• Home  /  
  • Learn  /  
  • गर्भावस्था में वजन कितना होना चाहिए? कम-ज्यादा वजन से क्या होता है?
गर्भावस्था में वजन कितना होना चाहिए? कम-ज्यादा वजन से क्या होता है?

गर्भावस्था में वजन कितना होना चाहिए? कम-ज्यादा वजन से क्या होता है?

3 Jun 2022 | 1 min Read

Vinita Pangeni

Author | 549 Articles

प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ना सामान्य है। लेकिन बहुत-सी बातों के चलते इस समय यह याद रखना मुश्किल हो जाता है कि कब-कितना वजन बढ़ना चाहिए। वास्तव में इस दौरान आपके और आपके बच्चे के स्वास्थ्य के पैमाने से वजन पर नजर बनाए रखना कहीं अधिक महत्वपूर्ण होता है। इसलिए गर्भावस्था में वजन कितना होना चाहिए, इसकी जानकारी आवश्यक है।

गर्भावस्था में बहुत अधिक या बहुत कम वजन बढ़ने से माँ व बच्चे दोनों को जन्म के बाद कई समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादातर मामलों में आप अपने गर्भावस्था के वजन को नियंत्रण में रखने के लिए बहुत कुछ कर सकती हैं। यहां हम प्रेग्नेंसी वेट गेन चार्ट और गाइडलाइंस के बारे में बता रहे हैं। यहा चार्ट वेट गेन कैलकुलेटर की तरह काम करेगा। चलिए, लेख में आगे बढ़ते हैं।

प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ना क्यों जरूरी है? | गर्भावस्था में वजन ज्यादा बढ़ने या कम होने से क्या होता है?

गर्भस्थ शिशु को पर्याप्त पोषण देने और स्तनों के लिए पर्याप्त दूध को बनाने के लिए गर्भावस्था में वजन बढ़ना महत्वपूर्ण है। दरअसल, दूध उत्पादन में लगभग 1000-1500 कैलोरी लगती है। 

गर्भावस्था में सही वजन न बढ़ने व कम वजन होने से बहुत छोटे व कम वजन वाले शिशु का जन्म होता है। बहुत छोटे पैदा हुए शिशु में स्तनपान शुरू करने में कठिनाई हो सकती है। यही नहीं, उसे जल्दी बीमार होने का खतरा रहता है और उसके विकास में देरी हो सकती है।

गर्भावस्था में अनुशंसित (recommended) मात्रा से अधिक वजन बढ़ने से ज्यादा बड़े शिशु का पैदा होता है। इससे प्रसव संबंधी जटिलताएं, सिजेरियन डिलीवरी और बचपन में मोटापा हो सकता है। अनुशंसित मात्रा से अधिक वजन बढ़ने से गर्भावस्था के बाद महिला के वजन में वृद्धि हो सकती है, जिससे मोटापा हो सकता है।

इसलिए, आगे हम  गर्भावस्था में वजन बढ़ने से संबंधी चार्ट हम लेख में आगे दे रहे हैं। यह गर्भावस्था के प्रत्येक महीने के लिए आपको आदर्श वजन बढ़ने का अनुमान देता है।

गर्भावस्था के दौरान वजन कितना बढ़ना चाहिए? | प्रेग्नेंसी वेट गेन चार्ट

गर्भावस्था के दौरान आपका कितना वजन बढ़ना चाहिए यह गर्भावस्था से पहले आपके बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) पर आधारित होता है। बीएमआई वजन और ऊंचाई से गणना की जाने वाली शरीर में वसा का एक उपाय है। 

प्रेग्नेंसी में कितना वेट गेन करना चाहिए, यह गर्भ में कितने बच्चे हैं उसपर निर्भर करता है। आगे हमने सिंगल प्रेग्नेंसी और डबल प्रेग्नेंसी दोनों से संबंधित प्रेग्नेंसी वेट गेन चार्ट दिया है।

एकल प्रेग्नेंसी वेट गेन चार्ट : 

