23 May 2022 | 1 min Read
Mona Narang
Author | 167 Articles
प्रेग्नेंसी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए दिनभर पानी पीने की सलाह दी जाती है। यह गर्भवती को एनर्जेटिक रखने के साथ होने वाले बच्चे तक पोषक तत्वों को पहुंचाने का काम करता है। इस दौरान नॉर्मल पानी तो आप पीती ही होंगी, लेकिन क्या प्रेग्नेंसी में गर्म पानी पीना सुरक्षित होता है। इस बात को लेकर ज्यादातर गर्भवती महिलाएं कंफ्यूज रहती हैं। यही वजह है इस लेख में गर्भावस्था में गुनगुना पानी पीना चाहिए या नहीं, इसके बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।
हां, गर्भावस्था में हल्का गर्म पानी पीना सुरक्षित माना जा सकता है। इसकी पुष्टि कई अलग-अलग शोध में भी की गई है। एक शोध में बताया गया है कि गर्भावस्था के दौरान 100 मिली लीटर गुनगुने पानी में 10 मिली लीटर शहद मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या से आराम मिल सकता है। वहीं, एक अन्य शोध में बताया गया है कि गर्भावस्था के दौरान सीमित मात्रा में गुनगुना पानी पीने से कई फायदे हासिल किए जा सकते हैं। इसके बारे में लेख में आगे विस्तार से चर्चा करेंगे।
इस बारे में मैटरनल केयर और चाइल्ड न्यूट्रिशन एक्सपर्ट डॉक्टर पूजा मराठे बताती हैं कि गर्भावस्था में गुनगुना पानी पीने के कई सारे फायदे हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के साथ ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर सकता है। साथ ही यह गर्भावस्था के दौरान वायरल इंफेक्शन के जोखिम को कम कर सकता है। गर्भावस्था में गर्म पानी पीने के ओर भी कई फायदे हैं, जिनके बारे में लेख में आगे विस्तार से जानकारी दी गई है। हालांकि, ध्यान रखें कि पानी अधिक गर्म नहीं होना चाहिए। यह मुंह की लाइनिंग को नुकसान पहुंचा सकता है।
गर्भावस्था के दौरान गुनगुना पानी पीने के फायदे कई सारे हैं। इनके बारे में नीचे रिसर्च के आधार पर जानकारी साझा कर रहे हैं।
इस बात से सभी अच्छे से वाकिफ हैं कि गर्भावस्था के दौरान ज्यादातर महिलाओं को कब्ज की परेशानी रहती है। ऐसे में गुनगुना पानी की मदद से इस परेशानी से राहत मिल सकती है। इससे संबंधित एक शोध में बताया गया है कि गर्म पानी के साथ शहद का सेवन कब्ज से राहत प्रदान करता है। इसके अलावा, एक अन्य शोध की मानें तो गुनगुना पानी मल को मुलायम कर पेट को साफ कर सकता है।
मॉर्निंग सिकनेस गर्भावस्था के सामान्य लक्षणों में से एक है। गुनगुना पानी का सेवन इससे भी राहत दिला सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो गुनगुना पानी उल्टी व जी मिचलाने को काफी हद तक आराम पहुंचाता है। साथ ही यह गर्भवती को मॉर्निंग सिकनेस के लक्षण के कारण डिहाइड्रेट होने से बचाता है।
गर्भावस्था के दौरान बढ़ते वजन पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इससे मधुमेह का जोखिम अधिक होता है। साथ ही यह डिलीवरी के समय कॉम्पलीकेशन्स बढ़ा सकता है। हल्का गुनगुना पानी पीने से गर्भवती को वजन को नियंत्रित रखने में मदद हो सकती है। एक शोध के मुताबिक, गुनगुना पानी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। इससे वजन को नियंत्रण में रखने में मदद होती है।
गर्भवती को यदि सर्दी हो गई है, तो गुनगुना पानी इसका कारगर इलाज हो सकता है। एनसीबीआई पर उपलब्ध एक शोध की मानें तो इसमें सर्दी, जुकाम व बंद नाक की समस्या के लिए गर्म पेय पदार्थ लेने की सलाह दी गई है। इस तरह प्रेग्नेंसी में गर्म पानी पीने का एक फायदा सर्दी से राहत पाना हो सकता है।
प्रेग्नेंसी में गर्म पानी पीने का एक फायदा शरीर को डिटॉक्स करना है। दरअसल, शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बीमारियों का कारण बनते हैं। गुनगुना पानी पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर कर स्वस्थ रखने में मदद करता है।
नोट: आमतौर से प्रेग्नेंसी में प्रतिदिन 1 से 2 गिलास गुनगुना पानी पीने की सलाह दी जाती है। हालांकि, इसकी सही मात्रा को लेकर चिकित्सक से परामर्श करना बेहतर होगा।
प्रेग्नेंसी में गर्म पानी पीने के फायदों से आप अच्छे से वाकिफ हो चुके हैं। लेख में आगे प्रेग्नेंसी में गर्म पानी पीते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इस पर एक नजर डालते हैं।
इस लेख को पढ़ने के बाद आप इतना समझ गए होंगे कि प्रेग्नेंसी में हल्का गुनगुना पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, इसे लेते समय सावधानी जरूर बरतें। गर्भावस्था में गर्म पानी की मात्रा का विशेष ख्याल रखें। साथ ही ज्यादा गर्म पानी पीने की गलती न करें। उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए ज्ञानवर्धक साबित होगा। इस लेख को अपनी महिला मित्रों में शेयर करना न भूलें।
10
Like
0
Saves
1
Shares
A