• Home  /  
  • Learn  /  
  • International Women’s Day 2022 : 5 भारतीय महिला सेलिब्रिटी जिन्होंने बच्चों को लिया गोद
International Women’s Day 2022 : 5 भारतीय महिला सेलिब्रिटी जिन्होंने बच्चों को लिया गोद

International Women’s Day 2022 : 5 भारतीय महिला सेलिब्रिटी जिन्होंने बच्चों को लिया गोद

2 Mar 2022 | 1 min Read

Vinita Pangeni

Author | 549 Articles

समय के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस लोगों के लिए मिसाल बनती जा रही हैं। उनकी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि निजी जीवन में किए जा रहे काम के भी लोग कायल हो रहे हैं। जी हां, सालों पहले एडॉप्शन माता-पिता न बन पाने के बाद अपनाया जाने वाला आखिरी विकल्प हुआ करता था। लेकिन, आज बॉलीवुड एक्ट्रेस की वजह से लोग इस पुराने और दकियानूसी ख्याल से बाहर निकल चुके हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मिसाल बनकर गरीब और बेसहारा बच्चों को गोद ले रही हैं। कुछ एक अभिनेत्रियों ने तो बच्चा गोद लेने के लिए कानूनी जंग तक लड़ी है। चलिए, इस महिला दिवस ऐसी ही बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में बात करते हैं, जिन्होंने समाज में एक नई उम्मीद जगाई है।

1. रविना टंडन – Raveena Tandon


गोद लेने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस में सबसे पहला नाम रवीना टंडन का आता है। यह काम उन्होंने महज 21 वर्ष की उम्र में किया था। 21 साल की रविना ने सन् 1994 में 8 साल की छाया और 11 साल की पूजा को गोद लिया था। उसके बाद साल 2004 में अनिल थड़ानी से शादी करने के बाद उन्होंने दो बच्चों को जन्म दिया, एक लड़की और एक लड़का। इस लिहाज से रविना चार बच्चों की माँ हैं। छाया और पूजा की अब शादी हो चुकी है और रविना नानी भी बन गई हैं। एक इंटरव्यू में रविना ने बताया था कि छाया और पूजा उनकी दोस्त जैसी हैं।

2. सुष्मिता सेन – Sushmita Sen


बच्चे को गोद लेने की चर्चा होते ही जुबान पर सुष्मिता सेन का नाम तो आता ही आता है। साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीत चुकीं सुष्मिता सेन ने दो बेटियों को गोद लिया। एक बेटी को उन्होंने साल 2000 में गोद लिया था, जिसका नाम रेने है। इस समय सुष्मिता खुद महज 25 साल की थीं।

दूसरी बेटी अलिशा को बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने साल 2010 में गोद लिया। दूसरी बार लड़की एडॉप्शन में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। दरअसल, हिंदू एडॉप्शन एंड मेंटेनेंस एक्ट के तहत अगर एक बेटी को गोद ले रखा है, तो दोबारा लड़की को गोद नहीं लिया जा सकता। इस नियम के खिलाफ आवाज उठाते हुए सुष्मिता सेन ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कानूनी जंग जीतकर दूसरी बेटी अलिशा को गोद लिया।

3. नीलम कोठारी – Neelam Kothari


इल्जाम, खुदगर्ज और अग्निपथ जैसी फिल्मों के लिए जानी जाने वाली नीलम कोठारी ने भी एक बेटी को गोद लिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलम ने टीवी एक्टर समीर सोनी से शादी के बाद बेटी को गोद लिया था। यह बात साल 2013 की है। इन्होंने अपनी बेटी का नाम अहाना रखा था। अभी नीलम अपना पसंदीदा ज्वेलरी डिजाइनिंग का काम कर रही हैं और अपनी बच्ची व पति के साथ खुशी-खुशी जिंदगी जी रही हैं।

4. मंदिरा बेदी – Mandira Bedi


बच्चे को गोद लेने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस की लिस्ट में मंदिरा बेदी का नाम भी शामिल है। अपनी फिटनेस डाइट के लिए सुर्खियों बटोरने वाली मंदिरा बेदी ने साल 2020 में अपने पति राज कौशल के साथ मिलकर तारा को गोद लिया है। भले ही मंदिरा बेदी का पहले से ही 9 साल का बेटा था, फिर भी उन्होंने अपने परिवार को पूरा करने के लिए एक बेटी गोद लेने की इच्छा जाहिर की। मंदिरा के पति राज कौशल भी बेटी गोद लेने के लिए तैयार हो गए। तो इस तरह मंदिरा ने तारा को गोद दिया।

5. सनी लियोनी – Sunny Leone


बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस सनी लियोनी ने भी अपने पति डेनियल के संग एक बच्ची को गोद लिया है। सनी लियोनी ने 21 महीने की लड़की को महाराष्ट्र से गोद लिया और उसका नाम निशा कौर रखा। उसके बाद इस कपल ने सरोगेसी से जुड़वां लड़कों को जन्म दिया। अब सनी लियोनी और डेनियल के तीन बच्चे हैं। सभी एकसाथ कभी पार्क में घूमते हुए, तो कभी किसी शॉपिंग मॉल में स्पॉट होते रहते हैं।

इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने तो यह साबित कर दिया है कि बच्चे को दिल से अपनाने से भी रिश्ते उतने ही गहरे होते हैं, जितने उन्हें जन्म देने से। देशभर में मिसाल कायम करने वालीं इन बॉलीवुड हस्तियों की तरह ही हम सबको भी आगे बढ़कर बच्चों को गोद लेने और उन्हें अच्छा भविष्य देने की तरफ एक कदम उठाना चाहिए।

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.