• Home  /  
  • Learn  /  
  • गर्भावस्था में सेब खाने के फायदे और नुकसान
गर्भावस्था में सेब खाने के फायदे और नुकसान

गर्भावस्था में सेब खाने के फायदे और नुकसान

22 Feb 2022 | 1 min Read

Vinita Pangeni

Author | 549 Articles

प्रेग्नेंसी के समय शरीर को सामान्य समय से ज्यादा पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इसकी पूर्ति करने के लिए कई तरह के फलों को आहार में शामिल करने के लिए कहा जाता है। इन फलों में सेब का नाम भी शामिल है। सेब पोषक तत्वों से समृद्ध होता है, लेकिन कुछ लोगों के मन में यह डर रहता है कि इससे आने वाले शिशु को नुकसान तो नहीं पहुंचेगा। इस डर को दूर करने के लिए प्रेग्नेंसी में सेब खाने के फायदे और नुकसान जानिए।

क्या प्रेग्नेंट महिलाओं का सेब खाना सुरक्षित है?

गर्भावस्था के समय रोजाना एक मध्यम आकार के सेब का सेवन करना सुरक्षित माना जाता है। इसमें फाइबर, पोटैशियम, विटामिन-ए और सी की अच्छी मात्रा होती है। फाइबर कब्ज की समस्या से, विटामिन ए आंखों की कमजोरी और पोटैशियम उच्च रक्तचाप की परेशानी को कम करता है।

गर्भावस्था में सेब के फायदे

सेब के सेवन से गर्भावस्था में होने वाली छोटी-छोटी समस्याओं को दूर रखने में मदद मिल सकती है। क्या हैं प्रेग्नेंसी के दौरान सेब खाने के फायदे, यह नीचे विस्तार से बताया गया है।

1. इम्यूनिटी बूस्ट करे – गर्भावस्था के समय महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। इससे जल्दी बीमार होने का जोखिम बना रहता है। ऐसे में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए सेब का सेवन करना अच्छा रहेगा। दरअसल, सेब में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है, इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है।

2. मधुमेह से बचाव- प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज की समस्या से बचने में सेब सहायता कर सकता है। इस संबंध में किए गए शोध की मानें, तो सेब में एंटी डायबिटिक गुण होता है। यह गुण ब्लड शुगर को संतुलन में रख कर मधुमेह की शिकायत को बढ़ने से रोकता है।

Apple in pregnancy

3. श्वास संंबंधी समस्या से राहत – सेब के फायदे श्वसन संबंधित समस्याओं में भी हो सकते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक, सेब में पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड कंपाउंड होते हैं। ये ब्रॉन्कियल यानी सूक्ष्म श्वासनलिका और फेफड़ों की कार्यक्षमता में सुधार करते हैं । इससे अस्थमा की समस्या से भी बचा जा सकता है।

4. पाचन क्रिया में सुधार – प्रेग्नेंसी के समय खाद्य पदार्थ ठीक से नहीं पचते, जिससे कब्ज की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसको दूर करने और पाचन क्रिया को सुधारने में सेब के लाभ देखे जाते हैं। दरअसल, सेब में भरपूर फाइबर होता है। फाइबर को खाना पचाने और पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए जाना जाता है। इससे कब्ज की समस्या भी ठीक हो सकती है।

5. एनीमिया से राहत – गर्भावस्था के समय एनीमिया होना काफी आम है। इस परेशानी को सेब के सेवन से कुछ कम किया जा सकता है। रिसर्च बताते हैं कि एनीमिया मुख्य रूप से आयरन की कमी के कारण होता है। आयरन कुछ मात्रा में सेब से मिल सकता है, क्योंकि सेब आयरन से समृद्ध होता है। इस तरह सेब एनीमिया से राहत दिलाता है।

6. हृदय को स्वस्थ रखे – प्रेग्नेंसी में सेब के फायदे, हृदय को भी हो सकते हैं। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, सेब में पॉलीफेनोल कंपाउंड की अच्छी मात्रा होती है। यह हृदय से जुड़ी समस्याओं को उत्पन्न होने से रोकता है। इससे हृदय को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

healthy apples for pregnancy

गर्भावस्था के दौरान सेब के नुकसान

प्रेग्नेंसी के समय सेब खाने के कई फायदे होते हैं। लेकिन इसे अधिक मात्रा में खाने पर कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। सेब के नुकसान कुछ इस तरह हैं :

  • गर्भावस्था में सेब के सेवन से कुछ महिलाओं को गैस की समस्या हो सकती है।
  • इस समय सेब के ज्यादा सेवन से वजन बढ़ सकता है, जिसे प्रसव के बाद कम करना मुश्किल हो जाता है।
  • कुछ महिलाओं को इसे खाने के बाद पेट में दर्द और ऐंठन हो सकती है।

प्रेग्नेंसी में किसी भी खाद्य पदार्थ को सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए। इसलिए कोई गर्भवती पहली बार आहार में सेब को शामिल कर रही है, तो एक बार डॉक्टर से परामर्श करें। साथ ही इसे लेने के बाद किसी तरह का हानिकारक असर दिखाई दे, तो इसका सेवन रोक कर तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करें।

#momhealth #diet #apple #garbhavastha

A

gallery
send-btn

Related Topics for you

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.