Egg Freezing तकनीक के फायदे और लागत

Egg Freezing तकनीक के फायदे और लागत

22 Apr 2022 | 1 min Read

Vinita Pangeni

Author | 549 Articles

एग फ्रीज करने की तकनीक औसाइट क्रायोप्रिजर्वेशन (Oocyte Cryopreservation) कहलाती है। इस तकनीक के दौरान महिला के अंडों को सही उम्र में फ्रीज किया जाता है। इस आर्टिफिशियल प्रेग्नेंसी प्रक्रिया के तहत अंडे को फ्रीज करके महिलाएं भविष्य में आसानी से गर्भधारण कर सकती है। यह एग फ्रीजिंग प्रक्रिया एकदम सुरक्षित होती है

अधिक उम्र में गर्भधारण करने की सोचने वाली महिलाएं और फर्टिलिटी कम करने वाली स्वास्थ्य समस्या से गुजर रही महिलाएं, यह प्रक्रिया अपनाती हैं। आगे इस प्रकिया के बारे में विस्तार से जानिए।

एग फ्रीजिंग तकनीक क्या है?

एग फ्रीजिंग (egg freezing) तकनीक के समय डॉक्टर फर्टिलिटी दवाएं देकर महिला के अंडाशय में मौजूद अंडों को उत्तेजित (stimulate) करते हैं। 

फिर अल्ट्रासाउंड के माध्यम से अंडों को देखा जाता है, जब ये अंडे अच्छे से उत्तेजित हो जाते हैं, तो डॉक्टर इन्हें अंडाशय से निकालकर लिक्विड नाइट्रोजन में जमा देते हैं। यहां पूरी हुई एग फ्रीजिंग (egg freezing) तकनीक। 

आप इन फ्रीज किए हुए अंडे को लैब में सालाना या मासिक फीस देकर तब तक सुरक्षित रख सकती हैं, जबतक इन्हें इस्तेमाल में नहीं लाती हैं। 

कुछ साल बाद जब आप गर्भधारण करने का मन बना लेंगी, तब डॉक्टर इन फ्रीज किए हुए अंडों को नाइट्रोजन से निकालकर पहले की स्थिति में लाकर फिर पुरुष के शुक्राणु के साथ फर्टिलाइज किया जाएगा। इसके बाद महिला के इस फर्टिलाइज अंडे को गर्भ में स्थानांतरित किया जाता है।

एग फ्रीज करने की सही उम्र 

गर्भधारण करने की संभावना उम्र के साथ घटती जाती है। महिला की सबसे उपजाऊ 20 वर्ष से मध्य 20 की उम्र को माना जाता है। इसके बाद प्रजनन क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है। यह दर 35 साल के बाद तेज हो जाती है। इसी वजह से 20 से 35 की उम्र ही महिलाओं को एग फ्रीज करवाने के लिए अच्छी मानी जाती है। 

एग फ्रीज करने के फायदे

एग फ्रीजिंग (Egg Freezing) के फायदे में सबसे अहम अधिक उम्र में गर्भ धारण करना है। आगे इसी बारे में समझते हैं।

  • महिला बिना पार्टनर के साथ संबंध स्थापित किए भी गर्भधारण कर सकती है। इसके लिए महिला को डॉक्टर की मदद से किसी स्पर्म डॉनर या पार्टनर के शुक्राणु से अंडे को फर्टिलाइज करवाना होगा।
  • एग फ्रीज (egg freeze) कराने पर महिला भविष्य में व अधिक उम्र में मां बनने की चिंता से मुक्त हो सकती है। महिला आसानी से अधिक उम्र में अपने ही अंडों से गर्भवती हो सकती है।
  • महिला खुद किसी भी उम्र में गर्भधारण करने के साथ ही अपने अंडों को डोनेट करके अन्य महिलाओं को भी अधिक उम्र में गर्भधारण करने में मदद कर सकती हैं।
  • करियर संबंधी योजनाओं की वजह से 30 या 35 की उम्र में बच्चा प्लान नहीं कर सकती हैं, तो एग फ्रीज करवाकर अधिक उम्र में गर्भधारण करने की संभावना को बनाए रख सकती हैं।
  • एग फ्रीज करवाने से आगे कोई फर्टिलिटी संबंधी दिक्कत होने पर भी महिला आसानी से अंडों को फर्टिलाइज करवाकर माँ बन सकती हैं।
  • इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) में मदद कर सकता है। जी हां, लैब में इन अंडों को फर्टीलाइज करके गर्भ में ट्रांसफर किया जा सकता है।

एग फ्रीजिंग सफलता दर

एग फ्रीज प्रक्रिया की सफलता दर दो महत्वपूर्ण कारक पर निर्भर करती है। पहला कारक यह कि किस उम्र में एग फ्रीजिंग प्रक्रिया को अपनाया गया और दूसरा कि कितने एग फ्रीज करवाए हैं। 

एग फ्रीजिंग (egg freezing) प्रक्रिया से बच्चे होने की संभवाना 70 प्रतिशत तक तब होती है जब महिला 35 से कम उम्र में 10 अंडे स्टोर कर लेती है। 35 से ऊपर की उम्र में यह सफलता दर पाने के लिए 20 अंडे और 40 की उम्र में 35 अंडे फ्रीज करने पड़ सकते हैं

भारत में एग फ्रीजिंग प्रक्रिया में कितना खर्च होता है? 

भारत में एग फ्रीजिंग प्रक्रिया में खर्च (egg freezing cost in india) इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस शहर में और कौन-से क्लीनिक जा रहे हैं। हर शहर और क्लीनिक की फीस अलग होती है। 

अगर एक अंदाजन कीमत बताई जाए, तो महिला के शरीर से अंडों को निकालने के लिए 50 हजार से एक लाख तक का खर्च हो सकता है। उसके बाद एग फ्रीज करने और स्टोर करने की फीस अलग हो सकती है। कुछ क्लीनिक अंडे को स्टोर करने की सालाना फीस लेते हैं और कुछ मासिक। यह खर्च सालाना 40 से 50 हजार हो सकता है। 

आप एग फ्रीजिंग तकनीक के बारे में सोच रही हैं, तो इस जानकारी को हासिल करने के बाद एक बार डॉक्टर से एग फ्रीजिंग संबंधी जोखिम और अपनी शारीरिक स्थिति के बारे में खुलकर बात करें। अगर आप हमसे कुछ सवाल करना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स के माध्यम से हम तक अपने सवाल पहुंचा सकते हैं।

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.