• Home  /  
  • Learn  /  
  • महाराष्ट्र के 7 बेस्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन | Best Holiday Destinations In Maharashtra
महाराष्ट्र के 7 बेस्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन | Best Holiday Destinations In Maharashtra

महाराष्ट्र के 7 बेस्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन | Best Holiday Destinations In Maharashtra

10 Jun 2022 | 1 min Read

Ankita Mishra

Author | 409 Articles

हॉलिडे डेस्टिनेशन की खोज कर रहे हैं, तो जनाब एक बार महाराष्ट्र में हॉलिडे डेस्टिनेशन (Best Holiday Destinations In Maharashtra) का आनंद भी लिया जा सकता है। महाराष्ट्र में बेस्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन (Best Places to Visit in Maharashtra) के तौर पर आपको लोनावला, माथेरान, महाबलेश्वर जैसे खूबसूरत जगहों का जिक्र मिल सकता है। यहां हम आपको ऐसे ही महाराष्ट्र में बेस्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन (Best Holiday Destinations In Maharashtra) की लिस्ट बता रहे हैं। 

यहां पर आप इन हॉलिडे डेस्टिनेशन तक कैसे जाएं, कहां रूकें और किन-किन स्थानों पर घूमने का आनंद ले सकते हैं, इससे जुड़ी सारी जानकारी पढ़ेंगे। 

महाराष्ट्र में बेस्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन (Best Holiday Destinations In Maharashtra)

1. माथेरान (Matheran) 

महाराष्ट्र में बेस्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन
माथेरान (Matheran) / चित्र स्रोतः गूगल

माथेरान को भारत का सबसे छोटा हिल स्टेशन (Smallest Hill Station In India) भी कहा जाता है। यही खास वजह है कि महाराष्ट्र में बेस्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन (Best Holiday Destinations In Maharashtra) में सबसे पहला नाम माथेरान का ही आता है। माथेरान के अलावा, इसके आप-पास भी बहुत सी लुभावनी जगहें हैं, जहां पर गर्मियों के दिनों का आनंद लिया जा सकता है। यहां पर ट्रेकिंग किया जा सकता है। 

खासतौर पर गारबेट पठार को ट्रेकिंग का सबसे अच्छा प्लेस माना जाता है। इसके अलावा, हनीमून पॉइंट से लुइसा पॉइंट घाटी तक भी लोग खासतौर पर ट्रेकिंग करने के लिए जाते हैं। 

माथेरान में घूमने के स्थान – पैनोरमा पॉइंट, इको पॉइंट, वन ट्री हिल पॉइंट, चार्लोट लेक, अलेक्जेंडर पॉइंट, प्रबल फोर्ट और हनीमून हिल

माथेरान में रहने के स्थान – फॉर्च्यून पार्क लेक सिटी, द बाइक सूरज प्लाजा, रॉयल ट्यूलिप नवी मुंबई

माथेरान कैसे जाएं – 

हवाई मार्ग से – छत्रपति शिवाजी इंटरनेशल एयरपोर्ट

रेल द्वारा – नेरल रेलवे स्टेशन, यहां से आप टॉय ट्रेन के जरिए भी माथेरान जा सकते हैं या इच्छानुसार शेयरिंग टैक्सी भी बुक कर सकते हैं। 

2. अलीबाग (Alibaug)

महाराष्ट्र में बेस्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन
अलीबाग (Alibaug) / चित्र स्रोतः गूगल

महाराष्ट्र में बेस्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन (Best Holiday Destinations in Maharashtra) में अगला नाम अलीबाग का है। अगर भीड़-भाड़ और भाग-दौड़ भरी लाइफस्टाइल से एक अच्छा ब्रेक लेना चाहते हैं, तो महाराष्ट्र के अलीबाग की सैर कर सकते हैं। अलीबाग घूमने के लिए शांतिपूर्ण स्थान माना जाता है। यह शहर लोगों की शोरगुल से दूर समुद्र तटों के आवाजों और चिड़ियों की चहक से गूंजती रहती है। यही खास वजह है कि हॉलिडे डेस्टिनेशन में अलीबाग को जरूर शामिल करें। 

