20 Apr 2022 | 1 min Read
Vinita Pangeni
Author | 421 Articles
भले ही महिला कामकाजी हो या न हो, उसे अपनी गर्भावस्था के समय कहीं-न-कहीं जाना जरूर पड़ता है। ऐसे में गर्भवती महिला को कुछ चीजे अपने साथ हरदम लेकर चलना चाहिए। क्या हैं वो चीजें जो महिला को ट्रेवल के दौरान, ऑफिस के समय या पार्क में आसपास टहलते समय अपने प्रेग्नेंसी बैग में रखनी चाहिए? इस सवाल का जवाब एक्सपर्ट से आगे जानें।
हर महिला के लिए गर्भावस्था का अनुभव भले ही अलग हो, लेकिन कुछ सवाल एक जैसी होते हैं। जैसे कि प्रेग्नेंसी बैग (pregnancy bag) में क्या रखें। डॉक्टर पूजा, मैटरनल केयर और चाइल्ड न्यूट्रिशन एक्सपर्ट ने इसके बारे में खुलकर बेबीचक्रा से बात की। हम डॉक्टर पूजा के इंटरव्यू के कुछ अंश के जरिए इस सवाल का जवाब नीचे बिंदुओं के माध्यम से दे रहे हैं।
1. छाछ – प्रेग्नेंसी के समय महिला को हाइड्रेट रहने की जरूरत होती है। रिसर्च भी कहते हैं कि महिला को अधिक से अधिक तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिए। ऐसे में छाछ को महिला अपने प्रेग्नेंसी बैग (pregnancy bag) में कैरी कर सकती हैं। डॉक्टर पूजा ने भी गर्भवती महिलाओं के लिए छाछ को अच्छा बताया है।
2. मखाना – पेशे से मैटरनल केयर और चाइल्ड न्यूट्रिशन एक्सपर्ट पूजा बताती हैं कि मखाना भी कामकाजी महिलाओं को अपने बैग में रखना चाहिए। यह भी गर्भवती स्त्रियों को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है। मखाना अगर सादा पसंद नहीं है, तो उसे घी में भूनकर भी खाया जा सकता है।
इससे इसका स्वाद भी बढ़ता है और महिला को भरपूर पोषण व ऊर्जा भी मिल सकती है। रिसर्च के अनुसार, मखाना खाने से प्रेग्नेंसी और प्रेग्नेंसी के बाद की कमजोरी दूर हो सकती है। साथ ही शोध कहते हैं कि मखाना इम्यूनिटी को बढ़ावा दे सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं के बैग (pregnancy bag) में मखाना होना जरूरी है।
3. फल – शरीर को हाइड्रेट रखना हो या ऊर्जा प्रदान करनी हो, फल दोनों ही काम कर सकते हैं। बस तो गर्भवती महिलाओं के बैग में फलों का होना आवश्यक है। एक्सपर्ट पूजा ने भी कहा है कि सभी गर्भवती महिलाओं के बैग में डॉक्टर ने जिस फल को लेने की सलाह दी हैं, वह फल हो तो अच्छा होता है।
4. भुना हुआ चना – रिसर्च के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान शरीर के ऊर्जा का स्तर नीचे गिरता रहता है। इसलिए, शरीर को एनर्जी देने के लिए बैग में भुना हुआ चना रखना बिल्कुल न भूलें। बेबीचक्रा के साथ हुए इंटरव्यू में डॉक्टर पूजा ने भी गर्भधारण करने की सोच रही महिलाओं को भुना हुआ चना खाने की सलाह दी है। यह एक अच्छा स्नैक्स साबित हो सकता है।
5. पानी – गर्भवती महिलाओं के बैग में पानी की एक बोतल भी होनी जरूरी है। डॉक्टर पूजा ने भी इस बात का जिक्र किया है कि पानी महिला को तरोताजा एहसास दिला सकता है। गर्मियों का मौसम है, तो महिलाएं हल्का ठंडा पानी बैग में रख सकती हैं। अध्ययन के अनुसार, पानी शरीर में पोषक तत्वों के कैरियर की तरह काम करता है। मतलब यह पूरे शरीर में पोषक तत्वों को पहुंचाते हैं। इसलिए, पानी बैग में होना तो जरूरी होता है।
गर्भवती महिलाओं को अपने प्रेग्नेंसी बैग (Pregnancy Bag) में क्या कुछ रखना चाहिए, यह आप समझ ही गई होंगी। ये सभी चीजें महिला को कमजोरी से बचाने व एनर्जी देने में मदद करेंगी। इनके अलावा, आप अपने प्रेग्नेंसी बैग में हल्का स्वेटर, लोशन, लिप बाम, मेडिकल फाइल और हेडफोन भी रख सकती हैं।
11
Like
7
Saves
2
Shares
A