गर्भावस्था के पहले का बॉडी मास इंडेक्स (BMI)कितना अतिरिक्त वजन बढ़ाएं
अंडरवेट  – 18.5 से कम13-18.5 किलो
नॉर्मल वेट – 18.5 से 24.911-16 किलो
ओवर वेट – 25 से 29.97-11 किलो
मोटापा – 30 या उससे ज्यादा5-9 किलो
वेट गेन कैलकुलेटर

जुड़वां प्रेग्नेंसी वेट गेन चार्ट :

गर्भावस्था के पहले का बॉडी मास इंडेक्स (BMI)कितना अतिरिक्त वजन बढ़ाएं
अंडरवेट  – 18.5 से कम22-27 किलो
नॉर्मल वेट – 18.5 से 24.918.5 से 24.9
ओवर वेट – 25 से 29.925 से 29.9
मोटापा – 30 या उससे ज्यादा30 या उससे ज्यादा
वेट गेन कैलकुलेटर
गर्भावस्था में वजन कितना होना चाहिए - वेट गेन कैलकुलेटर और वेट गेन चार्ट से कैसे वजन नापें
प्रेग्नेंसी में वजन चेक करती महिला – स्रोत – पिक्सेल्स

गर्भावस्था में वजन बढ़ाने के लिए क्या कदम उठा सकते हैं?

गर्भावस्था में वजन बढ़ाने के लिए आप कुछ इस तरह के कदम उठा सकती हैं – 

  • साबुत अनाज, सब्जियां, फल, कम वसा वाले डेयरी और लीन प्रोटीन से भरपूर संतुलित आहार लें। यूं तो गर्भावस्था के दौरान अधिकांश खाद्य पदार्थ खाने के लिए सुरक्षित होते हैं, लेकिन आपको कुछ खाद्य पदार्थों के साथ सावधानी बरतने या उनसे बचने की आवश्यकता होगी।
  • गर्भावस्था में महिलाओं को दूसरी तिमाही के दौरान प्रतिदिन लगभग 340 अतिरिक्त कैलोरी और तीसरी तिमाही में प्रतिदिन लगभग 450 अतिरिक्त कैलोरी की आवश्यकता होती है। पहली तिमाही में किसी अतिरिक्त कैलोरी की आवश्यकता नहीं होती है। इस आवश्यकता पर ध्यान दें।
  •  कोल्ड ड्रिंक, डेजर्ट में पाए जाने वाले शर्करा और तले हुए खाद्य पदार्थ, फुल क्रीम दूध और वसायुक्त मांस में मौजूद ठोस वसा को सीमित करें।
  • हल्की शारीरिक गतिविधियां करते रहें।

वजन बढ़ने का कारण क्या है? | गर्भावस्था में वजन कहां-कहां बढ़ता है ?

गर्भावस्था में वजन तो बढ़ता है, लेकिन यह सिर्फ भ्रूण का वजन नहीं होता है। ना ही गर्भावस्था के दौरान आपका अधिकांश वजन फैट होता है। यहां बताया गया है कि 16 किलोग्राम कैसे गर्भावस्था में महिला के शरीर में जुड़ते हैं। 

शिशु3.5 किलो
प्लेसेंटा1 से 1.5 किलो
एमनियोटिक फ्लूड 1 से 1.5 किलो
ब्रेस्ट टिश्यू 1 से 1.5 किलो
ब्लड सप्लाई2 किलो
फैट स्टोर्स2.5 से 4 किलो
गर्भाशय की वृद्धि1 से 2.5 किलो
वेट गेन चार्ट

गर्भावस्था में महिला का वजन कितना चाहिए, यह आप ऊपर बताए गए वेट गेन चार्ट की मदद ले सकते हैं। यह चार्ट एक तरीके से वेट गेन कैलकुलेटर की तरह काम करता है। आप इस वेट गेन कैलकुलेटर और बताए गए टिप्स की मदद से प्रेग्नेंसी में स्वस्थ वजन हासिल कर सकती हैं।

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.