अलीबाग में घूमने के स्थान – अलीबाग बीच, नागांव बीच, कोलाबा किला, अक्षी बीच, कनकेश्वर वन, वारसोली बीच, मांडवा बीच।

अलीबाग में रहने के स्थान – एकोस्टे सी ब्रीज विला, रैडिसन ब्लू रिजॉर्ट एंड स्पा, होटल रविकिरण

अलीबाग कैसे जाएं – 

हवाई मार्ग से – छत्रपति शिवाजी इंटरनेशल एयरपोर्ट या मुंबई एयरपोर्ट 

रेल द्वारा – रोहा रेलवे स्टेशन या मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से बस की सवारी से अलीबाग जा सकते हैं। 

3. महाबलेश्वर (Mahabaleshwar)

महाराष्ट्र में बेस्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन
महाबलेश्वर (Mahabaleshwar) / चित्र स्रोतः गूगल

महाराष्ट्र में बेस्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन (Best Holiday Destinations In Maharashtra) में महाबलेश्वर भी शामिल है। महाबलेश्वर में न सिर्फ बड़ी-बड़ी हरी-भरी पहाड़ियां हैं, बल्कि यहां का वातावरण भी बहुत शांत और शीतल है। साथ ही, अगर नई-नई शादी हुई है, तो यहां पर हनीमून का प्लान भी बना सकते हैं। 

महाबलेश्वर में घूमने के स्थान – महाबलेश्वर मंदिर, मोरारजी कैसल, वेन्ना झील, प्रतापगढ़, मेप्रो गार्डन, तपोला, लिंगमाला जलप्रपात, लॉडविक पॉइंट।

महाबलेश्वर में रहने के स्थान – मिराया होटल, होटल रेनफॉरेस्ट, होटल अशोक

महाबलेश्वर कैसे जाएं – 

हवाई मार्ग से – पुणे एयरपोर्ट 

रेल द्वारा – वाथर और पुणे रेलवे स्टेशन या फिर वाशी, दादर ईस्ट या सायन से स्थानीय बसों के जरिए भी यहां पर पहुंचा जा सकता है।

4. लोनावाला (Lonavala)

महाराष्ट्र में बेस्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन
लोनावाला (Lonavala) / चित्र स्रोतः गूगल

महाराष्ट्र में हॉलिडे डेस्टिनेशन (Best Places to Visit in Maharashtra) में शामिल लोनावाला एक ऐसा नाम है, जहां पर वीकेंड का प्लान बनाया जा सकता है। यह जगह गर्मियों के दिनों में बहुत ठंडी और शांत रहती है। यहां पर फैमिली व दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए आ सकते हैं और बड़े-बड़े झरनों का आनंद ले सकते हैं। 

लोनावाला में घूमने के स्थान – टाइगर्स लीप, लोनावाला झील, राजमाची वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, कोरेगढ़ फोर्ट, अमृतंजन पॉइंट, भाजा केव्स

लोनावाला में रहने के स्थान – होटल वुडलैंड, फेयरफील्ड बाय मैरियट पुणे खराडी, रेजीडेंसी सरोवर पोर्टिको

लोनावाला कैसे जाएं – 

हवाई मार्ग से – लोहगांव और पुणे एयरपोर्ट 

रेल द्वारा – लोनावाला रेलवे स्टेशन 

5. इगतपुरी (Igatpuri)

महाराष्ट्र में हॉलिडे डेस्टिनेशन (Best Places to Visit in Maharashtra)
इगतपुरी (Igatpuri) / चित्र स्रोतः गूगल

इगतपुरी महाराष्ट्र में हॉलिडे डेस्टिनेशन (Best Places to Visit in Maharashtra) में शामिल एक ऐसी जगह हैं, जो पश्चिमी घाटों के बीच में स्थित है। यहां बड़े-बड़े पर्वत हैं, जिनके बीच यह शांत इलाका बसा हुआ है। यही वजह है कि यह स्थान प्रकृति प्रेमियों को बहुत आकर्षित करता है। 

