रखने के लिए हैंड फीट कास्टिंग करवाया है ताकि वह जब चाहे उन नन्हें हाथ और पैरों की प्रतिकृति को छू सकें।

बिपाशा बसु ने दिल छू लेने वाला इंस्टाग्राम पर कैप्शन लिखा है कि देवी उनके जीवन के लिए आशीर्वाद की तरह है। वह अपनी बेटी की पहले साल की इन अनमोल यादों को सहेज कर रखना चाहती हैं, इसलिए भावना जसरा की मदद से बेटी की नन्हीं पैरों और हाथों का कास्टिंग करवाया है। 

अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसे और कौन-कौन से क्रिएटिव तरीकें हैं जिसका आप बेबी की पहले साल की यादों को संजोने के लिए ट्राई कर सकते हैं, तो सुझाव हमारे पास है। ये टिप्स आपको अपने बेबी की नन्हीं यादों को ‘यादों के पिंजरे’ में सजाने के नए आइडियाज देने में मदद करेंगे।

बिपाशा बसु के बेटी के लिए बनाए  हैंड फीट कास्टिंग की तरह और क्रिएटिव आइडियाज। New Creative Ways  to Document Your Baby First Year Like Bipasha Basu in Hindi

अगर आप भी बिपाशा बसु की तरह बेबी के पहले साल के यादों को लेकर एक क्रिएटिव बनाकर खुद को नायाब गिफ्ट देना चाहते हैं तो ज्यादा सोच विचार करने की जरूरत हम आपके लिए नायाब तरीके लेकर आ रहे हैं-

हैंड प्रींट और फूट प्रींट मोल्ड बनाइए- 

बिपाशा बसु की तरह बेबी की यादों को संजोने का तरीका-हैंड-फूट प्रींट
बिपाशा बसु की तरह बेबी की यादों को संजोने का तरीका-हैंड-फूट प्रींट मोल्ड/चित्र स्रोत:गुगल

हर माँ के लिए शिशु का पहली बार उंगलियों को पकड़ना या हाथों में हाथ रखने का स्पर्श, लात मारकर उठने का संकेत देना- ये सारे पल बड़े ही मनमोहक होते हैं। वह इनको यादों में संजोकर रखना पसंद करती है। इसलिए आप बेबी की पहली याद के रूप में हैंड प्रींट और फूट प्रींट मोल्ड को फ्रेम करवा सकते हैं।

मंथली ग्रोथ फोटो–  पहले साल में हर महीने में शिशु का कुछ न कुछ विकास होता रहता है, हर दिन वह नया-नया एक्टिविटी करता रहता है। इसको आप कैसे कैद करेंगे? सिंपल आइडिया है फोटो का कोलाज बनाइए। जिस तरह से बिपाशा बसु ने पहले पापा के रूप में करण सिंह ग्रोवर का पहला बर्थडे फोटो लिया है। वैसे ही आप हर अवसर और हर एक्टिविटी और ग्रोथ का फोटो एलबम भी बना सकते हैं।

बेबी को चिट्ठी लिखना-

बिपाशा बसु की तरह बेबी की यादों को संजोने का तरीका
बिपाशा बसु की तरह बेबी की यादों को संजोने का तरीका/ चित्र स्रोत: गुगल

क्यों अजीब लग रहा है? अपने बेबी को उसको लेकर आप हर दिन जो नया अनुभव कर रहे हैं, उसको लेकर चिट्ठी लिखिए। ये न सिर्फ आपके लिए यादों का बॉक्स होगा बल्कि आपके बेबी के लिए भी नायाब गिफ्ट होगा। वह भविष्य में अपने इन लेटर्स को पढ़कर अपने बचपन को फिर से जी सकता/सकती है। 

बेबी वीडियो बनाइए-  

बिपाशा बसु की तरह बेबी की यादों को संजोने का तरीका वीडियो लेना
बिपाशा बसु की तरह बेबी की यादों को संजोने का तरीका वीडियो लेना/चित्र स्रोत-गुगल

मम्मी-पापा के लिए बेबी के लिए वीडियो बनाना सबसे रोचक काम होता है। जब बेबी अजीब-अजीब-सी हरकतें करता/करती है तो उस पल का तुरंत वीडियो बना लें। आप पूरे साल बेबी के वीडियो क्लिप्स को ऐप की मदद से वीडियो मोनटाज बना सकते हैं।

कीपसेक बॉक्स बनाइए- 

आप बेबी के लिए एक कीपसेक बॉक्स बना सकते हैं, जिसमें आप बेबी की छोटी-छोटी पहली बार इस्तेमाल की गई चीजों को रख सकते हैं, जैसे कि पहला मोजा, पहला तौलिया, पहला नैपी, पहला ड्रेस वैगरह वैगरह।

अब तो आप समझ ही गए होंगे कि बिपाशा बसु की तरह अगर आप भी बेबी की पहले साल की यादों को सहेज कर रखना चाहते हैं तो ऐसे ही कुछ क्रिएटिव आइडिज के बारे में आपको सोचना होगा। इसके अलावा बेबी-केयर संबंधी और जानकारियों, प्रेगनेंसी से जुड़ी समस्याओं के समाधान, और पेरेंटिग संबंधित जानकारियों के लिए बेबीचक्रा ऐप या वेबसाइट को सब्सक्राइब करें और टेंशन फ्री होकर प्रेगनेंसी और पेरेंटिंग जर्नी को एन्जॉय करें।

एक्पर्ट टिप्स: अगर आप अपने बेबी के लिए बेबी केयर प्रोडक्ट्स खरीद रहे हैं तो लेबल देखना न भूलें और हमेशा नेचुरल चीजों से बने प्रोडक्ट्स ही बेबी के लिए खरीदें, जैसे कि-

बेबी वाटर वाइप्स

मॉइश्चराइजिंग क्रीमी बाथिंग बार

नरिशिंग बेबी मसाज ऑयल

नरिशिंग लिप बाम डुओ

संबंधित लेख:

बेटी को कैसे बड़ा करना चाहिए, जानें अभिषेक बच्चन की जुबानी

23 बॉलीवुड सेलेब पेरेंट्स जैसे पठान हीरो शाहरुख खान, सोनम कपूर, प्रियंका जैसे पेरेंट्स के इंस्पिरेशनल कोट्स

Priyanka Chopra ने पहली बार दिखाया Malti का चेहरा, जानें प्रियंका और निक के पेरेंटिंग स्टाइल में क्या है अनोखापन

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने वायु की नई तस्वीर के साथ अपने पेरेंटिंग स्टाइल का किया खुलासा

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.