• Home  /  
  • Learn  /  
  • 7 हेल्दी जूस रेसिपी प्रेग्नेंट वुमन और बेबी दोनों को रखेंगे फिट एंड हेल्दी
7 हेल्दी जूस रेसिपी प्रेग्नेंट वुमन और बेबी दोनों को रखेंगे फिट एंड हेल्दी

7 हेल्दी जूस रेसिपी प्रेग्नेंट वुमन और बेबी दोनों को रखेंगे फिट एंड हेल्दी

8 Jun 2022 | 1 min Read

Vinita Pangeni

Author | 549 Articles

प्रेग्नेंसी को स्वस्थ रखने के लिए शरीर को काफी मात्रा में तरल की आवश्यकता पड़ती है। इस जरूरत को पूरा करने के लिए पानी के अलावा कुछ फ्रूट जूस मदद कर सकते हैं। कौन-से जूस गर्भवती महिला पी सकती है, यह लेख में आगे जानते हैं। यहां गर्भावस्था के लिए हेल्दी जूस के नाम के साथ ही उनके फायदे और रेसिपी भी बताई गई है।

गर्भावस्था के लिए हेल्दी जूस और जूस की रेसिपी

संतरे का जूस 

संतरे का रस विटामिन सी का समृद्ध स्रोत है। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट युक्त है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है। शरीर में द्रव के स्तर को संतुलित रखने के लिए इसमें सोडियम और पोटैशियम होता है। साथ ही ऑरेंज जूस में भ्रूण के मस्तिष्क को विकसित करने के लिए इसमें विटामिन-बी6 और फोलेट होता है।

कैसे बनाएं ऑरेंज जूस

  • अपनी हथेली से एक से दो संतरे को कुछ सेकेंड के लिए टेबल काउंटर में रोल करें। 
  • इतना करने के बाद संतरे को छीलकर चार भागों में बांट लें।
  • अब ग्राइंडर या जूसर में इसे ब्लेंड कर दें। अगर यह सूखा लगे, तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं।
  • अगर आपको संतरे का पल्प नहीं चाहिए, तो उसे छान लें।

गाजर का जूस

गाजर बीटा-कैरोटीन का समृद्ध स्रोत है। इससे माँ और भ्रूण की दृष्टि बेहतर होती है। यह ब्लड सर्कुलेशन में मदद कर सकता है और मांसपेशियों में होने वाली ऐंठन कम हो सकती है। प्रेग्नेंसी में होने वाले कब्ज से राहत दिलाने में गाजर सहायक हो सकता है।

कैसे बनाएं गाजर का जूस

  • सबसे पहले गाजर को धोकर अच्छे से साफ कर लें।
  • अब गाजर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और ब्लेंडर या जूसर में डालें।
  • ब्लेंडर को सुचारू रूप से चलने के लिए उसमें थोड़ा-सा पानी मिलाएं।
  • बस इसे छानकर या पल्प के साथ ही पी लें। 

अनार का जूस

अनार का जूस फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-के और पॉलीफेनॉल घटक पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व कब्ज, एनीमिया, हड्डियों और मस्तिष्क के लिए क्रमश: फायदेमंद होते हैं। अनार कैलोरी की आवश्यकताओं को पूरा करके आपको हाइड्रेटेड रखता है।

कैसे बनाएं अनार का जूस 

  • सबसे पहले अनार को धोकर उसके दानों को निकाल लें।
  • अनार के दानों को एक ब्लेंडर में डाल दें।
  • अब इन्हें तब तक पीसें जब तक वो ब्लेंड न हो जाए।
  • फिर जूस को छलनी से छानकर गिलास में निकाल लें।
गर्भावस्था के लिए अनार का जूस/ स्रोत – पिक्साबे

अमरूद का जूस

विटामिन सी से भरपूर अमरूद का जूस चयापचय और प्रतिरक्षा में सुधार कर सकता है। यह रक्तचाप के स्तर को संतुलित करके गर्भपात का खतरा व शिशु का समय से पहले होने वाले जन्म से बचाव कर सकता है। इसे जेस्टेशनल डायबिटीज के लिए भी अच्छा माना गया है।

कैसे बनाएं अमरूद का जूस

  • अमरूद को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब एक ब्लेंडर में थोड़ा पानी डालकर इसे पीस लें। 
  • फिर इसे छन्नी से छानकर रस निकाल लें।
  • आप चाहें, तो इसमें स्वाद के लिए नींबू के रस की बूंदें और शहद मिला सकते हैं। 

नींबू का जूस

नींबू का जूस विटामिन-सी से भरपूर है। यह गर्भवती महिला को संक्रमण और  फ्लो से बचा सकता है। इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ ही यह पाचन शक्ति को बेहतर कर सकता है। पूरे दिनभर तरोताजा रहने के लिए आप इस जूस का सेवन कर सकते हैं।

कैसे बनाएं नींबू का जूस

  • नीबू को दो भागों में काट लें। 
  • अब इन्हें निचोड़ कर रस निकाल लें।
  • इस रस को एक गिलास पानी में मिलाकर पी लें। 
  • आप चाहें तो स्वाद के लिए इसमें शहद या हल्का सेंधा नमक मिला सकते हैं। 

सेब का जूस 

सेब के फायदे अनेक हैं। इसमें फ्लेवोनोइड्स और फाइटोकेमिकल्स जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। ये शरीर के टॉक्सिन को खत्म करता है। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो एनीमिया से बचाव कर सकता है। यही नहीं, इसमें विटामिन-सी भी होता है, जो गर्भावस्था के लिए अच्छा माना गया है। इससे इम्यूनिटी को बढ़ाने और इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है।

कैसे बनाएं सेब का जूस

  • सबसे पहले सेब को अच्छे से धो लें। 
  • अब सेब का छिलका छीलकर सेब को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • फिर हल्का पानी डालकर इसे मैश कर लें।
  • महीन पीसने के बाद इसे छानकर पी लें।

अनानास का जूस

अनानास में ब्रोमेलैन के रूप में प्राकृतिक ब्लड थिनर होता है। इसमें मौजूद मैग्निशियम हड्डियों को मजबूत करने और विटामिन बी-1 मांसपेशियों के कार्य को बेहतर कर सकता है। इस जूस की खुशबू से गर्भवती का मूड भी बेहतर हो सकता है।

कैसे बनाएं अनानास का जूस

  • अनानास को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • थोड़े-से पानी के साथ इस टुकड़ों को ब्लेंड कर लें। 
  • अब एक छन्नी से इसे छान लें। 
  • छन्नी से छानकर ऊपर से पुदीने की पत्तियां और काला नमक डालकर इसे सर्व करें। 

गर्भावस्था में फलों का जूस पीना पौष्टिक होता है, लेकिन इसमें प्राकृतिक चीनी की अधिकता होती है। इसलिए जूस का सेवन सीमित मात्रा में करें। जूस पीने के बजाय साबुत फलों का सेवन करें। इससे आपको फाइबर सहित सभी पोषक तत्व मिलेंगे।

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.