इगतपुरी में घूमने के स्थान – धम्म गिरी विपश्यना ध्यान केंद्र, विहिगांव फॉल्स

इगतपुरी में रहने के स्थान – रेनफॉरेस्ट रिजॉर्ट एंड स्पा, ट्रॉपिकल रिट्रीट लक्जरी स्पा एंड रिजॉर्ट, मैंगो गेस्ट हाउस

इगतपुरी कैसे जाएं – 

हवाई मार्ग से – नागपुर एयरपोर्ट 

रेल द्वारा – इगतपुरी रेलवे स्टेशन 

6. नासिक (Nashik)

महाराष्ट्र में हॉलिडे डेस्टिनेशन (Best Places to Visit in Maharashtra)
नासिक (Nashik) / चित्र स्रोतः गूगल

महाराष्ट्र में बेस्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन (Best Holiday Destinations In Maharashtra) में शामिल नासिक धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां पर विभिन्न प्राचीन मंदिर और घाट हैं। साथ ही, यहां पर खूबसूरत वादियों का भी आनंद लिया जा सकता है। 

नासिक में घूमने के स्थान – रामकुंड, यॉर्क वाइनरी, सोमा वाइन विलेज, चंदन, सीता गुम्फा, कला राम मंदिर।

नासिक में रहने के स्थान – जिंजर होटल, द गेटवे होटल, पंचवटी होटल

नासिक कैसे जाएं – 

हवाई मार्ग से – छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट 

रेल द्वारा – नासिक रेलवे स्टेशन 

7. खंडाला (Khandala) 

महाराष्ट्र में हॉलिडे डेस्टिनेशन (Best Places to Visit in Maharashtra)
खंडाला (Khandala) / चित्र स्रोतः गूगल

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और एक्ट्रेस रानी मुखर्जी का गाना “चलती क्या खंडाला” शायद ही ऐसा कोई हो जिसने न सुना हो। तो बस अगर इस गाने में गुनगुनाए गए स्थान की सैर करना चहाते हैं, खंडाला के लिए अपना बैग पैक कर सकते हैं। इसके अलावा, महाराष्ट्र में बेस्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन (Best Holiday Destinations in Maharashtra) में खंडाला का नाम शामिल करने की एक और वजह है। यहां की जलवायु बहुत ही शांत होती है। यकीन मानिए ये जगह गर्मियों की सारी परेशानी मिनटों में दूर कर सकती है।

खंडाला में घूमने के स्थान – राजमाची फोर्ट, लोहागढ़ फोर्ट, बेडसे केव्स, विसापुर फोर्ट, कुन वॉटर फॉल्स, बुशी डैम और शूटिंग प्वाइंट।

खंडाला में रहने के स्थान – ट्रीबो ट्रेंड इंद्रलोक इन, ट्रीबो ट्रेंड फाइव एलिमेंट्स, फैबहोटल लक्मे एक्जीक्यूटिव एफसी रोड

खंडाला कैसे जाएं – 

हवाई मार्ग से – पुणे एयरपोर्ट

रेल द्वारा – लोनावाला रेलवे स्टेशन 

तो अगर आप यहां बताए गए किसी भी महाराष्ट्र में बेस्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन (Best Holiday Destinations In Maharashtra) पर जाना चाहते हैं, तो बस अपना बैग पैक करें और यहां की सैर करें। आप इन स्थानों पर एक हफ्ते से लेकर एक महीने तक रह सकते हैं। साथ ही, इनके आस-पास के हॉलिडे डेस्टिनेशन को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः

उत्तर भारत में 7 बेस्ट समर हॉलिडे डेस्टिनेशन

बच्चों को सिखाएं एनर्जी को सेफ करने के टिप्स

जयपुर के 7 बेस्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन

पुणे के 7 बेस्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन

A

gallery
send-btn

Related Topics for you

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.